Last Updated on 04/12/2025 3:56 PM by Prashant Shahi
IBPS PO Mains Result 2025 : आईबीपीएस (Institute of Banking Personnel Selection) ने आईबीपीएस पीओ मेन्स रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। प्रोबेशनरी ऑफिसर मेन्स परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in से पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि का उपयोग करके अब अपनी योग्यता की स्तिथि चेक कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको IBPS PO Mains Result 2025 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।
IBPS PO Mains Result 2025 : परीक्षा का संक्षिप्त अवलोकन
| परीक्षा का नाम | आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा 2025 |
| आयोजन संस्था | इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन |
| परीक्षा चरण | मुख्य परीक्षा |
| रिजल्ट जारी की तिथि | 01 दिसंबर 2025 |
| रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
| अधिकारिक वेबसाइट | www.ibps.in |
आईबीपीएस पीओ मेन्स रिजल्ट जारी
बैंकिंग कार्मिक चयन बोर्ड संस्थान नें आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट 01 दिसंबर 2025 को जारी कर दिया हैं। उम्मीदवार अब अधिकारिक वेबसाइट से अपने रिजल्ट की जाँच कर सकते हैं। आईबीपीएस द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। आईबीपीएस जल्द ही स्कोरकार्ड और कटऑफ जारी करेगा। मेंस परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब साक्षात्कार के लिए योग्य हैं।
IBPS PO Mains Result 2025 कैसे चेक करें ?
- IBPS की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं
- होमपेज पर दिए “नवीनतम जानकारी” सेक्शन में जाए
- स्क्रीन पर “CRP PO/MT-XV” रिजल्ट लिंक को क्लिक करें
- पंजीकरण संख्या/रोल नंबर, पासवर्ड/जन्मतिथि से लॉगिन करें
- आपका रिजल्ट योग्यता स्थिति के साथ स्क्रीन पर दिखाई देगा
- अब अपना मेन्स रिजल्ट डाउनलोड करें, प्रिंटआउट निकाल लें
IBPS PO Interview 2025 – अगले चरण की तैयारी
मुख्य परीक्षा में क्वालीफाई होने के बाद उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार में कुल 100 अंक होते हैं, नीचे श्रेणी अनुसार न्यूनतम आहर्ता अंक दिया गया हैं।
- General Category: 40
- SC/ST/OBC/PwD: 35
इंटरव्यू में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक
- Banking Awareness
- Your Education Background
- Current Affairs
- RBI, Monetary Policy
- Financial System Structure
- Personal HR Questions
- Internship / Job Experience
IBPS PO Final Merit List 2025 – कैसे बनेगी?
आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट मेंस परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंको के आधार पर तैयार की जाएगी। मेरिट सूची में मेंस परीक्षा और इंटरव्यू का वेटेज नीचे निम्नप्रकार से दिया गया हैं। जिन उम्मीदवार का नाम फाइनल मेरिट सूची में आता हैं। उन्हें Participating Banks में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया जाता हैं।
- Mains (80% Weightage)
- Interview (20% Weightage)
IBPS PO Mains Expected Cut Off 2025 (Category-wise)
नीचे मुख्य परीक्षा में पेपर की कठिनता और पिछले वर्ष के ट्रेंड के आधार पर अनुमानित कटऑफ दी गई है, आईबीपीएस द्वारा जल्द ही श्रेणी अनुसार कटऑफ जारी किया जायेगा।
| Category | Expected Cut-Off |
|---|---|
| General | 70–74 |
| OBC | 67–71 |
| EWS | 68–72 |
| SC | 56–60 |
| ST | 48–52 |
| PwD | 42–48 |
इंटरव्यू और जॉइनिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज
- मुख्य परीक्षा स्कोरकार्ड
- प्रारंभिक परीक्षा स्कोरकार्ड
- प्रवेश पत्र
- फोटो पहचान पत्र
- 10वीं, 12वीं, स्नातक की मार्कशीट
- श्रेणी प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट आकार की फोटो
IBPS PO Mains Result 2025 : महत्वपूर्ण लिंक
| मुख्य परीक्षा रिजल्ट | क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | जॉइन करें |
