IIT GATE Result 2026 : घोषित, ऐसे करें तुरंत अपना रिजल्ट चेक, एडमिशन अपडेट और आगे की प्रक्रिया जानें।

Last Updated on 20/03/2026 4:53 PM by Prashant Shahi

IIT GATE Result 2026 : आईआईटी गुवाहाटी द्वारा गेट परीक्षा 2026 का रिजल्ट 19 मार्च 2026 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in से अपना ऑल इंडिया रैंक (AIR) और क्वालिफाइंग स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यह रिजल्ट न सिर्फ M.Tech एडमिशन बल्कि PSU भर्ती और उच्च शिक्षा के अवसरों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। यहां आपको रिजल्ट चेक करने का तरीका, कटऑफ और आगे की प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिलेगी।

IIT GATE Result 2026 : लेटेस्ट अपडेट

अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट घोषित हो गया हैं। उम्मीदवार अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, एडमिशन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। गेट परीक्षा का आयोजन 07, 08, 14 और 15 फरवरी को आईआईटी गुवाहाटी द्वारा आयोजित किया गया था। रिजल्ट जारी होने के साथ अब गेट परीक्षा 2026 में सफल हुए अभ्यर्थी IIT, NIT में एडमिशन और PSU भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर सकते हैं। आईआईटी गुवाहाटी अंक पत्र 27 मार्च 2026 को जारी करेगा।

IIT GATE Result 2026 : संक्षिप्त विवरण

परीक्षा का नामअभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा 2026
आयोजन संस्थाआईआईटी गुवाहाटी
रिजल्ट मोडऑनलाइन
 लिखित परीक्षा की तिथि07, 08, 14, 15 फरवरी 2026 
रिजल्ट जारी की तिथि19 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाइटgate2026.iitg.ac.in

GATE Result 2026 : कैसे चेक करें ?

अगर आप बिना किसी गलती के अपना रिजल्ट जल्दी चेक करना चाहते हैं, तो ये स्टेप्स फॉलो करें :

  1. सबसे पहले आधिकारिक GATE 2026 वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर “GOAPS / GATE Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. लॉगिन पेज खुलने पर Enrollment ID या Email ID दर्ज करें
  4. अपना पासवर्ड सही तरीके से भरें
  5. स्क्रीन पर दिख रहा Captcha कोड दर्ज करें
  6. “Login” बटन पर क्लिक करके डैशबोर्ड खोलें
  7. डैशबोर्ड में “View Result / Scorecard” विकल्प चुनें
  8. रिजल्ट देखें और स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड कर सुरक्षित सेव कर लें

रिजल्ट व स्कोरकार्ड में शामिल जानकारी

गेट रिजल्ट 2026 में निम्नलिखित जानकरी होगी दर्ज। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट या स्कोरकार्ड डाउनलोड करने उसमें दी गयी निम्न जानकरी करें चेक।

  • उम्मीदवार का पूरा नाम
  • रोल नंबर / Enrollment ID
  • फोटो और सिग्नेचर (पहचान के लिए)
  • परीक्षा पेपर (जिस ब्रांच से परीक्षा दी)
  • प्राप्त अंक (Marks out of 100)
  • GATE स्कोर (Normalized Score)
  • ऑल इंडिया रैंक (AIR)
  • कैटेगरी (General/OBC/SC/ST आदि)
  • कैटेगरी-वाइज क्वालिफाइंग कटऑफ
  • क्वालिफाइंग स्टेटस (Qualified / Not Qualified)

GATE Result 2026 के बाद क्या करें ?

GATE 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को सबसे पहले अपना स्कोर, रैंक और कटऑफ से तुलना करनी चाहिए। इसके आधार पर वे M.Tech एडमिशन के लिए COAP और CCMT काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उच्च रैंक वाले उम्मीदवार IITs और NITs में प्रवेश के लिए आवेदन करें, जबकि अच्छे स्कोर वाले PSU भर्ती फॉर्म भी भर सकते हैं। यदि स्कोर कम है, तो अगले प्रयास की रणनीति बनाना सही रहेगा। साथ ही, स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रखें और सभी काउंसलिंग व भर्ती अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।

विभिन्न आईआईटी में प्रवेश पंजीकरण की तिथियाँ

GATE 2026 का रिजल्ट जारी होने के साथ ही IITs में M.Tech एडमिशन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अभ्यर्थी अब उन IIT संस्थानों की सूची देख सकते हैं जहां आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और साथ ही अंतिम तिथि की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

आईआईटी का नामआवेदन शुरू होने की तिथिआवेदन की अंतिम तिथि
आईआईटी जोधपुरपंजीकरण सक्रीय15 अप्रैल 2026
आईआईटी गांधीनगर18 मार्च 202615 अप्रैल 2026
आईआईएससी बेंगलोरपंजीकरण शुरू31 मार्च 2026
आईआईटी मद्रास28 मार्च 202627 अप्रैल 2026
आईआईटी हैदराबाद (जुलाई 2026 सत्र)27 मार्च 202617 अप्रैल 2026
आईआईटी दिल्लीअभी शुरू नहीं

सफल अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

  • अपना Score, Rank और Cutoff अच्छी तरह समझें और उसी के अनुसार लक्ष्य तय करें
  • IIT में एडमिशन के लिए COAP और NIT/IIIT के लिए CCMT Counseling समय पर भरें
  • कॉलेज और ब्रांच चुनते समय सिर्फ नाम नहीं, Placement और Interest को प्राथमिकता दें
  • PSU भर्ती के लिए कंपनियों की सुचना पर नजर रखें व सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें

IIT GATE Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top