MPESB PAT Result 2026 : परिणाम घोषित। कितने अंक पर मिलेगा कॉलेज ? जानें कटऑफ, मेरिट लिस्ट और अगला चरण

Last Updated on 19/06/2026 7:21 AM by Prashant Shahi

MPESB PAT Result 2026 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यह परीक्षा 08 मई 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल अभ्यार्थी अब अपने आवेदन संक्षया और जन्मतिथि की सहायता से ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। MP PAT राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से कृषि एवं कृषि से संबंधित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। रिजल्ट डाउनलोड लिंक, स्कोरकार्ड विवरण और अन्य जानकारी यहाँ जानें।

MPESB PAT Result 2026 : Latest Update

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 18 जून 2026 को MP PAT Result 2026 घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 08 मई 2026 को आयोजित Pre-Agriculture Test में भाग लिया था, वे अब अपना परिणाम ऑफिसियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों की रैंक, प्राप्त अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस भी उपलब्ध करा दिया गया है। अब अगले चरण में मेरिट लिस्ट, काउंसलिंग शेड्यूल और सीट आवंटन प्रक्रिया से जुडी सुचना जारी की जाएगी। अभ्यार्थी आगे की प्रक्रिया से जुड़े आधिकारिक अपडेट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

MPESB PAT Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानमध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
परीक्षा का नामप्री एग्रीकल्चर टेस्ट 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन
कोर्स का नामबीएससी (कृषि)
परीक्षा की तिथि08 मई 2026
रिजल्ट जारी की तिथि18 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in

MPESB PAT Result 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध “रिजल्ट या लेटेस्ट अपडेट सेक्शन” खोलें।
  3. अब “MP PAT Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अभ्यार्थी अब अपना आवेदन संख्या और जनतिथि दर्ज करें।
  5. माता के नाम के पहले 2 अक्षर, अपने आधार नंबर के अंतिम 4 अंक भरें।
  6. अब सिक्योरिटी कोड दर्ज करके “सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  7. आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  8. अब रिजल्ट PDF डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

स्कोरकार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरणों की जांच करनी चाहिए।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • उम्मीदवार की श्रेणी
  • प्राप्त अंक
  • कुल अंक
  • मेरिट स्थिति
  • क्वालिफाइंग स्टेटस
  • परीक्षा का नाम
  • अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो अभ्यर्थी को तुरंत संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।

MPESB PAT Merit List 2026 : मेरिट सूची

उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को उच्च रैंक दी जाती है। मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को उनकी रैंक के अनुसार कृषि एवं कृषि से संबंधित स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो बोर्ड द्वारा निर्धारित टाई-ब्रेकिंग नियम लागू किए जा सकते हैं। काउंसलिंग, सीट आवंटन और कॉलेज चयन की प्रक्रिया मेरिट रैंक के आधार पर ही पूरी की जाएगी।

एमपीईएसबी पीएटी परिणाम 2026 कट-ऑफ अंक

आयोग द्वारा आधिकारिक कटऑफ अलग से जारी की जाएगी, लेकिन पिछले वर्षों के रुझानों और परीक्षा स्तर को देखते हुए संभावित कटऑफ इस प्रकार रह सकती है। कटऑफ वास्तविक परिणाम, परीक्षा की कठिनाई और अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर बदल सकती है।

श्रेणीसंभावित कटऑफ (%)
सामान्य65-75
अन्य पिछड़ा वर्ग60-70
ईडब्लूएस60-70
अनुसूचित जाति50-60
अनुसूचित जनजाति45-55

रिजल्ट के बाद आगे क्या होगा ?

रिजल्ट जारी होने के बाद मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल और संबंधित प्रवेश प्राधिकरण द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सबसे पहले मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग शेड्यूल जारी होगा, जिसके बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कॉलेज या कोर्स चॉइस फिलिंग करनी होगी। इसके आधार पर सीट आवंटन का परिणाम घोषित किया जाएगा। सीट मिलने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और निर्धारित कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी होगी। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उम्मीदवारों का प्रवेश अंतिम रूप से सुनिश्चित किया जाएगा।

MP PAT के माध्यम से किन कोर्सों में प्रवेश मिलता है ?

MP PAT परीक्षा कृषि क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। माध्यम से मध्य प्रदेश के विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों में कृषि और कृषि से संबंधित स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। प्रमुख कोर्स निम्नलिखित हैं।

  • B.Sc Agriculture (कृषि)
  • B.Sc Horticulture (उद्यानिकी)
  • B.Sc Forestry (वानिकी)
  • B.Tech Agricultural Engineering (कृषि अभियांत्रिकी)
  • B.Sc Agri Business Management
  • B.Sc Agriculture Marketing
  • कृषि एवं संबद्ध विज्ञान से जुड़े अन्य मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम

इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश उम्मीदवार की रैंक, मेरिट, श्रेणी, उपलब्ध सीटों और काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर दिया जाता है।

MPESB PAT Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top