HSSC Stenographer Recruitment 2026 : 06 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और सैलरी

Last Updated on 05/02/2026 9:11 AM by Prashant Shahi

HSSC Stenographer Recruitment 2026 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने वर्ष 2026 के लिए स्टेनोग्राफर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में स्टेनोग्राफर के 1952 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 06 फरवरी 2026 से शुरू होगी। 12 वीं और कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट ग्रुप-सी पास इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 15 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

HSSC Stenographer Recruitment 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थाहरियाणा कर्मचारी चयन आयोग
पद का नामस्टेनोग्राफर
कुल पद1952
आयु सीमा18 – 42 वर्ष
योग्यता12 वीं, सीईटी
आवेदन प्रारंभ की तिथि06 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 फरवरी 2026
अधिकारिक वेबसाईटhssc.gov.in

शैक्षणिक योग्यता

HSSC स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों के पास निम्न योग्यताएं होना आवश्यक है

  • उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) या समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • हिंदी या अंग्रेजी स्टेनोग्राफी का ज्ञान आवश्यक है।
  • निर्धारित गति से डिक्टेशन और टाइपिंग करने की क्षमता होनी चाहिए।
  • कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान अनिवार्य है।
  • हरयाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीइटी) पास

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 42 वर्ष
  • SC, BC, EWS और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
  • आयु संबंधी प्रमाण के रूप में जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं की मार्कशीट मान्य होगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹00/- रूपये
एससी/एसटी/दिव्यांग₹00/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई)

HSSC Stenographer Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया

  1. उम्मीदवार सबसे पहले HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर HSSC Stenographer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. New Registration करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें।
  4. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण सावधानी से भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज़ जैसे फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाण पत्र स्कैन कर अपलोड करें।
  6. श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन की प्रति डाउनलोड व प्रिंट कर सुरक्षित रखें।

जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं/12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • CET रजिस्ट्रेशन नंबर

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को सबसे पहले CET परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को CET मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को स्टेनोग्राफी और टाइपिंग से संबंधित स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। स्किल टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाएगा। अंत में सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा और इसके बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

  • CET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • CET मुख्य परीक्षा
  • स्किल टेस्ट (स्टेनोग्राफी व टाइपिंग)
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण

परीक्षा पैटर्न

इस भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों कंप्यूटर आधारित स्टेनोग्राफी और टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा, जो केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का रहेगा। उसके बाद ऑफलाइन मोड में OMR शीट पर लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 105 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक सामान्य वर्ग के लिए 50% और आरक्षित वर्ग के लिए 40% निर्धारित किए गए हैं।

  • कुल प्रश्न : 100
  • कुल अंक : 100
  • समय अवधि : 01 घंटे 45 मिनट
  • नकारात्मक अंक : लागू नहीं

वेतनमान

HSSC द्वारा चयनित स्टेनोग्राफर उम्मीदवारों को Pay Level–2 के अंतर्गत वेतन प्रदान किया जाएगा। प्रारंभिक वेतनमान ₹19,900 से ₹63,200 प्रति माह रहेगा। इसके साथ महंगाई भत्ता (DA), HRA और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा। यह पद स्थायी सरकारी सेवा के अंतर्गत आता है, जिससे भविष्य में प्रमोशन और वेतन वृद्धि की संभावना रहती है।

HSSC Stenographer Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशन PDFयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top