Indian Navy INCET Answer Key 2026 : जारी, स्कोर ऐसे करें कैलकुलेट, फाइनल आंसर की और रिजल्ट अपडेट देखें

Last Updated on 31/05/2026 6:10 PM by Prashant Shahi

Indian Navy INCET Answer Key 2026 : भारतीय नौसेना ने नागरिक प्रवेश परीक्षा (INCET 01/2025) का उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल उत्तर कुंजी की मदद से परीक्षा में दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाने और चयन की संभावना का आकलन करने का भी अवसर मिलेगा। अभ्यर्थियों के लिए आंसर की डाउनलोड करने और आपत्ति दर्ज करने की पूरी जानकारी नीचे उपलब्ध है।

लेटेस्ट अपडेट : भारतीय नौसेना नागरिक आंसर की 2026

भारतीय नौसेना द्वारा INCET 01/2025 भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 29 मई 2026 को जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने 02 फरवरी 2026 को आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके उत्तर कुंजी देख सकते हैं। उत्तर कुंजी में किसी भी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि होने पर उम्मीदवारों को 29 मई से 11 जून 2026 तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया है। अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीदवार समय सीमा के भीतर अपने उत्तरों की जांच अवश्य करें।

Indian Navy INCET Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानभारतीय नौसेना
परीक्षा का नामभारतीय नौसेना नागरिक प्रवेश परीक्षा 2026
कुल पद1400+
परीक्षा मोडऑनलाइन
परीक्षा की तिथि 02 फरवरी 2026
उत्तर कुंजी जारी की तिथि29 मई 2026
आपत्ति दर्ज करने की तिथि29 मई – 11 जून 2026 तक
आधिकारिक वेबसाइटjoinindiannavy.gov.in

Indian Navy INCET Answer Key 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर Civilian Recruitment सेक्शन खोलें।
  3. INCET-01/2025 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  5. लॉगिन करने के बाद प्रोविजनल आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  6. उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
  7. अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर की गणना करें।

अंक गणना की जानकारी

Indian Navy INCET 2026 परीक्षा की आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। स्कोर की गणना आधिकारिक मार्किंग स्कीम के आधार पर की जाती है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। बिना उत्तर छोड़े गए प्रश्नों पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

  • सही उत्तर : +01 अंक
  • गलत उत्तर : -1/3 अंक
  • अनुत्तरित प्रश्न : 0 अंक
  • कुल स्कोर = (सही उत्तर × 01) – (गलत उत्तर × 1/3)

उम्मीदवार आंसर की से उत्तर मिलान कर अपने संभावित परिणाम का अनुमान लगा सकते हैं।

Indian Navy INCET Answer Key 2026 : आपत्ति कैसे दर्ज करें ?

किसी प्रश्न या उत्तर पर संदेह होने पर निम्नलिखित स्टेप को फॉलो कर आपत्ति दर्ज करें।

  • आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • Answer Key Challenge विकल्प चुनें।
  • संबंधित प्रश्न का चयन करें।
  • सही उत्तर के समर्थन में दस्तावेज या प्रमाण अपलोड करें।
  • निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर रसीद सुरक्षित रखें।

भारतीय नौसेना द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों की विशेषज्ञ समिति समीक्षा करेगी। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो संशोधित उत्तर को फाइनल आंसर की में शामिल किया जाएगा।

फाइनल आंसर की और रिजल्ट अपडेट

भारतीय नौसेना द्वारा INCET 01/2025 की फाइनल आंसर की और रिजल्ट घोषणा की तिथि जारी नहीं की गई हैं। अभ्यर्थियों द्वारा आपत्ति दर्ज करने के बाद विशेषज्ञ समिति द्वारा सभी आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी। आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के 02 से 04 सप्ताह के भीतर फाइनल आंसर की जारी की जाती है। ऐसे में जून 2026 के अंतिम सप्ताह या जुलाई 2026 की शुरुआत में फाइनल आंसर की जारी होने की संभावना है। इसके बाद परिणाम भी जल्द घोषित किया जा सकता है। अभ्यार्थी सटीक तिथि के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

NCERT LDC Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
उत्तर कुंजी नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top