IB MTS Answer Key 2026 : गृह मंत्रालय इंटेलिजेंस ब्यूरो नें मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा 2026 का प्रोविशनल आंसर की जारी कर दिया हैं। जिन उम्मीदवारों नें आईबी एमटीएस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपनी उत्तर कुंजी गृह मंत्रालय की अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। साथ ही उत्तर कुंजी में किसी उत्तर पर संदेह या गलत होने पर ऑब्जेक्शन विंडो के जरिए निर्धारित समय के अंदर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।
IB MTS Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| भर्ती विभाग का नाम | गृह मंत्रालय |
| परीक्षा का नाम | आईबी एमटीएस भर्ती परीक्षा 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 27 जनवरी 2026 |
| उत्तर कुंजी जारी की तिथि | 29 जनवरी 2026 |
| आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | फरवरी 2026 |
| अधिकारिक वेबसाइट | mha.gov.in |
IB MTS Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं:
- Intelligence Bureau की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “IB MTS Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन पेज खुलेगा, जहां Registration Number और Date of Birth दर्ज करें
- सबमिट करते ही आपकी Answer Key स्क्रीन पर दिखाई देगी
- Answer Key PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
ऐसे करें संभावित अंक की गणना
उम्मीदवार Answer Key की मदद से अपने संभावित अंक (Expected Score) खुद निकाल सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले परीक्षा का मार्किंग पैटर्न समझना जरूरी है। सबसे पहले Answer Key डाउनलोड करें और अपने उत्तरों से मिलाएं। सही उत्तरों की संख्या गिनें और गलत उत्तरों की संख्या नोट करें। संभावित स्कोर निकालने के लिए फॉर्मूला लगाएँ : Expected Score = (सही उत्तर × 1) – (गलत उत्तर × 0.25)। छोड़े गए प्रश्न का कोई अंक नहीं।
- सही उत्तर के लिए : +1 अंक
- गलत उत्तर के लिए : -0.25 अंक (Negative Marking)
- अनउत्तरित प्रश्न के लिए 0 अंक
IB MTS Answer Key 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें ?
यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया इस प्रकार है –
- आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करें
- संबंधित प्रश्न का चयन करें
- जिस उत्तर से आप असहमत हैं, उसका सही विकल्प चुनें
- अपने उत्तर के समर्थन में प्रमाण (Reference या Explanation) अपलोड करें
- निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट करें और रसीद सुरक्षित रखें
ध्यान दें : अंतिम तिथि के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। बिना प्रमाण के दर्ज की गई आपत्ति को निरस्त किया जा सकता है।
उत्तर कुंजी जारी के बाद की प्रक्रिया
उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इसके बाद लिखित परीक्षा के आधार पर आईबी एमटीएस रिजल्ट 2026 घोषित होगा। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। सभी चरणों के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए कॉल लेटर जारी किया जाएगा।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
- केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही Answer Key डाउनलोड करें
- सोशल मीडिया या अनधिकृत वेबसाइटों पर उपलब्ध Answer Key पर भरोसा न करें
- आपत्ति दर्ज करते समय सही प्रमाण अवश्य लगाएं
- Final Answer Key आने के बाद कोई बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा
- रिजल्ट से पहले अपने स्कोर का सही आकलन करें
IB MTS Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| आंसर की डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
