MP SET Admit Card 2026 : आउट, अपना प्रवेश पत्र यहाँ से तुरंत करें डाउनलोड, जानें परीक्षा तिथि और नियम

Last Updated on 21/02/2026 4:43 PM by Prashant Shahi

MP SET Admit Card 2026 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड 20 फरवरी 2026 को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड एमपीपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में आपको एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां मिलेंगी, जैसे डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, जरूरी दस्तावेज, परीक्षा से जुड़े निर्देश और आगे की प्रक्रिया।

MP SET Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानमध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
परीक्षा का नामएमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन
एडमिट कार्ड जारी20 फरवरी 2026
परीक्षा की तिथि01 मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइटmppsc.mp.gov.in

MPPSC SET Admit Card 2026 – ताजा अपडेट

MPPSC द्वारा जारी सूचना के अनुसार, SET परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है और इसके बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

MP SET Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Admit Card” या “MPPSC SET Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलने पर अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें।
  4. “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. इसे डाउनलोड करें और A4 साइज में प्रिंट आउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में शामिल जानकरी

एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण होते हैं:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • विषय (Subject)
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से जुड़े निर्देश

अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती (नाम, फोटो या विषय) हो, तो तुरंत MPPSC से संपर्क करना चाहिए।

MPPSC SET परीक्षा 2026 – एग्जाम पैटर्न

MPPSC SET परीक्षा 2026 का आयोजन दो पेपर में किया जाएगा। पहला पेपर सामान्य अध्ययन और शिक्षण अभिरुचि पर आधारित होगा। इसमें 50 प्रश्न होंगे, जिनके लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं। इस पेपर की समयावधि एक घंटा होगी। दूसरा पेपर उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय से संबंधित होगा। इसमें 100 प्रश्न होंगे और कुल 200 अंक निर्धारित होंगे। दूसरे पेपर की समयावधि दो घंटे होगी। दोनों पेपर वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) के होंगे और उत्तर OMR शीट पर भरने होंगे।

🔹 Paper 1

  • विषय : सामान्य अध्ययन और शिक्षण योग्यता पर आधारित
  • कुल प्रश्न : 50 प्रश्न
  • कुल अंक : 100 अंक
  • परीक्षा अवधि : 1 घंटा

🔹 Paper 2

  • अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विषय पर आधारित
  • कुल प्रश्न : 100 प्रश्न
  • कुल अंक : 200 अंक
  • परीक्षा अवधि : 2 घंटे

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य है, बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • MPPSC SET Admit Card 2026 का प्रिंट आउट
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (एडमिट कार्ड जैसी)

परीक्षा दिवस से जुड़ी महत्वपूर्ण निर्देश

उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन निम्न बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए :

  • परीक्षा केंद्र पर कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर न जाएं।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें।
  • केवल काले या नीले बॉल पेन का उपयोग करें।
  • किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर परीक्षा से निष्कासित किया जा सकता है।

ऐड्मिट कार्ड डाउनलोड न होने पर क्या करें ?

यदि किसी उम्मीदवार का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहा है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आवेदन संख्या और जन्मतिथि सही दर्ज की गई है। इसके बाद किसी दूसरे ब्राउज़र या डिवाइस से पुनः प्रयास करें। इंटरनेट कनेक्शन सही होने की भी जांच करें। यदि इसके बावजूद एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होता है, तो उम्मीदवार को MPPSC के हेल्पडेस्क या कार्यालय से संपर्क करना चाहिए।

MPPSC SET 2026 के बाद क्या होगा ?

MPPSC SET परीक्षा 2026 संपन्न होने के बाद आयोग द्वारा पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी होगी और फिर परिणाम घोषित किया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को SET पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जो उन्हें मध्य प्रदेश राज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने में सक्षम बनाएगा।

MP SET Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top