KVS Class 1 Admission 2026 : शुरू, अभी करें आवेदन, जानें आयु सीमा, लॉटरी सिस्टम और एडमिशन प्रोसेस की प्रक्रिया

Last Updated on 23/03/2026 2:02 PM by Prashant Shahi

KVS Class 1 Admission 2026 : केंद्रीय विद्यालय संगठन नें सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 01 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन देश का एक प्रतिष्ठित स्कूल नेटवर्क है, जहां हर साल लाखों अभिभावक अपने बच्चों के एडमिशन के लिए आवेदन करते हैं। इच्छुक छात्र केवीएस की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप अपने बच्चे के लिए एक ऐसा स्कूल ढूंढ रहे हैं जहां पढ़ाई के साथ अनुशासन और कम फीस में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिले, तो KVS एक बेहतरीन विकल्प है।

लेटेस्ट अपडेट

KVS Class 1 Admission 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी हैं। इच्छुक अभिभावक KVS के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने बच्चों का आवेदन फॉर्म 02 अप्रैल 2026 तक भर सकते हैं। सीटों की संख्या सीमित होने के कारण चयन प्रक्रिया पूरी तरह प्रतिस्पर्धी और लॉटरी आधारित रहती है, इसलिए समय पर और सही तरीके से आवेदन करना बेहद जरूरी हो जाता है। KVS स्कूलों में CBSE पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई होती है, साथ ही यहां खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और समग्र विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

KVS Class 1 Admission 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामकेंद्रीय विद्यालय कक्षा 01 प्रवेश परीक्षा 2026
संचालन निकायकेंद्रीय विद्यालय संगठन
न्यूनतम आयु06 वर्ष
आवेदन मोडऑनलाइन
पाठ्यक्रम प्रवेशकक्षा 01
आवेदन प्रारंभ की तिथि20 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि02 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटkvsangathan.nic.in

कौन कर सकता है आवेदन ?

KVS Class 1 Admission के लिए आवेदन करने से पहले पात्रता समझना बहुत जरूरी है।

आयु सीमा

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2026 तक कम से कम 6 वर्ष और अधिकतम 8 वर्ष होनी चाहिए। इसका मतलब यह है कि यदि आपका बच्चा 31 मार्च 2020 से पहले पैदा हुआ है और 31 मार्च 2018 के बाद पैदा हुआ है, तो वह पात्र माना जाएगा।

  • न्यूनतम आयु : 6 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 8 वर्ष
  • आयु की गणना : 31 मार्च 2026 के अनुसार

SC/ST/OBC और अन्य आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलती है।

आवेदन शुल्क

श्रेणीएक पेपर
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹00/- रूपये (निःशुल्क)
एससी/एसटी₹00/- रूपये (निःशुल्क)
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

KVS Class 1 Admission 2026 : आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक एडमिशन वेबसाइट पर जाए
  2. होम पेज पर दिए “KVS Class 1 Admission 2026” आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. New Registration पर क्लिक करके अभिभावक का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल ID दर्ज करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद मिले लॉगिन क्रेडेंशियल से पोर्टल में साइन इन करें।
  5. आवेदन फॉर्म में बच्चे की व्यक्तिगत जानकारी, पता और कैटेगरी सही-सही दर्ज करें।
  6. पसंदीदा Kendriya Vidyalaya (School Preferences) का चयन सावधानी से करें।
  7. जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, जन्म प्रमाण पत्र आदि स्कैन करके अपलोड करें।
  8. अंत में सभी जानकारी चेक करके फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

जरूरी दस्तावेज

आवेदन के समय और एडमिशन के दौरान इन डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखे, डॉक्यूमेंट अपलोड में गलती होने पर आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।

  • जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
  • बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो
  • माता-पिता का पहचान पत्र (Aadhaar Card)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS/BPL प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • सेवा प्रमाण पत्र (सरकारी कर्मचारी के लिए) खोलें।

चयन कैसे होगा ?

KVS Class 1 Admission 2026 में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह लॉटरी सिस्टम पर आधारित होती है। सबसे पहले सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित विद्यालय द्वारा सत्यापित किया जाता है। इसके बाद कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ (Lottery) के माध्यम से चयन सूची तैयार की जाती है, जिसमें योग्य छात्रों को रैंडम तरीके से चुना जाता है।

चयनित छात्रों की सूची आधिकारिक वेबसाइट और विद्यालय नोटिस बोर्ड पर जारी की जाती है। जिन छात्रों का नाम सूची में आता है, उन्हें निर्धारित समय के भीतर दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं। समय पर प्रक्रिया पूरी न करने पर सीट अगले उम्मीदवार को दी जा सकती है।

आरक्षण और प्राथमिकता – चयन में बड़ा रोल

KVS Admission में आरक्षण नीति का बहुत बड़ा प्रभाव होता है। SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग वर्ग के लिए अलग-अलग प्रतिशत में सीटें आरक्षित होती हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों को सबसे पहले प्राथमिकता दी जाती है, उसके बाद राज्य सरकार और फिर अन्य श्रेणियों के बच्चों को मौका मिलता है। इसका सीधा मतलब है कि यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं, तो आपके बच्चे के एडमिशन के चांस सामान्य श्रेणी की तुलना में अधिक होते हैं।

  • SC : 15%
  • ST : 7.5%
  • OBC (Non-Creamy Layer): 27%
  • EWS : 10%
  • Divyang : 3%

आवेदन फॉर्म भरने के बाद आगे की प्रक्रिया

आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद सबसे पहले विद्यालय द्वारा आपके फॉर्म और दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच की जाती है। इसके बाद योग्य आवेदनों को कंप्यूटराइज्ड लॉटरी सिस्टम में शामिल किया जाता है, जहां से चयन सूची तैयार होती है। चयनित छात्रों की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट और स्कूल नोटिस बोर्ड पर जारी की जाती है।

जिन छात्रों का नाम सूची में आता है, उन्हें निर्धारित समय के भीतर स्कूल में जाकर सभी मूल दस्तावेज का सत्यापन कराना होता है। सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर एडमिशन कन्फर्म होता है और तय समय के अंदर फीस जमा करना जरूरी होता हैं, नहीं तो आपकी सीट अगले वेटिंग लिस्ट वाले छात्र को दे दी जाएगी।

KVS Class 1 Admission 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top