IDBI Bank JAM Recruitment 2026 : नोटिफिकेशन जारी, योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया जानें

Last Updated on 08/03/2026 5:49 PM by Prashant Shahi

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 : बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं। इस भर्ती के माध्यम से देशभर में 1300 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 08 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थी योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहाँ जानें।

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 : संक्षिप्त विवरण

भर्ती संस्थाआईडीबीआई बैंक
पद का नामजूनियर असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर
कुल पद1300
आयु सीमा20 – 25 वर्ष
योग्यतास्नातक
आवेदन प्रारंभ की तिथि08 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि19 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाईटwww.idbibank.in

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए, आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। आमतौर पर किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduate (स्नातक) होना आवश्यक है।
  • उम्मीदवार के पास कंप्यूटर और बैंकिंग की बेसिक जानकारी होना लाभदायक रहेगा।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा निर्धारित की गई है।

  • न्यूनतम आयु : 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 25 वर्ष

आयु की गणना आधिकारिक नोटिफिकेशन में निर्धारित तिथि के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹1050/- रुपये
एससी/एसटी/महिला/दिव्यांग₹250/- रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले IDBI Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Careers / Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
  • IDBI Bank JAM Recruitment 2026 लिंक को खोलें।
  • Apply Online पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया

IDBI Bank JAM भर्ती में सबसे पहले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी, जिसमें विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनके शैक्षणिक और पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों का पर्सनल इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। अंत में चयनित अभ्यर्थियों को प्री-रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा, जिसमें उनकी शारीरिक फिटनेस की जांच की जाएगी। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  2. इंटरव्यू
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  4. मेडिकल टेस्ट

परीक्षा पैटर्न

विषयप्रश्नअंक
Logical Reasoning6060
English Language4040
Quantitative Aptitude4040
General / Economy / Banking Awareness6060

जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। इनमें मुख्य रूप से निम्न दस्तावेज शामिल हो सकते हैं :

  • आधार कार्ड
  • स्नातक की मार्कशीट या प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनJAM | Assistant Manager
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top