Indian Navy 10+2 B.Tech Cadet Entry 2026 : भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 03 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय नौसेना की अधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर है, जो 10+2 कक्षा PCM के साथ पास की है, और भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने का सपना देखते हैं। इस स्कीम के तहत चयनित अभ्यर्थी को नौसेना अकादमी में चार वर्ष की B.Tech ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके बाद उन्हें स्थायी कमीशन के अंतर्गत अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।
Indian Navy 10+2 B.Tech Cadet Entry 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| भर्ती संस्था | भारतीय नौसेना |
| भर्ती का नाम | भारतीय नौसेना 10+2 (B.Tech) कैडेट एंट्री 2026 |
| पद का नाम | एग्जीक्यूटिव & टेक्निकल |
| कुल पद | 44 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन प्रारंभ की तिथि | 03 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 19 जनवरी 2026 |
| अधिकारिक वेबसाईट | https://www.joinindiannavy.gov.in/ |
भारतीय नौसेना बीटेक कैडेट एंट्री 2026 की जानकारी
भारतीय नौसेना द्वारा 12वीं पास युवाओं के लिए एक प्रतिष्ठित अधिकारी भर्ती योजना है। इसमें चयनित कैडेट को न केवल इंजीनियरिंग की उच्च शिक्षा दी जाती है, बल्कि उन्हें नौसैनिक अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सैन्य जीवन के लिए तैयार किया जाता है। इस स्कीम के तहत उम्मीदवारों को नौसेना अकादमी, एझिमाला में चार वर्ष की B.Tech ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को एग्जीक्यूटिव & टेक्निकल ब्रांच के सब लेफ्टिनेंट के पद पर स्थायी कमीशन के साथ नियुक्त किया जाता है।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। और 10वीं या 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषय में 70% अंक व अंग्रेजी विषय में 50% अंक होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार का JEE (Main) परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है, क्योंकि प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग JEE (Main) स्कोर के आधार पर ही की जाती है।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु : 20 वर्ष
- उम्मीदवार का जन्म 02 जनवरी 2007 और 01 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए
- आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट (यदि लागू हो)
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
| सामान्य/अन्य राज्य के अभ्यर्थी | निःशुल्क |
| अन्य पिछड़ा वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति | निःशुल्क |
Indian Navy 10+2 B.Tech Cadet Entry 2026 : आवेदन प्रक्रिया
Indian Navy 10+2 B.Tech Cadet Entry 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
- Indian Navy की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “10+2 (B.Tech) Cadet Entry 2026” नोटिफिकेशन लिंक खोलें
- अब नया रजिस्ट्रेशन करें
- लॉग-इन कर आवेदन फॉर्म भरें
- शैक्षणिक विवरण और JEE स्कोर दर्ज करें
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
- आवेदन फॉर्म सबमिट कर भविष्य के लिए प्रिंट/पीडीएफ सुरक्षित रखें
चयन प्रक्रिया
भारतीय नौसेना में 10+2 बीटेक एंट्री की चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट और क्षमता आधारित होती है। सबसे पहले उम्मीदवारों को JEE (Main) स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। SSB इंटरव्यू दो चरणों में आयोजित होता है, जिसमें Stage-I स्क्रीनिंग टेस्ट और Stage-II में साइकोलॉजिकल टेस्ट, GTO टास्क और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होते हैं।
SSB में सफल उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाता हैं, जहां उनकी शारीरिक और चिकित्सीय जांच नौसेना के निर्धारित मानकों के अनुसार की जाती है। अंत में SSB प्रदर्शन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।
- JEE Mains आधारित शॉर्टलिस्टिंग
- एसएसबी (SSB) साक्षात्कार
- चिकित्सा परिक्षण
- अंतिम मेरिट सूचि
ट्रेनिंग डिटेल्स और स्टाइपेंड
चयनित उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना अकादमी (IMA), एझिमाला में चार वर्ष की B.Tech ट्रेनिंग दी जाती है। इस दौरान कैडेट्स को सरकार द्वारा निर्धारित स्टाइपेंड भी दिया जाता है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवार को एग्जीक्यूटिव & टेक्निकल ब्रांच में सब लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाता है और उन्हें 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन और भत्ते मिलते हैं। इसके साथ ही नौसेना आवास, मुफ्त चिकित्सा सुविधा, यात्रा भत्ता, LTC और अन्य सैन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।
- वेतन : ₹56,100/- से ₹1,77,500/- रूपये तक प्रति माह
- पे लेवल : 10 (7th Pay Commission के अनुसार)
- अतिरिक्त लाभ : DA, HRA
क्यों है करियर के लिए बेस्ट ?
इस भर्ती को करियर के लिहाज से इसलिए खास माना जाता है क्योंकि इसमें 10+2 के बाद सीधे अधिकारी रैंक पर चयन होता है। उम्मीदवारों को मुफ्त इंजीनियरिंग शिक्षा, स्थायी सरकारी नौकरी, सम्मानजनक जीवनशैली और देश सेवा का अवसर मिलता है। इसके अलावा भारतीय नौसेना में करियर ग्रोथ का एक स्पष्ट और संरचित सिस्टम होता है, जिससे भविष्य में उच्च पदों तक प्रमोशन के अवसर मिलते हैं।
अभ्यर्थियों के लिए जरुरी सलाह
आवेदन से पहले पूरा आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। JEE स्कोर सही तरीके से भरें और SSB इंटरव्यू की तैयारी समय रहते शुरू करें। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो इंजीनियरिंग, नेतृत्व और देश सेवा को एक साथ अपने करियर का हिस्सा बनाना चाहते हैं। पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर इस प्रतिष्ठित स्कीम का लाभ उठाएं।
Indian Navy 10+2 B.Tech Cadet Entry 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| ऑनलाइन आवेदन | अप्लाई करें |
| अधिकारिक नोटिफिकेशन PDF | अप्लाई करें |
| Our Whatsapp Channel | जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | जॉइन करें |
यें भी पढ़ें….
Indian Army SSC Technical 67th Vacancy 2026 : बिना लिखित परीक्षा बने अधिकारी, डीटेल जानें
JKSSB Constable Vacancy 2026 : नोटिफिकेशन, पदों की संख्या, योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन लिंक
