MP PNST Admit Card 2026 : हॉल टिकट जारी, तुरंत करें डाउनलोड, यहां देखें डाउनलोड प्रोसेस व अन्य डिटेल

Last Updated on 06/07/2026 10:32 AM by Prashant Shahi

MP PNST Admit Card 2026 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने प्रारंभिक नर्शिंग चयन परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रवेश परीक्षा 10 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें और समय रहते उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

एमपी पीएनएसटी एडमिट कार्ड 2026 : हुआ जारी

एमपीईएसबी ने 03 जुलाई 2026 को MP PNST Admit Card 2026 जारी कर दिया है। अभ्यार्थी अब अपने आवेदन संख्या, जन्मतिथि और अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा शिफ्ट और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश उपलब्ध हैं, MP PNST 2026 परीक्षा 10 जुलाई 2026 को ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी।

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यार्थी परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें, सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और अंतिम समय की किसी भी असुविधा से बचने के लिए एडमिट कार्ड अभी डाउनलोड कर लें।

MP PNST Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामMP Pre-Nursing Selection Test 2026
आयोजन संस्थामध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
कोर्सB.Sc Nursing
एडमिट कार्ड जारी03 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि10 जुलाई 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन (CBT)
एडमिट कार्ड मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in

MP PNST Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

अभ्यार्थी नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “PNST Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि ध्यान से भरें।
  4. स्क्रीन पर दिखाया गया कैप्चा कोड को सही-सही दर्ज करें।
  5. सभी जानकारी जांच करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  6. स्क्रीन पर दिए एडमिट कार्ड में सभी विवरण ध्यान से जांच लें।
  7. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, परीक्षा के लिए प्रिंटआउट रख लें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • फोटो एवं हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम व पता
  • परीक्षा शिफ्ट
  • महत्वपूर्ण निर्देश

MP PNST Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न

MP PNST 2026 परीक्षा ऑनलाइन (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे। परीक्षा में Physics, Chemistry, Botany, Zoology और English विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर सभी प्रश्न हल करने होंगे।

विषयविवरण
परीक्षा मोडऑनलाइन (CBT)
प्रश्न प्रकारवस्तुनिष्ठ (MCQ)
कुल प्रश्न150
कुल अंक150
परीक्षा अवधि02 घंटे
विषयPhysics, Chemistry, Botany, Zoology, English
अंकनप्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक
नेगेटिव मार्किंगनहीं

परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज ले जाए ?

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए निम्न दस्तावेज अपने साथ लें जानें होंगे।

  • MP PNST Admit Card 2026 का प्रिंटआउट
  • आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / पासपोर्ट
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देश में मांगा गया हो)
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज (यदि लागू हो)

परीक्षा के दिन महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड और मूल फोटो आईडी साथ रखें।
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, स्मार्ट वॉच, मोबाइल, ब्लूटूथ आदि साथ न ले जाएं।
  • परीक्षा केंद्र के सभी निर्देशों का पालन करें।
  • किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से बचें।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देश पहले ही पढ़ लें।

MP PNST Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top