Last Updated on 28/03/2026 8:31 AM by Prashant Shahi
MPESB Group 2 Sub Group 3 Answer Key 2026 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपनी उत्तर कुंजी एमपीईएसबी की वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। उत्तर कुंजी जारी होने से अभ्यर्थियों को यह जानने का मौका मिलता है कि उनके कितने प्रश्न सही हुए हैं और क्या वे अगले चरण के लिए योग्य हो सकते हैं या नहीं।
MPESB Group 2 Sub Group 3 Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| भर्ती आयोग का नाम | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल |
| परीक्षा का नाम | एमपी ग्रुप 2 सबग्रुप 3 भर्ती परीक्षा 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 28 जनवरी 2026 |
| उत्तर कुंजी जारी की तिथि | 09 फरवरी 2026 |
| आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | 09 – 12 फरवरी 2026 |
| अधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MPESB Group 2 Sub Group 3 Answer Key 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “ग्रुप 2 सबग्रुप 3 उत्तर कुंजी 2026” लिंक खोजें।
- संबंधित डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके लॉगिन पेज खोलें।
- अब अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें
- सबमिट करते ही आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- अब अपने प्रश्न पत्र सेट के अनुसार अपने उत्तरों का मिलान करें।
- उत्तर कुंजी की PDF फाइल डाउनलोड कर लें।
- भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
उत्तर कुंजी से संभावित अंक कैसे निकालें ?
उत्तर कुंजी की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंक आसानी से निकाल सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक आंसर की और अपनी रिस्पॉन्स शीट को साथ रखें और प्रत्येक प्रश्न का मिलान करें। हर सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक जोड़ें और यदि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू है तो गलत उत्तरों के लिए निर्धारित अंक घटाएं।
जिन प्रश्नों को नहीं हल किया गया है, उनके लिए कोई अंक न जोड़ें और न ही घटाएं। सभी सही और गलत उत्तरों के अंकों को जोड़-घटाकर कुल अंक निकालें। इस प्रकार प्राप्त कुल अंक आपका संभावित स्कोर होगा, जिससे आप कटऑफ के आधार पर चयन की संभावना का अनुमान लगा सकते हैं।
मार्किंग स्कीम के अनुसार गणना :
- प्रत्येक सही उत्तर : +1 अंक
- प्रत्येक गलत उत्तर : 00 अंक (नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं)
- अनुत्तरित प्रश्न : 00 अंक
MPESB Group 2 Sub Group 3 Answer Key 2026 : आपत्ति कैसे दर्ज करें ?
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- अब “चैलेंज आंसर की/रेज ऑब्जेक्शन” लिंक पर क्लिक करें।
- अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि से लॉगिन करें
- उत्तर कुंजी में जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसका चयन करें।
- प्रश्न के सही उत्तर के समर्थन में प्रमाण या संदर्भ अपलोड करें।
- अब प्रत्येक प्रश्न निर्धारित आपत्ति शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।
- सभी विवरण जांचकर आपत्ति फॉर्म को सबमिट करें।
- फॉर्म सबमिट की रसीद या स्क्रीनशॉट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
फाइनल आंसर की और रिजल्ट अपडेट
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने MPESB Group 2 Sub Group 3 Answer Key 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 09 फरवरी 2026 को जारी कर दी है और आपत्ति दर्ज कराने की विंडो 12 फरवरी 2026 तक खुली रही। अब सभी आपत्तियों के समीक्षा के बाद संशोधित फाइनल उत्तर कुंजी फरवरी 2026 के अंत में जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद बोर्ड द्वारा इसी फाइनल आंसर की के आधार पर परिणाम भी जारी किया जायेगा, इसके साथ ही कटऑफ अंक और आगे की चयन प्रक्रिया से संबंधित सूचना भी अलग से प्रकाशित की जाएगी।
MPESB Group 2 Sub Group 3 Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| आंसर की डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
Disclaimer : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस, आंसर की और अन्य अपडेट को ही अंतिम और प्रामाणिक मानें। किसी भी प्रकार की त्रुटि या परिवर्तन के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।
