Indian Army Agniveer Recruitment 2026 : आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू, योग्यता और चयन प्रक्रिया जानें

Last Updated on 15/02/2026 9:07 PM by Prashant Shahi

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 : भारतीय सेना ने आज अग्निपथ योजना के अंतर्गत इंडियन आर्मी में होने वाली अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू कर दी है। इच्छुक और भारतीय सेना में सेवा की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थी 01 अप्रैल 2026 तक अधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत योग्य युवा अभ्यर्थियों को जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोरकीपर और ट्रेड्समैन के पदों पर चार वर्षों की सेवा अवधि के लिए अग्निवीर के रूप में चयनित किया जाएगा।

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थाभारतीय सेना
पद का नामजनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोरकीपर और ट्रेड्समैन
कुल पद25000+ (संभावित)
आयु सीमा17.5 – 22 वर्ष
योग्यता8TH, 10TH, 12TH
आवेदन प्रारंभ की तिथि13 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि01 अप्रैल 2026
अधिकारिक वेबसाईट joinindianarmy.nic.in

इंडियन आर्मी पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी) , (ट्रेड्समैन)

  • कक्षा 10वीं/मैट्रिक उत्तीर्ण
  • कुल मिलाकर न्यूनतम 45% अंक
  • प्रत्येक विषय में 33% अंक अनिवार्य
  • कोई विशेष प्रतिशत अनिवार्य नहीं (ट्रेड्समैन)

अग्निवीर (तकनीकी) –

  • विज्ञान विषय से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण
  • विषय : भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी
  • कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक
  • प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक
  • भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित व अंग्रेजी के साथ 10+2 उत्तीर्ण
  • एनआईओएस/आवश्यक क्षेत्र/आईटीआई कोर्स सहित
  • NSQF लेवल 4 या उससे ऊपर होना चाहिए

अग्निवीर (क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी)

  • किसी भी स्ट्रीम से 10+2 उत्तीर्ण
  • कुल मिलाकर न्यूनतम 60% अंक
  • प्रत्येक विषय में न्यूनतम 50% अंक
  • कक्षा 12 में अंग्रेजी और गणित/लेखा/बुक कीपिंग में 50% अंक अनिवार्य

अग्निवीर (व्यापारी)

  • कक्षा 08वीं उत्तीर्ण
  • कुल अंकों में कोई विशेष प्रतिशत अनिवार्य नहीं
  • प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक आवश्यक

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 17.5 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 21 वर्ष
  • आयु की गणना निर्धारित कट-ऑफ तिथि के अनुसार होगी
  • अलग-अलग श्रेणियों (SC/ST/OBC) के लिए अतिरिक्त आयु छूट नहीं

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹250/- रूपये
एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला₹250/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई)

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया

  1. अभ्यर्थी सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाए
  2. होम पेज पर दिए “Indian Army Agniveer Recruitment 2026 लिंक खोलें
  3. नए उम्मीदवार अब व्यक्तिगत जानकरी के साथ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें
  4. पंजीकरण प्रक्रिया पूरा होने के बाद अभ्यर्थी यूजर आईडी व पासवर्ड प्राप्त करें।
  5. अब लॉगिन करने के बाद अन्य व्यक्तिगत, शैक्षणिक और ट्रेड का चयन करें।
  6. अपना पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  7. श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  8. सभी विवरण की जाँच करके आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।

अग्निवीर भर्ती से जुडी महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन प्रारंभ की तिथि13 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि01 अप्रैल 2026
परीक्षा की तिथि01 – 15 जून (संभावित)
रैली आयोजन की तिथिअभी जारी नहीं

आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज हालिया रंगीन फोटो
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट व प्रमाणपत्र
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट व प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र
  • निवास प्रमाणपत्र (Domicile Certificate)
  • जाति प्रमाणपत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
  • खेल/एनसीसी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • बैंक खाता विवरण (भविष्य के भुगतान हेतु)
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (रजिस्ट्रेशन के लिए)

चयन प्रक्रिया

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती की चयन प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों को कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) देना होता है, जो कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होती है। इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, जनरल साइंस, रीजनिंग और अंग्रेज़ी विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाता है।

जिसमें दौड़, पुलअप, जंप और बैलेंस टेस्ट शामिल होते हैं। इसके बाद फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट के अंतर्गत लंबाई, वजन और छाती की माप की जाती है। सभी चरणों में योग्य पाए गए उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाता है। अंत में दस्तावेज़ सत्यापन के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर चयन किया जाता है।

