India Government Mint Recruitment 2026 : आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई, देखें योग्यता, फीस और चयन प्रक्रिया

Last Updated on 29/03/2026 2:55 AM by Prashant Shahi

India Government Mint Recruitment 2026 : भारत सरकार की आईजीएम भर्ती 2026 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 94 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सुपरवाइजर, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, जूनियर टेक्नीशियन और लैब असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं। भारत सरकार की टकसाल भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क नोटिफिकेशन पीडीएफ में उपलब्ध है।

लेटेस्ट अपडेट

भारत सरकार मिंट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आईजीएम की आधिकारिक वेबसाइट igmnoida.spmcil.com के माध्यम से 27 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। यह भर्ती सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। इस भर्ती में तकनीकी और नॉन-टेक्निकल दोनों प्रकार के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

India Government Mint Recruitment 2026 : संक्षिप्त जानकरी

भर्ती संस्थाभारत सरकार टकसाल, नोएडा
पद का नामसुपरवाइजर, सहायक, टाइपिस्ट व अन्य
कुल पद94
आयु सीमा18 – 25 वर्ष
योग्यताआईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक
आवेदन प्रारंभ की तिथि28 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि27 अप्रैल 2026
अधिकारिक वेबसाईटigmnoida.spmcil.com

शैक्षणिक योग्यता

  • पर्यवेक्षक (Supervisor) : संबंधित इंजीनियरिंग विषय में पूर्णकालिक डिप्लोमा या बी.टेक/बी.ई. की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • तकनीशियन (Technician) : उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) या समकक्ष तकनीकी योग्यता होनी चाहिए।
  • जूनियर ऑफिस असिस्टेंट : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना आवश्यक है, साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान और टाइपिंग स्किल होना जरूरी है।
  • जूनियर बुलियन असिस्टेंट : अभ्यर्थी के पास वाणिज्य (Commerce) या संबंधित विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
  • जूनियर टेक्निशियन : संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
  • प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant) : उम्मीदवार के पास रसायन विज्ञान (Chemistry) विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
  • जूनियर तकनीशियन (अन्य ट्रेड) : संबंधित क्षेत्र में आईटीआई/तकनीकी प्रमाणपत्र आवश्यक है।

आयु सीमा

  • पर्यवेक्षक (Supervisor) पद : न्यूनतम 18 वर्ष – अधिकतम 30 वर्ष तक
  • तकनीकी / सहायक पद : न्यूनतम 18 वर्ष – अधिकतम 28 वर्ष तक
  • जूनियर टेक्नीशियन पद : न्यूनतम 18 वर्ष – अधिकतम 25 वर्ष तक

अलग-अलग पदों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है, इसलिए आवेदन करते समय उम्मीदवार को अपने पद के अनुसार आयु सीमा जरूर चेक करनी चाहिए।

आयु में छूट –

  • SC/ST उम्मीदवार : अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट
  • OBC (Non-Creamy Layer) : अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष तक की छूट
  • PwBD (दिव्यांग उम्मीदवार) :
    • UR/EWS : 10 वर्ष तक छूट
    • OBC : 13 वर्ष तक छूट
    • SC/ST : 15 वर्ष तक छूट

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट का लाभ लेने के लिए वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन शुरू28 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि27 अप्रैल 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि27 अप्रैल 2026
एडमिट कार्डअभी जारी नहीं
परीक्षा तिथिअभी जारी नहीं

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग/ईडब्लूएस₹600 /- रूपये
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग₹200/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

India Government Mint Recruitment 2026 : फॉर्म कैसे भरें ?

  1. सबसे पहले उम्मीदवार को आईजीएम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  2. होम पेज पर दिए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना होगा।
  3. इसके बाद Registration लिंक पर क्लिक करके नया पंजीकरण करना होगा।
  4. रजिस्ट्रेशन के दौरान नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और बेसिक जानकारी भरनी होगी।
  5. लॉगिन के बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पद संबंधी जानकारी सही-सही दर्ज करें
  6. इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे।
  7. उम्मीदवार को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
  8. सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार अच्छी तरह जांच लें।
  9. अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट / PDF सेव करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया

India Government Mint Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया बहु-स्तरीय (Multi-Level) होगी, जिसमें उम्मीदवारों को अलग-अलग चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा (Computer Based Test) देनी होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, इंग्लिश और संबंधित ट्रेड/तकनीकी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

इसके बाद कौशल परीक्षा / ट्रेड टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जो पद के अनुसार होगा और उम्मीदवार की प्रैक्टिकल क्षमता को जांचेगा। अंत में चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा, जिसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच होगी। सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

आवेदन करते समय किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी ?

ऑनलाइन आवेदन के समय सामान्यतः ये डॉक्यूमेंट्स मांगे जा सकते हैं :

  • हाल का पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • 10वीं की मार्कशीट / प्रमाणपत्र
  • 12वीं / ITI / Diploma / Graduation प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • EWS प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • PwBD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • अनुभव प्रमाणपत्र (यदि पद में मांगा गया हो)
  • आधार कार्ड / फोटो आईडी
  • जन्मतिथि प्रमाण
  • तकनीकी ट्रेड/कौशल प्रमाणपत्र

India Government Mint Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top