MPESB PAT 2026 : नोटिफिकेशन जारी, एमपी प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट परीक्षा से जुडी पूरी जानकरी जानें।

Last Updated on 19/03/2026 2:55 PM by Prashant Shahi

MPESB PAT 2026 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड नें प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो कृषि क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और बीएससी एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, फॉरेस्ट्री जैसे विभिन्न कृषि कार्यक्रमों में एडमिशन लेना चाहते हैं। एमपीईएसबी पीएटी परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार 24 मार्च 2026 से 07 अप्रैल 2026 तक अधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MPESB PAT 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामएमपीईएसबी प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट परीक्षा 2026
संचालन निकायमध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड
पाठ्यक्रम प्रवेशबीएससी एग्रीकल्चर व अन्य
आवेदन मोडऑनलाइन
योग्यता10 + 2 पास
आवेदन प्रारंभ की तिथि24 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि07 अप्रैल 2026
अधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in

MPESB PAT 2026 क्या है ?

MPESB PAT (Pre-Agriculture Test) एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है जिसके माध्यम से मध्य प्रदेश के विभिन्न कृषि महाविद्यालयों में प्रवेश दिया जाता है। यह परीक्षा खास तौर पर उन छात्रों के लिए होती है जो कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार B.Sc Agriculture, B.Sc Horticulture, B.Sc Forestry, B.Tech Agriculture Engineering आदि कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार को निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होंगी :

  • 12वीं पास (Physics, Chemistry, Biology/Maths विषय के साथ)
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए
  • कुछ कोर्स के लिए Biology अनिवार्य हो सकता है

जो छात्र 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं (Provisional Basis पर)।

आयु सीमा

इस परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा आमतौर पर निर्धारित नहीं होती, उम्मीदवार को आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार आयु की गणना करनी चाहिए।

  • न्यूनतम आयु : 17 वर्ष
  • अधिकतम आयु : निर्धारित नहीं

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/अन्य राज्य₹500/- रुपये + 60/- रुपये (पोर्टल शुल्क)
ओबीसी/एससी/एसटी/दिव्यांग (मूल निवासी)₹250- रुपये + 60/- रुपये (पोर्टल शुल्क)
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

MPESB PAT 2026 : ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

MPESB PAT 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया आसान है, लेकिन ध्यान से करना जरूरी है :

  1. MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “PAT 2026 Online Form” लिंक खोलें।
  2. नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें, जिसमें मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आवश्यक होगी।
  3. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म खोलें।
  4. व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, पता आदि सावधानी से भरें।
  5. शैक्षणिक योग्यता (10वीं, 12वीं विवरण) सही-सही दर्ज करें।
  6. पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम (Debit Card/Net Banking) से जमा करें।
  8. सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

ध्यान दें : फॉर्म सबमिट करने के बाद एक बार जरूर चेक करें कि सभी जानकारी सही है।

प्रवेश प्रक्रिया

MPESB PAT 2026 के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया परीक्षा परिणाम के आधार पर होती है। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होता है। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाती है, जिसमें प्राप्त अंकों के अनुसार रैंक निर्धारित होती है। मेरिट में शामिल उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाता है, जहां वे अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन करते हैं। दस्तावेज सत्यापन के बाद सीट अलॉटमेंट किया जाता है और अंत में निर्धारित संस्थान में एडमिशन कन्फर्म हो जाता है।

परीक्षा पैटर्न

MPESB PAT 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे। परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें Physics, Chemistry और Biology/Mathematics शामिल होंगे। हर प्रश्न 1 अंक का होगा और इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

विषयप्रश्नअंक
Physics5050
Chemistry5050
Biology/Maths100100
कुल200200

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • निवास प्रमाण पत्र (MP के उम्मीदवारों के लिए)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC के लिए)
  • आय प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक)
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

क्यों महत्वपूर्ण है MPESB PET 2026 ?

MPESB PAT 2026 उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो कृषि क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। यह परीक्षा मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित कृषि कॉलेजों में प्रवेश का मुख्य माध्यम है। इसके जरिए उम्मीदवार B.Sc Agriculture, Horticulture और अन्य कोर्स में एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं। आज के समय में Agriculture सेक्टर में रोजगार और बिजनेस के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह परीक्षा छात्रों को एक मजबूत करियर आधार देने के साथ भविष्य में स्थिर और सफल प्रोफेशनल बनने का अवसर प्रदान करती है।

MPESB PET 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top