  • कॉमन एंट्रेंस एग्जाम
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट
  • फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट
  • मेडिकल परीक्षण
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • फाइनल मेरिट लिस्ट

भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा पैटर्न

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के अंतर्गत होने वाली परीक्षा का पैटर्न ट्रेड के अनुसार अलग अलग होता हैं। लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड़ में आयोजित होती है। और इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्नों की संख्या और कुल अंक पद के प्रकार पर निर्भर करते हैं। लिखित परीक्षा का उदेश्य उम्मीदवारों की बौद्धिक मूल्यांकन करना है।

अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी) –

विषयप्रश्न अंक
सामान्य ज्ञान1530
जनरल साइंस1530
गणित1530
रीजनिंग510
कुल50100

अग्निवीर (तकनीकी) –

विषयप्रश्न अंक
सामान्य ज्ञान1040
गणित1560
फिजिक्स1560
रसायन1040
कुल50200

अग्निवीर (क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी)

विषयप्रश्न अंक
सामान्य ज्ञान520
जनरल साइंस520
गणित1040
कंप्यूटर साइंस520
अंग्रेजी25100
कुल50200

अग्निवीर सैनिक वेतनमान व जॉब प्रोफाइल

अग्निवीर भर्ती के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को चार वर्षों की सेवा अवधि के दौरान निर्धारित वेतनमान दिया जाता है। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा अग्निवीरों के लिए सेवा निधि पैकेज की व्यवस्था है, जिसमें कर्मचारी और सरकार दोनों का योगदान शामिल होता है। सेवा अवधि पूरी होने पर यह राशि एक साथ प्रदान की जाती है। साथ ही बीमा कवर और अन्य अनुमन्य सुविधाओं का लाभ भी दिया जाता है।

वर्षवेतनइन हैंड सैलरीअग्निवीर फंड (30%)
प्रथम वर्ष₹30,000₹21,000₹9,000
द्वितीय वर्ष₹33,000₹23,100₹9,000
तृतीय वर्ष₹36,500₹25,550₹10,950
चतुर्थ वर्ष₹40,000₹28,000₹12,000

भारतीय सेना अग्निवीर कार्य :

  • सामान्य ड्यूटी : सीमा सुरक्षा, गश्त, फील्ड ड्यूटी और हथियार संचालन।
  • अग्निवीर तकनीकी : तकनीकी उपकरणों का रखरखाव और संचार कार्य।
  • क्लर्क/स्टोर कीपर : रिकॉर्ड प्रबंधन, डेटा एंट्री और स्टोर हैंडलिंग।
  • ट्रेड्समैन : कुक, सफाई, निर्माण व सहायक कार्य।

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशन PDFयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Disclaimer : अग्निपथ स्कीम के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती से जुडी यह जानकरी सामान्य भर्ती नियमों और सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित है। भर्ती से जुड़ी तिथियां, पात्रता और अन्य जानकरी बदल भी सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन और वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम सूचना अवश्य जांच लें।

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 : FAQs

Q1. भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2026 का फॉर्म भरते समय ट्रेड कैसे चुनें ?
उत्तर : उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार ही ट्रेड का चयन करें। गलत ट्रेड चुनने पर आगे चलकर आवेदन निरस्त हो सकता है।

Q2. क्या एक उम्मीदवार एक से ज्यादा ट्रेड के लिए आवेदन कर सकता है ?
उत्तर : नहीं, एक उम्मीदवार केवल उसी ट्रेड के लिए आवेदन कर सकता है जिसके लिए वह पात्र है। एक से अधिक ट्रेड चुनने की अनुमति नहीं होती।

Q3. क्या ग्रामीण क्षेत्र के उम्मीदवारों को ऊंचाई में छूट मिलती है ?
उत्तर : कुछ पहाड़ी और जनजातीय क्षेत्रों के लिए ऊंचाई में छूट दी जाती है, लेकिन यह केवल आधिकारिक नियमों के अनुसार मान्य होती है।

Q4. अगर मेडिकल में फेल हो जाएं तो दोबारा मौका मिलता है ?
उत्तर : कुछ मामलों में उम्मीदवार को रिव्यू मेडिकल का अवसर दिया जाता है, लेकिन यह अंतिम निर्णय मेडिकल बोर्ड पर निर्भर करता है।

Scroll to Top