Indian Airforce Agniveer Vayu Result 2026 : घोषित, अभी करे डाउनलोड, संभावित कट ऑफ व आगे की जानकरी

Last Updated on 17/06/2026 7:50 AM by Prashant Shahi

Indian Airforce Agniveer Vayu Result 2026 : भारतीय वायु सेना द्वारा अग्निवीर वायु इन्टेक 01/2027 भर्ती परीक्षा का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। यह परीक्षा 30 और 31 मार्च 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब भारतीय वायुसेना की अधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही सफल उम्मीदवार अब आगे की चयन प्रक्रिया, शारीरिक परीक्षण और चिकित्सा परीक्षा में शामिल होंगें।

Latest Update

भारतीय वायु सेना अग्निवीर परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज 16 जून 2026 को घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अग्निवीर वायु इन्टेक 01/2027 भर्ती की सीबीटी परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड से रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट में अभ्यर्थियों की क्वालीफाइंग स्थिति और अगले चरण के लिए पात्रता संबंधी जानकारी उपलब्ध है। अग्निवीर वायु भर्ती 01/2027 के लिए लगभग 36 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। सेक्शन वाइज और फाइनल कटऑफ को पूरा करने वाले अभ्यार्थी अब आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहें।

Indian Airforce Agniveer Vayu Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामभारतीय वायु सेना अग्निवीर परीक्षा 2026
आयोजन संस्थाभारतीय वायु सेना
भर्ती योजनाअग्निपथ योजना
विज्ञापन संख्या01/2027
कुल पद
परीक्षा की तिथि30 – 31 मार्च 2026
रिजल्ट जारी की तिथि16 जून 2026
अधिकारिक वेबसाइटagnipathvayu.cdac.in

Indian Airforce Agniveer Vayu Result 2026 : कैसे चेक करें ?

रिजल्ट डाउनलोड के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध “कैंडिडेट लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब “अग्निवीर वायु इन्टेक 01/2027 रिजल्ट 2026” लिंक को खोलें।
  4. लॉगिन सेक्शन में अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  5. लॉगिन स्क्रीन पर दिए कैप्चा कोड को भरकर सबमिट बटन दबाए।
  6. अब स्क्रीन पर प्रदर्शित अपने रिजल्ट पीडीफ को ध्यानपूर्वक जांचें लें।
  7. भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

रिजल्ट में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरण अवश्य जांचना चाहिए।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्म तिथि
  • परीक्षा का नाम
  • चयन स्थिति
  • कुल प्राप्त अंक
  • अगली प्रक्रिया से संबंधित निर्देश
  • रिपोर्टिंग एवं दस्तावेज सत्यापन सूचना

यदि किसी जानकारी में त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत संबंधित भर्ती प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।

भारतीय वायुसेना अग्निवीर वायु 2026 : संभावित कटऑफ अंक

Indian Air Force Agniveer Vayu Intake 01/2027 परीक्षा की आधिकारिक कटऑफ अभी जारी नहीं हुई है। हालांकि, पिछले वर्षों के ट्रेंड, परीक्षा के कठिनाई स्तर और प्रतियोगिता को देखते हुए विशेषज्ञों द्वारा संभावित कटऑफ का अनुमान लगाया गया है। वास्तविक कटऑफ रिजल्ट और चयन प्रक्रिया के दौरान बदल सकती है। अंतिम कटऑफ रिक्तियों, उम्मीदवारों की संख्या और परीक्षा के स्तर पर निर्भर करेगी।

श्रेणीसंभावित कटऑफ
सामान्य45 – 55 अंक
अन्य पिछड़ा वर्40 – 50 अंक
अनुसूचित जाति35 – 45 अंक
अनुसूचित जनजाति30 – 40 अंक
ईडब्लूएस42 – 52 अंक

रिजल्ट जारी होने के बाद क्या होगा ?

भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु 01/2027 का रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों में शामिल होना होगा। भारतीय वायु सेना के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार Phase-II प्रक्रिया आयोजित करेगी। केवल लिखित परीक्षा में सफल होना अंतिम चयन की गारंटी नहीं है। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर शारीरिक दक्षता परीक्षा, अनुकूलन परीक्षण और मेडिकल जांच के लिए उपस्थित होना पड़ेगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का नाम अंतिम चयन सूची में शामिल किया जाएगा।

अगले चरण में सामान्यतः निम्न प्रक्रियाएं शामिल होती हैं :

  • दस्तावेज सत्यापन
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • अनुकूलन परीक्षण
  • मेडिकल परीक्षण
  • अंतिम चयन सूची जारी होना

जो उम्मीदवार सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करेंगे, उन्हें अग्निवीर वायु के रूप में चयनित किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेजों का विवरण

दस्तावेज सत्यापन के समय निम्न डॉक्यूमेंट या वायु सेना द्वारा निर्देशित अन्य दस्तावेज अनिवार्य होंगे।

  • ऑनलाइन परीक्षा का रिजल्ट
  • फेज-II प्रवेश पत्र की कॉपी
  • आधार कार्ड/वैध फोटो पहचान पत्र
  • कक्षा 10 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • कक्षा 12 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार की फोटो
  • निवास प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • एनसीसी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • वायु सेना द्वारा निर्देशित अन्य प्रमाण पत्र

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए और आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहना चाहिए। Phase-II परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PFT) और मेडिकल जांच की तैयारी अभी से शुरू कर दें। किसी भी फर्जी सूचना या अनधिकृत वेबसाइट पर भरोसा न करें। केवल आधिकारिक नोटिस के अनुसार ही आगे की प्रक्रिया पूरी करें और अफवाहों से बचें।

Indian Airforce Agniveer Vayu Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top