Last Updated on 13/04/2026 4:07 PM by Prashant Shahi
JEE Main Session 2 Answer Key 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2026 सेशन 02 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है, जिसका इंतजार लाखों अभ्यर्थी कर रहे थे। अप्रैल सत्र में परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट चेक कर सकते हैं। इस उत्तर कुंजी की मदद से अभ्यर्थी अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं और परीक्षा में अपने प्रदर्शन का विश्लेषण कर सकते हैं। यदि किसी उत्तर पर संदेह है, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।
लेटेस्ट अपडेट
एंटीए द्वारा JEE Main Session 2 Answer Key 2026 के साथ उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट 11 अप्रैल 2026 को उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन संख्या और पासवर्ड से लॉगिन करके अपने दिए गए उत्तरों की जांच कर सकते हैं और आंसर की से मिलान कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि लगती है, तो उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, जिसके लिए प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क देना होगा। यह प्रोविजनल आंसर की है, इसलिए सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
JEE Main Session 2 Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| आयोजित संस्था | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी |
| परीक्षा का नाम | जेईई मेन सेशन 02 परीक्षा 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 02 – 08 अप्रैल 2026 तक |
| उत्तर कुंजी जारी की तिथि | 11 अप्रैल 2026 |
| आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | 13 अप्रैल 2026 |
| अधिकारिक वेबसाइट | jeemain.nta.nic.in |
JEE Main Session 2 Answer Key 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?
नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से Answer Key चेक कर सकते हैं :
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (jeemain.nta.nic.in)
- होमपेज पर “JEE Main 2026 Session 2 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें
- अपना Application Number और Password/Date of Birth दर्ज करें
- लॉगिन करने के बाद Answer Key और Response Sheet स्क्रीन पर दिखाई देगी
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें
JEE Main 2026 स्कोर कैसे कैलकुलेट करें ?
JEE Main की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद सबसे पहला काम होता है अपना संभावित अंक निकालना। यह प्रक्रिया आसान है, लेकिन आपको सही तरीका पता होना चाहिए ताकि आपका अनुमान सटीक हो। सबसे पहले अपनी रिस्पांस शीट और उत्तर कुंजी को साथ में खोलें। फिर एक-एक प्रश्न को मिलाकर देखें कि आपने कौन-कौन से उत्तर सही दिए हैं और कहाँ गलती हुई है। फिर सभी सही और गलत प्रश्नो की गिनती कर लें। JEE Main में NTA का निर्धारित मार्किंग पैटर्न लागू होता है, अब उसी के आधार पर अंक गणना जोड़े।
- सही उत्तर : +4 अंक
- गलत उत्तर : –1 अंक
- बिना उत्तर : 0 अंक
संभावित स्कोर = (सही उत्तर × 4) – (गलत उत्तर × 1)
प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति कैसे दर्ज करें ?
अगर आपको प्रोविजनल उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर गलती लगती है, तो NTA आपको उसे चुनौती करने का अवसर देता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है और निर्धारित समय सीमा के भीतर ही पूरी करनी होती है। सही प्रमाण के साथ की गई आपत्ति ही स्वीकार की जाती है, इसलिए जल्दबाजी में नहीं बल्कि ठोस आधार के साथ आवेदन करें।
- आधिकारिक वेबसाइट (jeemain.nta.nic.in) पर जाएं
- “Answer Key Challenge” या “Challenge Answer Key” लिंक पर क्लिक करें
- अपना Application Number और Password/Date of Birth डालकर लॉगिन करें
- जिस प्रश्न पर आपत्ति है उसे चुनें
- सही उत्तर के समर्थन में डॉक्यूमेंट/प्रमाण अपलोड करें (जैसे NCERT या स्टैंडर्ड बुक)
- प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क का भुगतान करें
- सभी डिटेल चेक करके फाइनल सबमिट करें
- भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें
फाइनल आंसर की और परिणाम कब होगा जारी ?
JEE Main Session 2 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज होने के बाद NTA सभी चैलेंज की समीक्षा करेगा। आमतौर पर यह प्रक्रिया 3–5 दिनों में पूरी कर ली जाती है। इसके बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाती है, जिसमें सभी संशोधन शामिल होते हैं। संभावित तौर पर फाइनल आंसर की और JEE Main Result 2026 को 20 अप्रैल 2026 तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, सटीक तारीख NTA द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस के माध्यम से घोषित की जाएगी।
उत्तर कुंजी के बाद आगे की प्रक्रिया क्या होगी ?
आंसर की जारी होने के बाद सबसे पहले NTA प्राप्त आपत्तियों की जांच करता है और आवश्यक संशोधन के साथ फाइनल आंसर की जारी करता है। इसके बाद JEE Main 2026 का रिजल्ट घोषित किया जाता है, जिसमें उम्मीदवारों की परसेंटाइल और आल इंडिया रैंक (AIR) शामिल होती है। रिजल्ट के आधार पर योग्य अभ्यर्थी JEE Advanced के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि अन्य उम्मीदवार JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेकर NIT, IIIT और GFTI जैसे संस्थानों में एडमिशन ले सकते हैं।
JEE Main Session 2 Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| आंसर की डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| उत्तर कुंजी नोटिस | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
