MPPSC Prelims Answer Key 2026 : जारी, अभी करें चेक, आपत्ति प्रक्रिया, अंक गणना व आगे की जानकरी देखें

Last Updated on 28/04/2026 6:22 PM by Prashant Shahi

MPPSC Prelims Answer Key 2026 : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पेपर 01 और पेपर 02 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है, अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। और अभ्यर्थी अब अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। यह परीक्षा राज्य की प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवाओं में चयन के लिए होता है। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को न केवल अपने प्रदर्शन का आकलन करने का अवसर मिलता है, बल्कि वे आगे की तैयारी के लिए अपनी रणनीति भी बेहतर बना सकते हैं।

लेटेस्ट अपडेट

एमपीपीएससी द्वारा 27 अप्रैल 2026 को MPPSC Prelims Answer Key 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यह प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। आयोग ने उम्मीदवारों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया है, जिसकी अंतिम तिथि 01 मई 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, जिसके लिए वैध प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया आयोजित होगी।

MPPSC Prelims Answer Key 2026 : संक्षिप्त जानकारी

आयोजन संस्थानमध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
परीक्षा का नामएमपीपीएससी राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2026
कुल पद155
परीक्षा मोडऑफलाइन
परीक्षा की तिथि26 अप्रैल 2026
उत्तर कुंजी जारी की तिथि27 अप्रैल 2026
आपत्ति दर्ज करने की तिथि01 मई 2026 तक
आधिकारिक वेबसाइटmppsc.nic.in

MPPSC Prelims Answer Key 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर “Answer Key” या “Model Answer” सेक्शन पर क्लिक करें
  3. “MPPSC Prelims Answer Key 2026” लिंक चुनें
  4. PDF फाइल स्क्रीन पर ओपन होगी
  5. Answer Key को डाउनलोड करें और सेव कर लें

MPPSC Answer Key 2026 : आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

यदि आपको किसी प्रश्न के उत्तर में त्रुटि लगती है, तो आप ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं :

  1. ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करें
  2. “Objection Form” या “Raise Objection” लिंक पर क्लिक करें
  3. संबंधित प्रश्न का चयन करें
  4. अपने तर्क/साक्ष्य (Proof) अपलोड करें
  5. निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें
  6. फॉर्म सबमिट कर दें

ध्यान दें : बिना प्रमाण के दर्ज आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

उत्तर कुंजी से ऐसे करें अंक की गणना

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अंक गणना की प्रक्रिया बेहद सरल और पारदर्शी है। उम्मीदवारों को अपने स्कोर का सही अनुमान लगाने के लिए मार्किंग स्कीम को समझना जरूरी है। इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती, जिससे उम्मीदवार बिना डर के अधिक प्रश्न अटेम्प्ट कर सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर निश्चित अंक मिलते हैं और गलत उत्तर पर कोई कटौती नहीं होती।

  • सही उत्तर : +2 अंक
  • गलत उत्तर : 0 अंक
  • अनुत्तरित प्रश्न : 0 अंक

संभावित अंक गणना

  • सबसे पहले Answer Key डाउनलोड करें
  • अपने उत्तरों का मिलान आधिकारिक उत्तर कुंजी से करें
  • सही उत्तरों की कुल संख्या गिनें
  • कुल सही उत्तरों को 2 से गुणा करें
  • गलत उत्तरों के लिए कोई अंक नहीं काटे जाएंगे
  • प्राप्त परिणाम ही आपका संभावित स्कोर होगा

सरल फॉर्मूला : स्कोर = सही उत्तरों की संख्या × 02

उत्तर कुंजी के बाद क्या करें ?

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवारों को तुरंत अपने उत्तरों का मिलान करना चाहिए और संभावित स्कोर निकालना चाहिए। यदि किसी उत्तर पर संदेह हो, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करें। इसके साथ ही पिछले वर्षों की कटऑफ से तुलना कर अपनी स्थिति समझें। जिनका स्कोर सुरक्षित लग रहा है, वे बिना देरी के मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू करें। साथ ही, आधिकारिक वेबसाइट पर फाइनल आंसर की और आगे की अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।

MPPSC Prelims Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top