JSSC Inter Level Vacancy 2026 : 326 पदों पर भर्ती, 20 जुलाई से आवेदन शुरू, जानें पात्रता, फीस और पूरी प्रक्रिया

Last Updated on 20/07/2026 9:39 पूर्वाह्न by Prashant Shahi

JSSC Inter Level Vacancy 2026 : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 03/2026 झारखण्ड इंटर लेवल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के तहत ग्रुप सी के कुल 326 पदों पर भर्ती का अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

यदि आप लंबे समय से JSSC इंटर लेवल भर्ती का इंतजार कर रहे थे, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। इस लेख में हम जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, वेतन, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया विस्तार से जानेंगे।

JSSC Inter Level Vacancy 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
आयोगझारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)
परीक्षा का नामझारखण्ड इंटर लेवल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 2026
कुल पद326
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ20 जुलाई 2026
अंतिम तिथि19 अगस्त 2026
आधिकारिक वेबसाइटjssc.jharkhand.gov.in

पद का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 326 रिक्तियां विभिन्न विभागों में भरी जाएंगी।

पद का नामरिक्तियां
Health Supervisor137
Junior Field Investigator27
Multipurpose Health Worker62
Veterinary Assistant / Compounder27
Insect Collector32
Fishery Technical Assistant41
कुल पद326

शैक्षणिक योग्यता

JSSC इंटर लेवल भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। हालांकि अलग-अलग पदों के लिए विषय संबंधी योग्यता अलग हो सकती है।

पोस्ट अनुसार योग्यता

  • Health Supervisor – 10+2 Science
  • Multipurpose Health Worker – 10+2 Science
  • Junior Field Investigator – 12वीं के साथ Mathematics
  • Veterinary Assistant/Compounder – Biology के साथ इंटर
  • Insect Collector – Biology के साथ इंटर
  • Fishery Technical Assistant – Biology के साथ इंटर

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा

JSSC द्वारा निर्धारित आयु सीमा इस प्रकार है—

  • न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
  • सामान्य वर्ग (पुरुष) – 35 वर्ष
  • BC-I / BC-II – 37 वर्ष
  • सामान्य / BC / EWS महिला – 38 वर्ष
  • SC/ST – 40 वर्ष

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अतिरिक्त आयु छूट भी प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदन शुल्क निम्नानुसार निर्धारित किया गया है —

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹100/- रूपये
झारखंड एससी/एसटी₹50/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

जेएसएससी इंटर लेवल चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा :

  • लिखित परीक्षा : सबसे पहले उम्मीदवारों को आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। मेरिट इसी परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
  • दस्तावेज सत्यापन : लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • मेडिकल परीक्षण : दस्तावेज सत्यापन के बाद चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल फिटनेस टेस्ट कराया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे संबंधित पद के लिए शारीरिक रूप से उपयुक्त हैं।
  • फाइनल मेरिट लिस्ट : सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी और उसी के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

JSSC Inter Level Vacancy 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी18 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू20 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि19 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि20 अगस्त 2026
आवेदन फॉर्म सुधार21 – 23 अगस्त 2026
परीक्षा की तिथिआयोग द्वारा बाद में घोषित की जाएगी
एडमिट कार्ड जारीपरीक्षा से पहले जारी होगा

JSSC इंटर लेवल भर्ती 2026 : वेतनमान

JSSC इंटर लेवल भर्ती 2026 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को पे-बैंड PB-I ₹5,200–20,200 के साथ पदानुसार ग्रेड पे दिया जाएगा। ग्रेड पे प्रत्येक पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है।

  • स्वास्थ्य पर्यवेक्षक – ग्रेड पे ₹2,400
  • कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक – ग्रेड पे ₹2,000
  • बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता – ग्रेड पे ₹1,900
  • वेटनरी/चिकित्सा सहायक – ग्रेड पे ₹1,900
  • कीट संग्रहकर्ता – ग्रेड पे ₹1,800

इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) तथा अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन के समय निम्न दस्तावेज तैयार रखें—

  • 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

JSSC Inter Level Vacancy 2026 : आवेदन प्रक्रिया

यदि आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें ।

  1. पहले JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. JILCCE 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. व्यक्तिगत जानकारी के साथ पंजीकरण करें।
  4. आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. सभी जानकारी को जाँच करके फॉर्म सबमिट करें।
  8. भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

JSSC Inter Level Vacancy 2026 क्यों है खास ?

इस भर्ती में इंटरमीडिएट पास उम्मीदवारों के लिए कई विभागों में नियुक्ति का अवसर दिया जा रहा है। कुल 326 पद होने के कारण प्रतियोगिता अच्छी रहेगी, लेकिन सही रणनीति और समय पर तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है।

यदि आपकी आयु और योग्यता निर्धारित मानदंडों के अनुरूप है, तो आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें। शुरुआती दिनों में आवेदन करने से तकनीकी समस्याओं से बचा जा सकता है।

JSSC Inter Level Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Prashant Shahi
Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।

नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Articles: 112