NCERT Non Teaching Answer Key 2026 : जारी, यहाँ से अभी करें उत्तर कुंजी डाउनलोड, संभावित अंक ऐसे निकालें

Last Updated on 01/04/2026 5:49 PM by Prashant Shahi

NCERT Non Teaching Answer Key 2026 : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद नें एनसीईआरटी नॉन ऐकडेमिक भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 30 मार्च 2026 को घोषित कर दी हैं। इस भर्ती परीक्षा में भाग लिए हुए अभ्यर्थी अब उत्तर कुंजी और रिस्पांस शीट अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिए उम्मीदवार यह समझ सकते हैं कि परीक्षा में उनके कितने उत्तर सही हो सकते हैं और संभावित स्कोर कितना बन रहा है। साथ ही अभ्यर्थी आंसर की में त्रुटि होने पर निर्धारित समय के अंदर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

एनसीईआरटी नॉन ऐकडेमिक उत्तर कुंजी 2026 : लेटेस्ट अपडेट

एनसीईआरटी नें नॉन टीचिंग पदों पर 24 से 27 मार्च 2026 तक आयोजित सीबीटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया हैं। उम्मीदवार अब अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके प्रोविजनल आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर प्रश्नों का मिलान कर सकते हैं। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी में यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वे 01 अप्रैल 2026 से 03 अप्रैल 2026 तक गलत उत्तर के समर्थन में प्रामाणिक दस्तावेज व प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।

NCERT Non Teaching Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती आयोग का नामराष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद
परीक्षा का नामएनसीईआरटी नॉन ऐकडेमिक भर्ती परीक्षा 2026
कुल पद173
 परीक्षा की तिथि24, 25, 27 मार्च 2026
 उत्तर कुंजी जारी की तिथि30 मार्च 2026
आपत्ति दर्ज करने की तिथि01 अप्रैल – 03 अप्रैल 2026 तक
अधिकारिक वेबसाइटhttps://ncert.nic.in/

NCERT Non Teaching Answer Key 2026 : डायरेक्ट लिंक

नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके NCERT Non Teaching Answer Key 2026, रिस्पांस शीट आसानी से चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।

NCERT Non Teaching Answer Key 2026 : यहाँ क्लिक करें

उत्तर कुंजी व रिस्पांस शीट में क्या करें चेक ?

सभी उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी और रिस्पांस शीट डाउनलोड करके नीचे दी गई निम्नलिखित जानकारी चेक करें, क्योंकि यही चरण संभावित स्कोर और आपत्ति दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।

  • अपना नाम, रोल नंबर और परीक्षा विवरण सही है या नहीं
  • सभी अटेम्प्टेड प्रश्न सही तरीके से दिख रहे हैं या नहीं
  • आपने जो विकल्प चुना था, वही रिस्पांस शीट में है या नहीं
  • अधिकारिक आंसर की में दिया गया उत्तर सही है या नहीं
  • किसी प्रश्न में गलत ऑप्शन मैपिंग तो नहीं हुई हैं
  • प्रश्न पत्र में आपके द्वारा छोड़े हुए प्रश्न सही दिख रहे हैं या नहीं

NCERT Non Teaching Answer Key 2026 : कैसे चेक करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपनी प्रोविजनल उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए “नवीनतम घोषणा” सेक्शन या उत्तर कुंजी लिंक खोजें।
  3. अब NCERT Non Teaching Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. प्रोविजनल उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुलेगा।
  5. यहां अभ्यर्थी अपना यूजर आईडी, पासवर्ड व कैप्चा दर्ज करके लॉगिन करें।
  6. स्क्रीन पर दिख रही आंसर की पीडीऍफ़ डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकालें

उत्तर कुंजी से अपने संभावित अंक कैसे निकालें ?

उम्मीदवार NCERT Non Teaching Answer Key 2026 और अपनी रिस्पांस शीट की मदद से सीबीटी परीक्षा में संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। सबसे पहले सभी सही उत्तरों की संख्या गिनें और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 01 अंक जोड़ें। इसके बाद गलत उत्तरों की संख्या गिनें और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक घटाएं। जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया गया है, उनके लिए कोई अंक नहीं जोड़ा या घटाया जाएगा। अब नीचे दिए फार्मूला से अपना संभावित अंक निकालें।

संभावित अंक = (सही उत्तर × 01) – (गलत उत्तर × 0.25)

NCERT Non Teaching Answer Key 2026 : आपत्ति कैसे दर्ज करें ?

यदि उम्मीदवारों को NCERT Non Teaching Answer Key 2026 में किसी प्रश्न या उत्तर पर संदेह है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल उन्हीं प्रश्नों पर आपत्ति करें, जिनके समर्थन में उनके पास सही और विश्वसनीय प्रमाण उपलब्ध हों। बिना उचित प्रमाण के दर्ज की गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाती हैं।

  1. सबसे पहले एनसीईआरटी की आधिकारिक पोर्टल ncert.nic.in पर जाएं।
  2. अब होमपेज पर दिए गए “उत्तर कुंजी व आपत्ति दर्ज” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल में लॉगिन करें।
  4. अब उत्तर कुंजी में जिस प्रश्न के उत्तर पर संदेह है, उसे सावधानीपूर्वक चुनें।
  5. अब ऑब्जेक्शन विंडो में अपने अनुसार सही उत्तर विकल्प का चयन करें।
  6. सही उत्तर के समर्थन में संबंधित प्रामाणिक दस्तावेज व प्रमाण अपलोड करें।
  7. यदि आपत्ति शुल्क लागू हो, तो प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  8. सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

NCERT Non Teaching Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
उत्तर कुंजी नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top