Last Updated on 13/04/2026 5:04 PM by Prashant Shahi
MPESB Group 05 Admit Card 2026 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने Group 05 पैरामेडिकल एवं नर्शिंग स्टाफ भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड 10 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत विभिन्न पैरामेडिकल पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 17 से 23 अप्रैल 2026 के बीच निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
ताजा अपडेट
एमपीईएसबी द्वारा MPESB Group 05 Admit Card 2026 आधिकारिक रूप से 10 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया गया है। परीक्षा 17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अधिकारिक पोर्टल पर अपने आवेदन संख्यां और जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जानकारी दी गई है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए समय रहते इसे डाउनलोड करना अनिवार्य है।
MPESB Group 05 Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| आयोजन संस्थान | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल |
| परीक्षा का नाम | जेएसएससी एक्साइज कांस्टेबल परीक्षा 2026 (JECCE- 2023) |
| कुल पद | 373 |
| परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
| एडमिट कार्ड जारी | 10 अप्रैल 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 17 – 23 अप्रैल 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MPESB Group 05 Admit Card 2026 : डाउनलोड कैसे करें ?
MPESB Group 05 Admit Card 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें :
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें
- “Group 05 Paramedical Admit Card 2026” लिंक चुनें
- अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें
- Submit बटन पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें
सुझाव : एडमिट कार्ड का प्रिंट साफ और स्पष्ट होना चाहिए ताकि परीक्षा केंद्र पर किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
परीक्षा तिथि और समय की जानकारी
MPESB Group 05 की संयुक्त परीक्षा 2026 का आयोजन 17 से 23 अप्रैल 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में दो शिफ्टों में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। समय से पहले पहुंचना अनिवार्य है, क्योंकि निर्धारित समय के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
परीक्षा शिफ्ट और समय :
- शिफ्ट 01 :
- रिपोर्टिंग समय: सुबह 8 बजे से 9 बजे तक
- परीक्षा समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- शिफ्ट 02 :
- रिपोर्टिंग समय: दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक
- परीक्षा समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारी चेक करनी चाहिए :
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
यदि किसी भी प्रकार की गलती पाई जाती है, तो तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करें।
एमपीईएसबी ग्रुप 05 परीक्षा पैटर्न 2026
एमपीईएसबी ग्रुप 05 पैरामेडिकल और स्टाफ नर्स की परीक्षा में प्रश्न ऑब्जेक्टिव (MCQ) आधारित होगा। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए अधिकतम 100 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर +1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे होगी और प्रश्न दो भागों में विभाजित रहेंगे।
- प्रश्नों का प्रकार : बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
- कुल प्रश्न : 100, कुल अंक : 100
- अवधि : 02 घंटे
- अंकन योजना : +1 (सही), -0.25 (गलत)
- भाग 1 : सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान (25 प्रश्न)
- भाग 2 : संबंधित तकनीकी/पैरामेडिकल विषय (75 प्रश्न)
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाएं ?
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लेकर जाना अनिवार्य है :
- एडमिट कार्ड (प्रिंटेड कॉपी)
- वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhar Card / PAN Card / Voter ID)
- पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
परीक्षा के दिन जरूरी निर्देश
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इन निर्देशों का पालन करना जरूरी है :
- परीक्षा केंद्र पर कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें
- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे मोबाइल, स्मार्ट वॉच आदि ले जाना प्रतिबंधित है
- परीक्षा हॉल में अनुशासन बनाए रखें
- एडमिट कार्ड और ID Proof हमेशा साथ रखें
- परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित गतिविधि से बचें
MPESB Group 05 Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
