LIC AAO AE Mains Result 2026 : जारी, अब देखें शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट और अगली स्टेप्स

Last Updated on 26/02/2026 4:57 AM by Prashant Shahi

LIC AAO AE Mains Result 2026 : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) नें 25 फरवरी 2026 को असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया हैं। जो उम्मीदवार एलआईसी एएओ/एई मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे। वे अपना रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एलआईसी एएओ/एई मुख्य परीक्षा का आयोजन 08 नवंबर 2025 को किया गया था। अब मुख्य परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को अगले चरण इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जायेगा।

LIC AAO AE Mains Result 2026 : संक्षिप्त विवरण

परीक्षा का नामभारतीय जीवन बीमा निगम
आयोजन संस्थाएलआईसी एएओ/एई मुख्य परीक्षा 2026
कुल पद841
रिजल्ट मोडऑनलाइन (PDF)
परीक्षा चरणफेज 02
 परीक्षा की तिथि 08 नवंबर 2025
रिजल्ट जारी की तिथि25 फरवरी 2026
अधिकारिक वेबसाइटwww.licindia.in

LIC AAO AE Mains Result 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना एलआईसी एएओ/एई मुख्य परीक्षा रिजल्ट देख सकते हैं। और भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

  1. अभ्यर्थी सबसे पहले एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें
  2. अब होमपेज पर दिए “करियर या रिक्रूटमेंट” सेक्शन में रिजल्ट लिंक खोलें
  3. वहाँ “LIC AAO AE Mains Result 2026” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें
  4. लिंक ओपन होने पर रिजल्ट की PDF फाइल आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी
  5. रिजल्ट PDF में Ctrl + F दबाकर अपना रौल नंबर/पंजीकरण संख्या सर्च करें
  6. यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप इंटरव्यू के लिए क्वालिफाई हो चुके हैं

रिजल्ट पीडीऍफ़ में दर्ज विवरण

एलआईसी द्वारा जारी असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और असिस्टेंट इंजीनियर मुख्य परीक्षा रिजल्ट पीडीऍफ़ में निम्नलिखित जानकारी दर्ज होगी ?

  • परीक्षा का नाम
  • पोस्ट का नाम (AAO, AE)
  • रिजल्ट जारी करने वाली संस्था का नाम
  • चयनित उम्मीदवारों के रौल नंबर
  • परीक्षा चरण की जानकरी
  • इंटरव्यू से संबंधित सामान्य निर्देश (यदि लागू हो)
  • रिजल्ट जारी करने की तिथि
  • आधिकारिक नोटिस

LIC AAO AE Mains Cut Off 2026 : संभावित कटऑफ

कोटिसंभावित कटऑफ
General (UR)145 – 155
OBC135 – 145
SC120 – 130
ST110 – 120
EWS135 – 145

मुख्य परीक्षा रिजल्ट घोषणा के बाद अब आगे क्या ?

LIC AAO AE Mains Result 2026 जारी होने के बाद जिन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किया गया है, उन्हें अगले चरण इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा। इसके लिए एलआईसी द्वारा अलग से इंटरव्यू कॉल लेटर जारी किया जाएगा, जिसमें तारीख, समय और स्थान की जानकारी दी जाएगी। इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और कैटेगरी सर्टिफिकेट व अन्य दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके बाद मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

अंतिम चयन सूची कैसे होगी तैयार ?

