LNMU PG Admission 2026 : पीजी प्रवेश के लिए आवेदन 21 मई से शुरू, यहाँ से कर सकेंगे अप्लाई, पूरी जानकारी देखें

Last Updated on 18/05/2026 5:16 PM by Prashant Shahi

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से LNMU PG Admission 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके तहत MA, MSc और MCom कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू होगी। यह एडमिशन सत्र 2026-28 के लिए आयोजित किया जा रहा है। ऐसे छात्र जो बिहार सहित अन्य राज्यों से स्नातक कर चुके हैं और LNMU से PG करना चाहते हैं, वे यूनिवर्सिटी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर 01 जून 2026 तक आवेदन कर पाएंगे। इस एडमिशन प्रक्रिया में मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।

एलएनएमयू पीजी प्रवेश 2026 : अधिसूचना जारी

ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी ने पोस्ट ग्रेजुएशन प्रवेश 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन 21 मई 2026 से शुरू होकर 01 जून 2026 तक चलेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी। यूनिवर्सिटी की ओर से विषयवार सीट, मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन और कॉलेज अलॉटमेंट से जुड़ी जानकारी भी जल्द जारी की जा सकती है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन शुरू होने के बाद समय रहते फॉर्म भर लें ताकि अंतिम समय में सर्वर या डॉक्यूमेंट अपलोड जैसी समस्या का सामना न करना पड़े।

LNMU PG Admission 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

विश्वविद्यालय का नामललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
कोर्सपीजी एडमिशन (MA, M.Sc, M.Com)
शैक्षणिक वर्ष2026-28
कॉलेजगवर्नमेंट & प्राइवेट कॉलेज
आवेदन मोड़ऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ की तिथि21 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि01 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttps://lnmu.ac.in/

कौन-कौन छात्र कर सकते हैं आवेदन ?

LNMU PG Admission 2026 के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास किया हो। संबंधित विषय में न्यूनतम अंकों की शर्त विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित की जा सकती है।

यदि किसी छात्र ने BA, BSc या BCom पास किया है, तो वे अपने संबंधित विषय में MA, MSc या MCom कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि अंतिम पात्रता नियम ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार ही मान्य होंगे।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹750/- रूपये
अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति₹750/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

आवेदन के समय किन दस्तावेजों की होगी जरूरत ?

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। गलत या अधूरे दस्तावेज अपलोड करने पर आवेदन रिजेक्ट भी हो सकता है।

  • Graduation Marksheet
  • Graduation Admit Card
  • 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • EWS Certificate (यदि लागू हो)

LNMU PG Admission 2026 : आवेदन कैसे करें ?

LNMU PG Admission 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले LNMU के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  2. PG Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. New Registration करें।
  4. मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी से लॉगिन करें।
  5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  6. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. Final Submit पर क्लिक करें।
  9. आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

एलएनएमयू पीजी प्रवेश महत्वपूर्ण तिथियाँ

आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी19 मई 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि21 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि01 जून 2026
विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि02 जून – 03 जून 2026 तक
प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी06 जून 2026
आवेदन फॉर्म सुधार की तिथि07 जून – 08 जून 2026 तक
प्रथम चयन सूची जारी की तिथि13 जून 2026
प्रथम चयन सूची के आधार पर नामांकन15 जून – 30 जून 2026 तक
कक्षाएं शुरू होने की तिथि01 जुलाई 2026

मेरिट लिस्ट कैसे तैयार होगी ?

LNMU PG Admission 2026 में चयन मुख्य रूप से ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। विश्वविद्यालय विषयवार मेरिट लिस्ट जारी करेगा। मेरिट सामान्यतः निचे दिए निम्नलिखित मानदंडों के अनुसार तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित छात्रों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और कॉलेज अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

  • ग्रेजुएशन में प्राप्त अंक
  • संबंधित विषय की योग्यता
  • आरक्षण नियम
  • विश्वविद्यालय की चयन नीति

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित छात्रों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और कॉलेज अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

LNMU PG Admission 2026 में कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध होंगे ?

विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न PG Courses में एडमिशन लिया जाएगा। इसमें Arts, Science और Commerce स्ट्रीम के कई विषय शामिल रहेंगे।

MA Courses

  • हिंदी
  • अंग्रेजी
  • इतिहास
  • राजनीति विज्ञान
  • भूगोल
  • अर्थशास्त्र
  • समाजशास्त्र

MSc Courses

  • Physics
  • Chemistry
  • Mathematics
  • Botany
  • Zoology

MCom Course

  • Commerce

अलग-अलग कॉलेजों में सीट उपलब्धता विषय के अनुसार अलग हो सकती है।

आवेदन करते समय इन गलतियों से बचें

कई छात्र आवेदन के दौरान छोटी गलतियों के कारण परेशानी में पड़ जाते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय सावधानी जरूरी है।

  • अभ्यार्थी अपना नाम और जन्मतिथि सही भरें
  • ग्रेजुएशन में प्राप्त अंक सही – सही दर्ज करें
  • एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दें
  • साफ फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें
  • अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा करें

छात्रों के लिए यह एडमिशन क्यों महत्वपूर्ण है?

ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी बिहार के प्रमुख विश्वविद्यालयों में से एक माना जाता है। यहाँ से PG करने वाले छात्रों को आगे NET, PhD, Teaching तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लाभ मिलता है। इसके अलावा कम फीस, स्थानीय कॉलेज विकल्प और विभिन्न विषयों में उपलब्ध सीटों के कारण बड़ी संख्या में छात्र हर वर्ष LNMU PG प्रवेश का इंतजार करते हैं। जो छात्र सरकारी नौकरी, रिसर्च या उच्च शिक्षा में आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए यह एडमिशन एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है।

LNMU PG Admission 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top