Last Updated on 30/04/2026 9:37 AM by Prashant Shahi
HPSC HCS Prelims Answer Key 2026 : हरियाणा लोक सेवा आयोग नें एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा का उत्तर कुंजी जारी कर दिया हैं। जिन्होंने 26 अप्रैल 2026 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया था, वे अब एचपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यह आंसर की न केवल उम्मीदवारों को अपने उत्तरों का मिलान करने में मदद करती है, बल्कि संभावित स्कोर और चयन की संभावना का भी संकेत देती है। साथ ही, यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि लगती है, तो निर्धारित समय के अंदर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
लेटेस्ट अपडेट
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने HCS Prelims Answer Key 2026 को 28 अप्रैल 2026 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। यह परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें हजारों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अब उम्मीदवार अपनी OMR आधारित उत्तर कुंजी डाउनलोड कर अपने संभावित स्कोर का आकलन कर सकते हैं। आयोग ने आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जो 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक सक्रिय रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार निर्धारित शुल्क और प्रमाण के साथ अपनी आप्ति दर्ज सकते हैं।
HPSC HCS Prelims Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| आयोजन संस्थान | हरयाणा पब्लिक सर्विस कमीशन |
| परीक्षा का नाम | एचपीएससी एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2026 |
| कुल पद | 102 |
| परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
| परीक्षा की तिथि | 26 अप्रैल 2026 |
| उत्तर कुंजी जारी की तिथि | 28 अप्रैल 2026 |
| आपत्ति दर्ज करने की तिथि | 28 – 30 अप्रैल 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | hpsc.gov.in |
HPSC HCS Prelims Answer Key 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर “Latest Updates” या “Answer Key” सेक्शन खोलें
- “HCS Prelims Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर Answer Key PDF ओपन हो जाएगी
- अपने Question Paper Set (A/B/C/D) के अनुसार आंसर की चेक करें
- PDF को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें
प्रो टिप : उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उसे सेव करें ताकि बाद में तुलना कर सकें।
अपने मार्क्स कैसे कैलकुलेट करें ?
एचपीएससी एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा में उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अपने संभावित अंक निकालना बहुत जरूरी होता है, ताकि आप यह समझ सकें कि आप कटऑफ के आसपास हैं या नहीं। इस परीक्षा में हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलता है, जबकि गलत उत्तर पर -0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होती है। और यदि आपने किसी प्रश्न को छोड़ दिया और OMR में ‘E’ विकल्प नहीं भरा, तब भी -0.25 अंक काटे जाते हैं। इसलिए सही तरीके से स्कोर निकालना बेहद जरूरी है।
- सबसे पहले अपनी उत्तर कुंजी से अपने सही उत्तर गिनें
- फिर अपने गलत उत्तर की संख्या नोट करें
- अब उन प्रश्नों को देखें जो आपने छोड़ दिए हैं
- यदि खाली छोड़े गए प्रश्न में ‘E’ नहीं भरा है, तो उसे भी गलत मानें
- अब नीचे दिए फार्मूला से संभावित अंक निकालें।
फार्मूला : कुल अंक = (सही उत्तर × 01) – (गलत उत्तर × 0.25)
उत्तर कुंजी पर आपत्ति कैसे दर्ज करें ?
अगर आपको लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है, तो आप आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर “Answer Key Objection” या संबंधित लिंक पर क्लिक करें
- अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/लॉगिन डिटेल्स से लॉगिन करें
- जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे Question ID/Set के अनुसार चुनें
- सही उत्तर के समर्थन में प्रमाण (Reference/Document) अपलोड करें
- प्रत्येक प्रश्न के लिए ₹250 आपत्ति शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें
- सभी विवरण ध्यान से चेक करें और फाइनल सबमिट करें
- सबमिट करने के बाद रसीद/कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखें
आगे क्या करें ?
अभ्यार्थी आंसर की देखने के बाद सबसे जरूरी है कि आप अपने स्कोर के अनुसार सही निर्णय लें। अगर आपका स्कोर संभावित कटऑफ से ऊपर है, तो समय बर्बाद किए बिना मेंस परीक्षा की तैयारी तुरंत शुरू करें, खासकर GS, Answer Writing और Optional Subject पर फोकस करें।
यदि आपका स्कोर कटऑफ के आसपास है, तो तैयारी जारी रखें और फाइनल आंसर की व रिजल्ट का इंतजार करते हुए बैकअप प्लान भी रखें। वहीं, यदि स्कोर कम है, तो निराश होने के बजाय अपनी गलतियों का विश्लेषण करें, कमजोर टॉपिक्स पहचानें और अगली परीक्षा के लिए मजबूत रणनीति बनाएं।
अंतिम उत्तर कुंजी व रिजल्ट कब आएगा ?
HPSC HCS Prelims Answer Key 2026 जारी होने के बाद आयोग पहले उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करता है। यह प्रक्रिया आमतौर पर कुछ दिनों से लेकर 1–2 हफ्तों तक चल सकती है, क्योंकि हर आपत्ति को विषय विशेषज्ञों द्वारा जांचा जाता है। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाती है, जिसमें किए गए सभी सही संशोधन शामिल होते हैं।
फाइनल आंसर की जारी होने के तुरंत बाद या कुछ दिनों के भीतर रिजल्ट घोषित किया जाता है। पिछले ट्रेंड को देखें, तो संभावना है कि मई 2026 के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक रिजल्ट जारी हो सकता है। हालांकि, सटीक तारीख के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।
HPSC HCS Prelims Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| उत्तर कुंजी डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| उत्तर कुंजी नोटिस | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