एलआईसी असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती की फाइनल मेरिट सूची उम्मीदवारों के चयन का अंतिम आधार होती है। यह मेरिट लिस्ट केवल उन अभ्यर्थियों के लिए तैयार की जाती है, जिन्होंने मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू दोनों चरण सफलतापूर्वक पूरे किए हों। इसमें प्रीलिम्स परीक्षा के अंकों को शामिल नहीं किया जाता, क्योंकि वह केवल क्वालिफाइंग होती है। फाइनल मेरिट सूची पारदर्शी प्रक्रिया के तहत तय मानकों के अनुसार तैयार की जाती है।

अंतिम चयन सूची तैयार होने का आधार :

  • मुख्य परीक्षा में प्राप्त कुल अंक
  • इंटरव्यू में प्राप्त अंक
  • श्रेणीअनुसार कट ऑफ और आरक्षण नियम
  • कुल रिक्त पदों की संख्या
  • दस्तावेज सत्यापन में पात्र पाए गए उम्मीदवार

चयनित अभ्यर्थियों को कितनी मिलेगी सैलरी

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) एएओ और एई पद पर चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतनमान और कई सुविधाएं दी जाती हैं। यह पद स्पेशल ऑफिसर कैटेगरी में आता है, इसलिए सैलरी के साथ जॉब सिक्योरिटी और प्रमोशन स्कोप भी बेहतर होता है।

  • मूल वेतन लगभग : ₹88,635/- से ₹1,26,000/- प्रति माह
  • महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते शामिल
  • मेडिकल सुविधा और पेंशन लाभ
  • इंश्योरेंस कवर और लीव बेनिफिट्स

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

  • रिजल्ट पीडीऍफ़ को डाउनलोड कर एक प्रिंट कॉपी जरूर निकालें।
  • इंटरव्यू कॉल लेटर और स्कोरकार्ड अपडेट नियमित रूप चेक करें।
  • सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य पहचान पत्र पहले से तैयार रखें।
  • इंटरव्यू के लिए अपने विषय और बेसिक इंश्योरेंस नॉलेज दोहराएं।
  • करंट अफेयर्स और एलआईसी से जुड़े अपडेट पर फोकस करें।
  • इंटरव्यू के दिन समय से पहले इंटरव्यू स्थान और यात्रा योजना बना लें।

    LIC AAO AE Mains Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

    रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
    अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
    Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
    Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

    Disclaimer : यह जानकारी एलआईसी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के आधार पर तैयार की गई है। इसमें दी गई कट-ऑफ, सैलरी और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी सूचनाएं समय के अनुसार बदल सकती हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम और प्रमाणिक जानकारी के लिए केवल LIC की आधिकारिक वेबसाइट और सूचना पर ही भरोसा करें।

    यें भी पढ़ें..

    DFCCIL MTS PET Admit Card 2026 : आउट, यहाँ जानें परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग टाइम, पीईटी पैटर्न और नियम

    UPSC CAPF AC Recruitment 2026 : आवेदन लिंक सक्रीय, यहाँ देखें योग्यता, आयु, चयन प्रक्रिया व वेतनमान

    LIC AAO AE Mains Result 2026 : FAQs

    Q1 : अगर मेरा नाम और रोल नंबर रिजल्ट PDF में नहीं दिख रहा, क्या करूं ?
    उत्तर : सुनिश्चित करें कि आपने सही रोल नंबर और सही PDF लिंक चेक किया है। फिर भी नाम नहीं है, तो आप मुख्य परीक्षा में असफल हैं।

    Q2 : मुख्य परीक्षा पास करने के बाद इंटरव्यू कॉल लेटर कब आएगा ?
    उत्तर : LIC द्वारा आमतौर पर मुख्य परीक्षा रिजल्ट के 2-3 हफ्तों में इंटरव्यू कॉल लेटर जारी करता है।

    Q3 : क्या प्रारंभिक परीक्षा के अंक फाइनल मेरिट में शामिल होंगे ?
    उत्तर : नहीं, प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होते हैं। फाइनल मेरिट मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू के अंको के आधार पर बनेगी।

    Q4 : अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए किस तरह की तैयारी करनी चाहिए ?
    उत्तर : विषय विशेषज्ञता, LIC और इंश्योरेंस सेक्टर की बेसिक जानकारी, करंट अफेयर्स और कम्युनिकेशन स्किल।

    Scroll to Top