Jharkhand B.Ed Admission 2026 : शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन, जानें पात्रता, फीस और परीक्षा तिथि

Last Updated on 05/03/2026 2:40 PM by Prashant Shahi

Jharkhand B.Ed Admission 2026 : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा झारखण्ड बी.एड प्रवेश 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से शुरू कर दी गई है। झारखंड में बीएड कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in से आवेदन कर सकते हैं। यह प्रवेश प्रक्रिया झारखण्ड बीएड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (JCECEB) के माध्यम से आयोजित की जाती है। प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को राज्य के विभिन्न सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा।

Jharkhand B.Ed Admission 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामझारखण्ड बीएड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन
संचालन निकायझारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद
परीक्षा मोडऑफलाइन
पाठ्यक्रम प्रवेशशिक्षा-स्नातक (बी.एड)
आवेदन प्रारंभ की तिथि25 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि25 मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in

Jharkhand B.Ed Admission 2026 के लिए पात्रता

Jharkhand B.Ed Admission 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता मानदंड को पूरा करना आवश्यक है।

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की हो।
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है।
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अंकों में छूट दी जा सकती है।

आयु सीमा

Jharkhand B.Ed प्रवेश के लिए सामान्यतः कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं होती, हालांकि उम्मीदवारों को संबंधित आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य₹1000/- रूपये
ओबीसी₹750/- रूपये
अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति₹500/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

Jharkhand B.Ed Admission 2026 : आवेदन प्रक्रिया

Jharkhand B.Ed Admission 2026 के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले Jharkhand B.Ed की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर B.Ed Entrance Exam 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड प्राप्त करें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन से पहले इन दस्तावेजों को तैयार रखना बेहतर रहेगा। सभी दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करना आवश्यक होगा।

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

महत्वपूर्ण तिथियाँ

ऑनलाइन आवेदन शुरू25 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि25 मार्च 2026
सुधार की तिथि26 – 27 मार्च 2026
एडमिट कार्ड जारी04 दिन पूर्व
प्रवेश परीक्षा तिथि26 अप्रैल 2026
रिजल्ट जारीअभी जारी नहीं
काउंसलिंग प्रक्रियाअभी जारी नहीं

चयन प्रक्रिया

Jharkhand B.Ed Admission 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाता है। प्रत्येक चरण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही उम्मीदवार को कॉलेज में प्रवेश मिलता है। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की राज्य स्तरीय मेरिट सूची तैयार की जाती है। उसी मेरिट के आधार पर कॉलेज आवंटन किया जाता है।

  • Jharkhand B.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा
  • परीक्षा परिणाम और मेरिट सूची जारी
  • ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया
  • कॉलेज का चयन
  • दस्तावेज सत्यापन
  • अंतिम एडमिशन

Jharkhand B.Ed Entrance Exam 2026 परीक्षा पैटर्न

Jharkhand B.Ed Entrance Exam 2026 में उम्मीदवारों की योग्यता को जांचने के लिए विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा का स्वरूप ऑब्जेक्टिव प्रकार का होता है।

  • परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाते हैं
  • कुल प्रश्न – लगभग 100
  • कुल अंक – 100
  • परीक्षा की अवधि – लगभग 2 घंटे

परीक्षा में पूछे जाने वाले विषय

  • सामान्य ज्ञान
  • तर्कशक्ति (Reasoning)
  • शिक्षण अभिरुचि (Teaching Aptitude)
  • हिंदी या अंग्रेजी भाषा

उम्मीदवारों को परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए इन सभी विषयों की तैयारी करनी चाहिए।

आवेदन के बाद क्या होगा ?

Jharkhand B.Ed Entrance Exam 2026 के सफलतापूर्वक आयोजित होने के बाद बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकेंगे।

उम्मीदवारों की मेरिट रैंक और सीटों की उपलब्धता के आधार पर कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। कॉलेज आवंटन के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसके बाद उन्हें बीएड कोर्स में प्रवेश मिल जाएगा।

Jharkhand B.Ed Admission 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशन PDFयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top