MP Forest Guard Answer Key 2026 : जारी, 25 जून तक दर्ज करें आपत्ति; ऐसे करें डाउनलोड, आपत्ति लिंक व अंक गणना

Last Updated on 23/06/2026 5:58 PM by Prashant Shahi

MP Forest Guard Answer Key 2026 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने वन रक्षक, जेल प्रहरी संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 की आंसर-की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी देख सकते हैं। बोर्ड ने उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया है। यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि प्रतीत होती है, तो उम्मीदवार ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

यह भर्ती अभियान कुल 1679 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा का आयोजन 04 जून 2026 से विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। आंसर-की जारी होने के बाद अब अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं और परिणाम जारी होने से पहले अपनी स्थिति का आकलन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश वन रक्षक एवं जेल प्रहरी उत्तर कुंजी 2026 : हुआ जारी

एमपीईएसबी द्वारा वन रक्षक, जेल प्रहरी भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का प्रोविजनल उत्तर कुंजी 22 जून 2026 को प्रकाशित किया गया हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि किसी प्रश्न या उत्तर पर संदेह होने पर उम्मीदवार 22 जून से 25 जून 2026 तक निर्धारित शुल्क एवं प्रमाणों के साथ ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।

प्राप्त आपत्तियों की विशेषज्ञ समिति द्वारा समीक्षा की जाएगी। यदि कोई दावा सही पाया जाता है, तो संशोधित फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। इसलिए उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट को ध्यानपूर्वक जांचें और केवल तथ्यात्मक एवं प्रमाण आधारित आपत्तियां ही दर्ज करें।

MP Forest Guard Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानमध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
परीक्षा का नाममध्यप्रदेश वन रक्षक, जेल प्रहरी परीक्षा 2026
कुल पद1679
विज्ञापन संख्या01/2026
परीक्षा की तिथि04 जून 2026
उत्तर कुंजी जारी की तिथि22 जून 2026
आपत्ति दर्ज करने की तिथि25 जून 2026 तक
आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in

MPESB Guard Answer Key 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपनी आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
  3. Van Rakshak, Jail Prahari Recruitment Test 2026 विकल्प चुनें।
  4. अब अपना आवेदन संख्या दर्ज करें।
  5. जन्म तिथि या अन्य मांगी गई जानकारी भरें।
  6. कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  7. स्क्रीन पर आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।
  8. भविष्य के लिए PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

संभावित अंक कैसे निकालें ?

आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित अंक भी निकाल सकते हैं।

  • रिस्पॉन्स शीट में दिए गए उत्तरों का मिलान करें।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक जोड़ें।
  • गलत उत्तरों पर लागू नकारात्मक अंकन हो तो उसे घटाएं।
  • कुल प्राप्त अंक निकालें।
  • पिछले वर्षों के कटऑफ ट्रेंड से तुलना करें।
  • संभावित चयन की स्थिति का आकलन करें।

MPESB Answer Key 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें ?

यदि उम्मीदवार किसी उत्तर से असहमत हैं तो निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

  1. आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करें।
  2. Answer Key Objection लिंक पर क्लिक करें।
  3. संबंधित प्रश्न का चयन करें।
  4. सही उत्तर के समर्थन में प्रमाण अपलोड करें।
  5. आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
  6. सभी विवरण पुनः जांच लें।
  7. फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  8. आवेदन की रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

उत्तर कुंजी के बाद आगे की प्रक्रिया ?

प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया जाता है। प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है। इसके बाद MPESB फाइनल आंसर-की जारी करता है, जिसके आधार पर परिणाम तैयार किया जाता है। परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण जैसे शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक माप परीक्षण (PST), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जा सकता है। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

MP Forest Guard Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top