JNV Class 6 Summer Bound Result 2026 : घोषित। ऐसे चेक करें रिजल्ट, मेरिट लिस्ट व एडमिशन प्रक्रिया

Last Updated on 18/03/2026 9:46 AM by Prashant Shahi

JNV Class 6 Summer Bound Result 2026 : जवाहर नवोदय विद्यालय समिति नें जेएनवीएसटी कक्षा 06 समर बाउंड का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। एनवीएस कक्षा 06 शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में प्रवेश के लिए इस परीक्षा में भाग लिए हुए छात्र अब एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in से अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी इस रिजल्ट के माध्यम से चयनित छात्रों को देश के प्रतिष्ठित नवोदय विद्यालयों में प्रवेश मिलेगा।

JNV Class 6 Summer Bound Result 2026 : लेटेस्ट अपडेट

नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 06 ग्रीष्मकालीन सत्र में प्रवेश के लिए 13 दिसंबर 2025 को आयोजत प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आज 17 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। छात्र अधिकारिक वेबसाइट से रौल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके अपना एनवीएस कक्षा 06 समर बाउंड 2026 का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अब प्रवेश के लिए चयनित हुए छात्रों को अपने सम्बंधित एनवीएस विद्यालय में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

JNV Class 6 Summer Bound Result 2026 : संक्षिप्त विवरण

परीक्षा का नामजेएनवीएस कक्षा 06 समर बाउंड प्रवेश परीक्षा 2025
आयोजन संस्थानवोदय विद्यालय समिति
रिजल्ट मोडऑनलाइन
 लिखित परीक्षा की तिथि13 दिसंबर 2025
रिजल्ट जारी की तिथि17 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाइटnavodaya.gov.in

JNV Class 6 Summer Bound Result 2026 : रिजल्ट कैसे चेक करें ?

जवाहर नवोदय विद्यालय शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में कक्षा 06 ग्रीष्मकालीन सत्र प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल छात्र नीचे बताए स्टेप को फॉलो करके अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं –

  • नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक पोर्टल navodaya.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर दिए “लेटेस्ट अपडेट या “Announcements” सेक्शन में जाए
  • अब जहां “कक्षा VI JNVST (SB) – 2026” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें
  • अब लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट करें
  • अब रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसमें प्राप्त अंक और चयन स्थिति दर्ज होगी
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें

रिजल्ट व स्कोरकार्ड में दर्ज जानकारी

रिजल्ट में व्यक्तिगत और परीक्षा से जुड़ी निम्नलिखित विवरण दर्ज होंगे। छात्र रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए विवरण की जांच कर लें।

  • छात्र का नाम व रोल नंबर
  • जन्म तिथि
  • श्रेणी & लिंग
  • परीक्षा का नाम व वर्ष
  • प्राप्त अंक
  • चयन स्थिति
  • आवंटित विद्यालय
  • जिला/राज्य

मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया

रिजल्ट के साथ छात्रों की मेरिट लिस्ट जिला-वार जारी की जाती है, जिसमें छात्रों का चयन उनके प्राप्त अंकों और निर्धारित आरक्षण मानदंड के आधार पर किया जाता है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होती है और इसमें ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग कोटा लागू रहता है। प्रत्येक जिले के लिए सीमित सीटें निर्धारित होती हैं, इसलिए केवल उच्च अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को ही मेरिट में स्थान मिलता है। अंतिम चयन मेरिट लिस्ट, सीट उपलब्धता और दस्तावेज सत्यापन के बाद ही सुनिश्चित किया जाता है।

रिजल्ट के बाद आगे की प्रक्रिया

नवोदय विद्यालय समिति द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित छात्रों को निर्धारित नवोदय विद्यालय में निर्धित समय पर रिपोर्ट करना होता है। सबसे पहले छात्रों के सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है, जिसमें जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी कागजात शामिल होते हैं। इसके बाद छात्रों का मेडिकल परीक्षण होता है। सभी प्रक्रिया सफल होने पर विद्यालय द्वारा एडमिशन कन्फर्म किया जाता है। यदि कोई छात्र समय पर उपस्थित नहीं होता या दस्तावेज गलत पाए जाते हैं, तो उसका चयन रद्द कर दिया जाता है।

दस्तावेज सत्यापन के समय जरूरी दस्तावेज

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय छात्रों को अपने आवंटित नवोदय विद्यालय में निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ शामिल होना होगा। छात्र सभी दस्तावेजों की मूल प्रति और फोटोकॉपी साथ लेकर जाएं।

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए)
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पिछली कक्षा का प्रमाण पत्र
  • माइग्रेशन/ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

JNV Class 6 Summer Bound Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top