JEE Mains Session 02 Admit Card 2026 : लिंक एक्टिव, तुरंत करें डाउनलोड जानें परीक्षा तारीख, समय व निर्देश

Last Updated on 30/03/2026 4:02 PM by Prashant Shahi

NTA JEE Mains Session 02 Admit Card 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन सेशन 02 परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों नें सेशन 02 परीक्षा के लिए आवेदन किया था। वे अब अपना एडमिट कार्ड एंटीए की अधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके परीक्षा सम्बंधित सभी विवरणों की जाँच कर लें। आइए इस लेख में एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रोसेस, परीक्षा तिथि, जरुरी दस्तावेज और अन्य विवरण जानें।

जेईई मेन सेशन 02 एडमिट कार्ड 2026 : अपडेट

एंटीए ने 02 और 04 अप्रैल को आयोजित होने वाली जेईई मेन 2026 सेशन 02 की परीक्षा के लिए JEE Main Session 02 Admit Card 2026 का डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज हैं। सभी अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड और एक मूल पहचान पत्र साथ रखें।

JEE Mains Session 02 Admit Card 2026 : संक्षिप्त जानकारी

आयोजन संस्थानेशनल टेस्टिंग एजेंसी
परीक्षा का नामजेईई मेन सेशन 02 परीक्षा 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी29 मार्च 2026
परीक्षा की तिथि2, 4, 5, 6, 7 व 8 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटjeemain.nta.nic.in

JEE Mains Session 02 Admit Card 2026 Download Link

NTA ने JEE Main Session 2 Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के जरिए आसानी से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

NTA JEE Mains Session II Admit Card 2026 : यहाँ क्लिक करें

NTA JEE Mains Session 02 Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

  1. सबसे पहले JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर “Download Admit Card for JEE(Main)-2026 [Session-II]” लिंक पर क्लिक करें
  3. अब अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें
  4. Security Pin भरें और Submit करें
  5. आपका Admit Card स्क्रीन पर खुल जाएगा
  6. सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करें
  7. Admit Card को PDF में डाउनलोड करें
  8. परीक्षा के लिए A4 Size पर साफ प्रिंटआउट निकाल लें

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी डिटेल्स चेक करनी चाहिए ?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारियां जरूर मिलान करें, अगर एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, सिग्नेचर, पेपर, सेंटर या अन्य डिटेल्स में कोई त्रुटि दिखती है, तो उम्मीदवार तुरंत एंटीए की ऑफिसियल हेल्पलाइन या आधिकारिक ईमेल पर संपर्क करके गलती का सुधार करवा लें।

  • उम्मीदवार का नाम
  • आवेदन संख्या & रोल नंबर
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • पिता/माता का नाम
  • परीक्षा तिथि व परीक्षा शिफ्ट
  • रिपोर्टिंग समय
  • गेट बंद होने का समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम व पता
  • विषय विवरण (बी.ई./बी.टेक/बी.आर्क/बी.प्लानिंग)
  • श्रेणी/लिंग
  • परीक्षा दिवस के निर्देश
  • बारकोड/क्यूआर कोड (यदि उपलब्ध हो)

परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी

केंद्रीय परिक्षण संस्था द्वारा जारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार जेईई मेन सत्र 02 की परीक्षा 02, 04, 05, 06, 07 और 08 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। 02 और 04 अप्रैल 2026 को Paper 1 (B.E./B.Tech) की परीक्षा होगी, जो दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

वहीं 05, 06, 07 और 08 अप्रैल 2026 को Paper 1 (B.E./B.Tech), Paper 2A (B.Arch), Paper 2B (B.Planning) और Paper 2A & 2B (दोनों) की परीक्षा निर्धारित की गई है। इन तिथियों पर भी परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दी गई परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

परीक्षा तिथिपेपरशिफ्ट टाइमिंग
02 व 04 अप्रैल 2026Paper 1 (B.E./B.Tech)प्रथम शिफ्ट : 09:00 AM से 12:00 PM तक
द्वितीय शिफ्ट: 03:00 PM से 06:00 PM तक
05, 06, 07 व 08 अप्रैल 2026Paper 1 (B.E./B.Tech), Paper 2A (B.Arch), Paper 2B (B.Planning), Paper 2A & 2B (B.Arch & B.Planning)प्रथम शिफ्ट : 09:00 AM से 12:00 PM तक
द्वितीय शिफ्ट: 03:00 PM से 06:00/06:30 PM तक

जेईई मेन सेशन 02 परीक्षा दिन पर क्या लेकर जाना है ?

जेईई मेंस सेशन 02 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले नीचे दी गई निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें।

  • JEE Main Session 2 Admit Card 2026 का प्रिंटआउट
  • एक वैध फोटो आईडी प्रूफ
    • Aadhaar Card
    • PAN Card
    • Voter ID
    • Passport
    • Driving Licence
    • School/College ID (यदि मान्य हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देशानुसार आवश्यक हो)
  • PwD उम्मीदवारों के लिए संबंधित प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर नहीं जाना है ?

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर निम्न वस्तुएं अपने साथ न ले जाएं, अन्यथा परीक्षा हॉल से बाहर हो सकते हैं।

  • मोबाइल फोन
  • स्मार्ट वॉच
  • ब्लूटूथ डिवाइस
  • ईयरफोन / हेडफोन
  • कैलकुलेटर
  • लिखित नोट्स / चिट्स
  • पर्स / बैग / हैंडबैग
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
  • कोई भी अनधिकृत कागजात

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचें, अन्यथा प्रवेश रोका जा सकता है
  • एडमिट कार्ड का साफ प्रिंटआउट और एक वैध फोटो आईडी साथ जरूर रखें
  • प्रवेश पत्र में दिए परीक्षा तिथि, शिफ्ट, केंद्र और निर्देशों को ध्यान पूर्वक जाँच लें
  • परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान न ले जाएं
  • परीक्षा शुरू होने से पहले सीट, सिस्टम लॉगिन और निर्देशों को ध्यान से समझ लें
  • किसी भी भ्रम या गलती की स्थिति में परीक्षा हॉल में इंविजिलेटर से तुरंत संपर्क करें

NTA JEE Mains Session 02 Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
एडमिट कार्ड सुचनायहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top