Indian Bank SO Recruitment 2026 : स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती का आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आवेदन तिथि, फीस और चयन प्रक्रिया

Last Updated on 09/04/2026 3:15 PM by Prashant Shahi

Indian Bank SO Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है और बैंक ने कुल 350 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 08 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि उम्मीदवार 28 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए खास अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद पर करियर बनाना चाहते हैं। भर्ती में अलग-अलग विशेषज्ञ पद शामिल किए गए हैं, इसलिए आवेदन से पहले पात्रता, अनुभव, फीस और चयन प्रक्रिया को ध्यान से समझना जरूरी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Indian Bank SO Recruitment 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थाइंडियन बैंक
पद का नामस्पेशल ऑफिसर
कुल पद350
आयु सीमा22 – 40
योग्यतास्नातक
आवेदन प्रारंभ की तिथि08 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि28 अप्रैल 2026
अधिकारिक वेबसाईटhttps://indianbank.bank.in/career/

Indian Bank SO Recruitment 2026 : पात्रता मानदंड

यह भर्ती सामान्य बैंकिंग भर्ती से अलग है, क्योंकि इसमें हर पोस्ट के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव मांगा जाता है। केवल ग्रेजुएशन होना पर्याप्त नहीं है। Indian Bank SO Recruitment 2026 में शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास संबंधित फील्ड में डिग्री होना जरूरी है।

शैक्षणिक योग्यता

  • IT पद: B.Tech / M.Tech / MCA या IT संबंधित डिग्री
  • Finance/Credit: ग्रेजुएशन + MBA (Finance) / CA / CFA
  • HR/Marketing: ग्रेजुएशन + MBA/PGDM
  • Engineering पद: Civil / Architecture डिग्री
  • Security पद: ग्रेजुएशन + Defence/Police बैकग्राउंड

आयु सीमा

  • आयु सीमा की गणना तिथि: 01 अप्रैल 2026
  • Assistant Manager (Scale I): 22 से 32/34 वर्ष
  • Manager (Scale II): 23/24 से 33/34 वर्ष
  • Senior Manager (Scale III): 25/26 से 35/37 वर्ष

आरक्षित वर्ग को आयु में छूट

  • SC/ST : 5 वर्ष
  • OBC (Non-Creamy Layer) : 3 वर्ष
  • PwBD उम्मीदवार : 10 वर्ष
  • Ex-Servicemen/Commissioned Officers : 5 वर्ष

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ईडब्लूएस/ओबीसी 1000/- रुपये
एससी/एसटी 175/- रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग

Indian Bank SO Selection Process 2026 : चयन प्रक्रिया

Indian Bank SO Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, पर्सनल इंटरव्यू और अंतिम मेरिट के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों की आवेदन फॉर्म और पात्रता के अनुसार स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों को Written Test के लिए बुलाया जा सकता है।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को Personal Interview के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में Local Language Proficiency भी महत्वपूर्ण हो सकती है। अंत में प्रदर्शन, पात्रता और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर Final Merit List जारी कर अंतिम चयन किया जाएगा।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन और आगे की प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

  • 10वीं की मार्कशीट / जन्मतिथि प्रमाण
  • ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन / प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र (Aadhaar / PAN / Voter ID आदि)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अन्य पोस्ट-विशिष्ट प्रमाण पत्र

Indian Bank SO Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया

यदि आप पहली बार बैंक SO भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो नीचे दिया गया तरीका आपके लिए उपयोगी रहेगा।

  1. Indian Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. Recruitment / Career सेक्शन खोलें
  3. Specialist Officer Recruitment लिंक पर क्लिक करें
  4. नया रजिस्ट्रेशन करें
  5. बेसिक जानकारी भरें
  6. पोस्ट का चयन करें
  7. शैक्षणिक योग्यता और अनुभव दर्ज करें
  8. फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  9. आवेदन शुल्क जमा करें
  10. फॉर्म को Final Submit करके प्रिंट सेव कर लें

परीक्षा पैटर्न

Indian Bank SO परीक्षा कुल 120 प्रश्नों की होगी, जिसमें अधिकतम 180 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1.5 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। परीक्षा में English Language, Professional Knowledge, Reasoning और Quantitative Aptitude से प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर का माध्यम English एवं Hindi दोनों रहेगा (English सेक्शन को छोड़कर)। पूरी परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) निर्धारित की गई है, जिसमें समय प्रबंधन बेहद महत्वपूर्ण होगा।

विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
English Language2020
Professional Knowledge60120
Reasoning2020
Quantitative Aptitude2020
कुल / Total120180

इंडियन बैंक स्पेशल ऑफिसर वेतनमान

इंडियन बैंक में स्पेसलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर चयनित उम्मीदवारों को उनके Scale (Grade) के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाता है। बेसिक सैलरी के साथ-साथ DA, HRA/Leased Accommodation, CCA, मेडिकल सुविधाएं, यात्रा भत्ता, रिटायरमेंट बेनिफिट्स जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं। कुल मिलाकर यह एक हाई-प्रोफाइल और फाइनेंशियल सिक्योर करियर प्रदान करता है।

  • Scale I : ₹48,480/- से ₹85,920/- प्रति माह
  • Scale II : ₹64,820/- से ₹93,960/- प्रति माह
  • Scale III : ₹85,920/- से ₹1,05,280/- प्रति माह

Indian Bank SO Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top