HSSC Group C Recruitment 2026 : आवेदन 02 फरवरी से शुरू, योग्यता, आयु सीमा और पूरी जानकारी

Last Updated on 04/02/2026 8:39 AM by Prashant Shahi

HSSC Group C Recruitment 2026 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने वर्ष 2026 के लिए Group C पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया 02 फरवरी 2026 से शुरू कर दी हैं। इस भर्ती के अंतर्गत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप सी श्रेणी के पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार एचएसएससी की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 15 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा सरकार के अंतर्गत सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उम्मीदवार के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

HSSC Group C Recruitment 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थाहरियाणा कर्मचारी चयन आयोग
पद का नामग्रुप C के अंतर्गत विभिन्न पद
कुल पद
आयु सीमा18 – 42 वर्ष
योग्यता10+2/स्नातक
आवेदन प्रारंभ की तिथि02 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 फरवरी 2026
अधिकारिक वेबसाईटhttps://hssc.gov.in/

शैक्षणिक योग्यता

HSSC Group C भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास पद अनुसार निम्न योग्यताएं होना आवश्यक है:

  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या स्नातक होना चाहिए
  • हिंदी या संस्कृत विषय का ज्ञान अनिवार्य
  • कुछ पदों के लिए कंप्यूटर ज्ञान या टाइपिंग स्किल आवश्यक
  • तकनीकी पदों के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा या डिग्री अनिवार्य

आयु सीमा

HSSC Group C भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 42 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी:
    • SC/ST : 5 वर्ष
    • OBC : 3 वर्ष
    • दिव्यांग : 10 वर्ष

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹00/- रूपये
एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला₹00/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई)

आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं और Group C Recruitment 2026 लिंक खोलें।
  2. पहले CET रजिस्ट्रेशन/लॉगिन करें और अपना प्रोफाइल अपडेट करें।
  3. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण भरें।
  4. फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  6. भरे गए फॉर्म को सबमिट करें और आवेदन संख्या सुरक्षित रखें।
  7. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं/12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • CET रजिस्ट्रेशन नंबर

चयन प्रक्रिया

HSSC Group C Recruitment 2026 के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों में किया जाएगा :

  1. CET (Common Eligibility Test) – पात्रता परीक्षा
  2. मुख्य लिखित परीक्षा – पद के अनुसार
  3. स्किल टेस्ट / फिजिकल टेस्ट (यदि लागू हो)
  4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  5. फाइनल मेरिट लिस्ट

CET में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न (संभावित)

  • परीक्षा का माध्यम : ऑनलाइन (CBT)
  • कुल प्रश्न : 100
  • कुल अंक : 100
  • समय अवधि : 01 घंटा 45 मिनट

परीक्षा पैटर्न से संबंधित अंतिम जानकारी आयोग द्वारा अधिसूचना में दी जाएगी।

वेतनमान

इस भर्ती के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा :

  • पे लेवल : लेवल 4 – 6
  • प्रारंभिक वेतन : लगभग ₹25,500 से ₹81,100 प्रतिमाह (पद अनुसार)
  • इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) तथा अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी

HSSC Group C Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशन PDFयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top