Indian Navy Agniveer MR Admit Card 2026 : जारी, यहां से डाउनलोड करें हॉल टिकट, मई में होगी पीएफटी परीक्षा

Last Updated on 11/05/2026 4:24 PM by Prashant Shahi

Indian Navy Agniveer MR Admit Card 2026 : भारतीय नौसेना ने अग्निवीर एमआर म्यूजिशियन एडमिड कार्ड 2026 को 09 मई 2026 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पीएफटी मई 2026 में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार समय रहते अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय तथा जरूरी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह भर्ती संगीत में रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए भारतीय नौसेना में करियर बनाने का सुनहरा विकल्प हैं।

Indian Navy Agniveer MR (Musician) Admit Card 2026 : लेटेस्ट अपडेट

भारतीय नौसेना ने अग्निवीर एमआर म्यूजिशियन भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अपने पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, PFT तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होगी। फिजिकल फिटनेस टेस्ट मई 2026 में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Indian Navy Agniveer MR Musician Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानभारतीय नौसेना
परीक्षा का नामअग्निवीर एमआर म्यूजिशियन पीएफटी 2026
कुल पद
परीक्षा मोडऑफलाइन
एडमिट कार्ड जारी09 मई 2026
परीक्षा की तिथिमई 2026
आधिकारिक वेबसाइटjoinindiannavy.gov.in

Indian Navy Agniveer MR Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले Indian Navy की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Homepage पर Agniveer MR Musician Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब Registered Email ID और Password दर्ज करें।
  4. Captcha Code भरकर Login करें।
  5. स्क्रीन पर आपका Admit Card दिखाई देगा।
  6. Admit Card डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि प्रवेश पत्र में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। यदि किसी प्रकार की गलती हो तो तुरंत भर्ती बोर्ड से संपर्क करें।

एडमिट कार्ड में दर्ज महत्वपूर्ण विवरण

एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारियां उपलब्ध होंगी :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • जन्म तिथि
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • PFT तिथि और समय
  • रिपोर्टिंग समय
  • महत्वपूर्ण निर्देश

यदि किसी उम्मीदवार के प्रवेश पत्र में जानकारी गलत है तो परीक्षा से पहले उसे सुधारना जरूरी होगा।

चयन प्रक्रिया के प्रमुख चरण

Indian Navy Agniveer MR Musician भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। प्रत्येक चरण में सफल होना अनिवार्य होगा।

  1. Application Screening
  2. Music Ability Test
  3. Physical Fitness Test (PFT)
  4. Medical Examination
  5. Final Merit List

Music Ability Test में उम्मीदवारों की संगीत संबंधी क्षमता और वाद्य यंत्र बजाने की दक्षता की जांच की जाएगी। इसके बाद PFT और मेडिकल टेस्ट आयोजित होगा।

संभावित PFT मानक

इंडियन नेवी अग्निवीर एमआर म्यूजिशियन भर्ती 2026 में उम्मीदवारों को पीएफटी पास करना अनिवार्य होगा। इस चरण में अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता, स्टैमिना और फिटनेस की जांच की जाती है। पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए दौड़, उठक-बैठक, पुशअप्स और सीटअप्स के अलग-अलग मानक निर्धारित किए गए हैं।

उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर सभी गतिविधियां पूरी करनी होंगी।पीएफटी में असफल होने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से दौड़ और फिटनेस अभ्यास करें ताकि PFT में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

GenderRunningSquats (Uthak Baithak)PushupsBent Knee Sit-ups
Male1.6 Km Run in 06 मिनट 30 सेकंड201515
Female1.6 Km Run in 08 मिनट151010

परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज साथ ले जाने होंगे।

  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट
  • आधार कार्ड / अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवश्यक प्रमाण पत्र (यदि मांगे जाएं)

बिना वैध पहचान पत्र और Admit Card के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा दिवस के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

भारतीय नौसेना द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना सभी उम्मीदवारों के लिए जरूरी होगा।

  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे।
  • एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी साथ रखें।
  • किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ न ले जाएं।
  • अनुशासन और ड्रेस कोड का पालन करें।
  • भर्ती अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।

Indian Navy Agniveer MR Musician 2026 के बाद क्या होगा ?

फिजिकल फिटनेस टेस्ट परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी Medical Examination के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल टेस्ट में उम्मीदवारों की शारीरिक एवं स्वास्थ्य स्थिति की जांच होगी। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों की Final Merit List जारी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना में Agniveer MR Musician के रूप में नियुक्ति दी जाएगी।

Indian Navy Agniveer MR Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top