KVS NVS Result 2026 : टीचिंग & नॉन टीचिंग भर्ती रिजल्ट घोषित, यहाँ से चेक करें रिजल्ट व अगली अपडेट

Last Updated on 04/03/2026 9:41 AM by Prashant Shahi

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की विभिन्न टीचिंग & नॉन टीचिंग पदों की भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। KVS NVS Result 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना परिणाम ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं।

इस भर्ती के माध्यम से TGT, PGT, PRT, Librarian, Assistant Section Officer, Stenographer, LDC, Lab Assistant, Mess Helper, Female Staff Nurse और अन्य पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी वे अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

KVS NVS Result 2026 : मुख्य जानकारी

परीक्षा का नामकेवीएस एनवीएस टियर 01 परीक्षा 2025
आयोजन संस्थाकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)
कुल पद15,762
रिजल्ट मोडऑनलाइन
परीक्षा चरणटियर 01
 परीक्षा की तिथि10 – 11 जनवरी 2026
रिजल्ट जारी की तिथि28 फरवरी 2026
अधिकारिक वेबसाइटwww.cbse.gov.in

KVS NVS Result 2026 में दर्ज जानकारी

रिजल्ट पीडीएफ या स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दी गई जानकारी जरूर चेक करनी चाहिए।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • पद का नाम
  • परीक्षा का नाम
  • प्राप्त अंक / मेरिट स्थिति
  • क्वालिफाइंग स्टेटस
  • कट ऑफ से संबंधित जानकारी

अगर किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो उम्मीदवार को तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करना चाहिए।

KVS NVS Result 2026 : कैसे चेक करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले KVS या NVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर Result / Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. वहां KVS NVS Teaching & Non Teaching Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब नया पेज खुलेगा जिसमें रिजल्ट पीडीएफ या लॉगिन पेज दिखाई देगा।
  5. आवश्यक जानकारी जैसे रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  6. Submit बटन पर क्लिक करें।
  7. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  8. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट या PDF डाउनलोड कर लें।

रिजल्ट जारी होने के बाद क्या होगा ?

KVS NVS Result 2026 जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण Tier-02 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। टियर-02 परीक्षा में उम्मीदवारों की विषय आधारित ज्ञान, शिक्षण क्षमता और पद से संबंधित स्किल का मूल्यांकन किया जाएगा।

इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट या इंटरव्यू में शामिल होना होगा। सभी चरण पूरे होने के बाद विभाग द्वारा फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को संबंधित KVS या NVS विद्यालयों में नियुक्ति दी जाएगी और उन्हें जॉइनिंग लेटर जारी किया जाएगा।

KVS NVS Cut Off 2026

कट ऑफ अंक पद, श्रेणी और परीक्षा के कठिनाई स्तर के आधार पर अलग-अलग तय किए जाते हैं। सामान्य तौर पर कट ऑफ को प्रभावित करने वाले मुख्य फैक्टर इस प्रकार होते हैं।

  • कुल रिक्तियों की संख्या
  • परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की संख्या
  • परीक्षा का कठिनाई स्तर
  • उम्मीदवारों का औसत प्रदर्शन
  • श्रेणी (General, OBC, SC, ST, EWS)

कट ऑफ अंक आधिकारिक रिजल्ट के साथ या बाद में अलग से जारी किए जा सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज

यदि उम्मीदवार का चयन अगले चरण के लिए होता है तो उन्हें निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • स्नातक / स्नातकोत्तर डिग्री प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदन फॉर्म की कॉपी
  • रिजल्ट / स्कोरकार्ड

KVS NVS Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटKVS | NVS
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top