MPESB Nursing Officer Answer Key 2026 : जारी, अभी डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट और 21 मई तक दर्ज करें आपत्ति

Last Updated on 19/05/2026 5:56 PM by Prashant Shahi

MPESB Nursing Officer Answer Key 2026 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने नर्शिंग ऑफिसर और सिस्टर टुटर भर्ती परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी 18 मई 2026 को जारी कर दी है। यह भर्ती प्रक्रिया कुल 2317 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। भर्ती परीक्षा 15 मई 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। साथ ही जिन अभ्यर्थियों को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, वे 21 मई 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

लेटेस्ट अपडेट : एमपी नर्शिंग ऑफिसर उत्तर कुंजी जारी

एमपीइएसबी ने नर्शिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। यह भर्ती प्रक्रिया कुल 2317 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा 15 मई 2026 को आयोजित हुई थी, जिसमें शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा दी है। जिन उम्मीदवारों को किसी उत्तर पर आपत्ति है, वे 21 मई 2026 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। अभ्यर्थियों द्वारा की गई निर्धारित समय सीमा के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

MPESB Nursing Officer Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती आयोग का नाममध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
परीक्षा का नामएमपी नर्शिंग ऑफिसर, सिस्टर टुटर भर्ती परीक्षा 2026
कुल पद2317
 परीक्षा की तिथि15 मई 2026
 उत्तर कुंजी जारी की तिथि18 अप्रैल 2026
आपत्ति दर्ज करने की तिथि21 मई 2026 तक
अधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in

MPESB Nursing Officer Answer Key 2026 में क्या-क्या जानकारी मिलेगी

प्रोविजनल आंसर की में उम्मीदवारों को निम्न जानकारी देखने को मिलेगी :

  • प्रश्न पत्र सेट
  • प्रत्येक प्रश्न का आधिकारिक उत्तर
  • उम्मीदवार द्वारा चयनित उत्तर
  • Question ID और Answer ID
  • Objection दर्ज करने का विकल्प
  • परीक्षा शिफ्ट की जानकारी

इन सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांचना जरूरी है ताकि किसी भी त्रुटि की स्थिति में सही समय पर objection दर्ज किया जा सके।

MPESB Nursing Officer Answer Key 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Answer Key” सेक्शन खोलें।
  3. “Nursing Officer & Sister Tutor Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  4. Application Number और Date of Birth दर्ज करें।
  5. Login करने के बाद Answer Key स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  6. Answer Key डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

उत्तर कुंजी पर आपत्ति कैसे दर्ज करें ?

यदि उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर में गलती लगती है तो वे ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • संबंधित Answer Key लिंक खोलें।
  • जिस प्रश्न पर objection दर्ज करना है उसे चुनें।
  • सही उत्तर के समर्थन में प्रमाण या दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  • Final Submit करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

ध्यान रखें कि बिना वैध प्रमाण के दर्ज की गई आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

फाइनल आंसर की और रिजल्ट कब आएगा ?

प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड फाइनल उत्तर कुंजी जारी करेगा। इसके बाद भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। संभावना है कि रिजल्ट अगले कुछ सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी रिजल्ट घोषणा की तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

  • Answer Key को ध्यानपूर्वक जांचें।
  • Question ID और Answer ID सही तरीके से मिलान करें।
  • केवल वैध और प्रमाणित objection ही दर्ज करें।
  • अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
  • Official Website पर नियमित अपडेट चेक करते रहें।

MPESB Nursing Officer Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top