NCERT LDC Answer Key 2026 : आंसर-की जारी, 21 मई तक दर्ज करें आपत्ति, ऐसे करें डाउनलोड व अंक गणना

Last Updated on 20/05/2026 6:26 PM by Prashant Shahi

NCERT LDC Answer Key 2026 : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा एलडीसी भर्ती परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। यह परीक्षा 15 मई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज कर सकता है। आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया, आपत्ति दर्ज और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी जानें।

लेटेस्ट अपडेट : एलडीसी भर्ती सीबीटी उत्तर कुंजी आउट

एनसीईआरटी नें लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती सीबीटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 19 मई 2026 को जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 15 मई 2026 को आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपने लॉगिन विवरण की मदद से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों का मिलान करने और संभावित स्कोर की गणना करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही अगर किसी उम्मीदवार को आंसर की में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो वह 21 मई 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है।

NCERT LDC Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानराष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद
परीक्षा का नामएनसीईआरटी एलडीसी भर्ती परीक्षा 2026
कुल पद173
परीक्षा मोडऑनलाइन
परीक्षा की तिथि15 मई 2026
उत्तर कुंजी जारी की तिथि19 मई 2026
आपत्ति दर्ज करने की तिथि21 मई 2026 तक
आधिकारिक वेबसाइटwww.ncert.nic.in

NCERT LDC Answer Key 2026 : डाउनलोड कैसे करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले NCERT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “NCERT LDC Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा, जहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. जरूरी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर आंसर की पीडीऍफ़ दिखाई देगी, जहां उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
  6. अंत में आंसर की डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।

संभावित अंक कैसे कैलकुलेट करें ?

उम्मीदवार NCERT LDC Answer Key 2026 और अपनी रिस्पांस शीट की मदद से संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी सही और गलत उत्तरों की गणना करके रिजल्ट से पहले अपने संभावित प्रदर्शन को समझ सकते हैं। नीचे दी गई मार्किंग स्कीम के आधार पर अंक कैलकुलेट करें :

  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए +1 अंक जोड़ें।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक घटाएं।
  • जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया गया है, उनके लिए कोई अंक नहीं जुड़ेंगे।
  • पहले सही उत्तरों की कुल संख्या निकालें।
  • इसके बाद गलत उत्तरों पर लागू नेगेटिव मार्किंग घटाएं।

संभावित अंक निकालने का फॉर्मूला : (सही उत्तर × 1) – (गलत उत्तर × 0.25)

इस तरीके से उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने से पहले अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

NCERT LDC Answer Key 2026 : आपत्ति प्रक्रिया

अगर उम्मीदवारों को किसी प्रश्न या उत्तर पर संदेह है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

  1. आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करें।
  2. “Raise Objection” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. संबंधित प्रश्न चुनें।
  4. सही उत्तर के समर्थन में दस्तावेज या प्रमाण अपलोड करें।
  5. यदि निर्धारित शुल्क लागू हो तो भुगतान करें।
  6. अंतिम सबमिट बटन दबाएं।
  7. भविष्य के रिकॉर्ड के लिए कन्फर्मेशन कॉपी सेव कर लें।

ध्यान रखें कि 21 मई 2026 के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

NCERT LDC Expected Cut Off 2026 : संभावित कटऑफ

हालांकि आधिकारिक कटऑफ रिजल्ट के साथ जारी होगी, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड और परीक्षा स्तर के आधार पर संभावित कटऑफ इस प्रकार रह सकती है :

श्रेणीसंभावित कटऑफ
General72-78
OBC68-74
EWS67-73
SC58-65
ST52-60

NCERT LDC Result 2026 कब आएगा ?

NCERT LDC Result 2026 जारी होने की आधिकारिक तिथि फिलहाल घोषित नहीं की गई है। आमतौर पर प्रोविजनल आंसर की जारी होने, उम्मीदवारों की आपत्तियों की समीक्षा और फाइनल आंसर की प्रकाशित होने के बाद परिणाम जारी किया जाता है। चूंकि उत्तर कुंजी 19 मई 2026 को जारी हुई है और आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 21 मई 2026 निर्धारित है, इसलिए संभावना है कि रिजल्ट आने वाले कुछ सप्ताह में जारी किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

NCERT LDC Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top