NIACL Apprentice Vacancy 2026 : 550 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट पास के लिए सुनहरा मौका, 23 जून से आवेदन शुरू होंगे

Last Updated on 18/06/2026 9:14 AM by Prashant Shahi

NIACL Apprentice Vacancy 2026 : न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के तहत 550 पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना प्रकाशित की हैं। इस भर्ती के माध्यम से अभ्यर्थियों को देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की जनरल इंश्योरेंस कंपनी में कार्य करने और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। एनआईएसीएल अपरेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जून से 6 जुलाई 2026 तक सक्रिय रहेगी। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी, जिसके दौरान उन्हें मासिक स्टाइपेंड भी मिलेगा।

एनआईएसीएल अप्रेंटिस संक्षिप्त अधिसूचना 2026 : हुआ जारी

एनआईएसीएल ने अप्रेंटिस अधिनियम 1916 के तहत अप्रेंटिस पदों पर नियुक्ति के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी करके ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। अधिसूचना अनुसार आवेदन प्रक्रिया 23 जून 2026 से शुरू होगी, उम्मीदवार 06 जुलाई 2026 तक एनआईएसीएल की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। नोटिफिकेशन में रिक्तियां, आवेदन शुल्क, भर्ती संबंधी अन्य जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार आवेदन शुरू होते ही पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें ताकि अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके।

NIACL Apprentice Vacancy 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थान्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
पद का नामअपरेंटिस
कुल पद550
आयु सीमा21 – 30 वर्ष
योग्यतास्नातक
आवेदन प्रारंभ की तिथि23 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि06 जुलाई 2026
अधिकारिक वेबसाईटnewindia.co.in

शैक्षणिक योग्यता

NIACL Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की रिक्ति के लिए आवेदन कर रहा है, वहां की स्थानीय या क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान भी होना आवश्यक हैं। पात्रता से संबंधित सभी प्रमाण पत्र आवेदन के समय उपलब्ध होने चाहिए।

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री आवश्यक।
  • समकक्ष “योग्यता या डिग्री” धारक उम्मीदवार भी पात्र होंगे।
  • उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 01 जून 2026 तक पूर्ण होनी चाहिए।
  • संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान आवश्यक।

आयु सीमा

एनआईएसीएल अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01 जून 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा से कम या अधिक आयु वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं होंगे। साथ ही आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु सीमा : 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा : 30 वर्ष

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹800 + 18% जीएसटी
महिला/अनुसुचित जाति/अनुसुचित जनजाति₹600 + 18% जीएसटी
दिव्यांग अभ्यार्थी₹400 + 18% जीएसटी
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा : उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होना होगा। इस परीक्षा के माध्यम से सामान्य योग्यता, रीजनिंग, अंग्रेजी एवं अन्य संबंधित विषयों की जांच की जाएगी।
  • क्षेत्रीय भाषा परीक्षा : लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा का ज्ञान साबित करना होगा। जिससे उम्मीदवार स्थानीय ग्राहकों के साथ प्रभावी रूप से कार्य कर सकें।
  • दस्तावेज सत्यापन : क्षेत्रीय भाषा परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र वं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • अंतिम चयन : सभी चरणों में प्रदर्शन और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए नियुक्त किया जाएगा।

एनआईएसीएल अप्रेंटिस परीक्षा पैटर्न 2026

NIACL Apprentice 2026 की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा पहला और महत्वपूर्ण चरण होगा। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का होगा, परीक्षा के लिए कुल 60 मिनट का समय निर्धारित किया जाएगा। ऑनलाइन लिखित परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। इसलिए परीक्षा में सटीकता के साथ प्रश्नों का उत्तर देना महत्वपूर्ण होगा।

परीक्षा की मुख्य विशेषताएं :

  • परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी।
  • कुल 100 वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • अनलाइन परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
  • सभी प्रश्नों का स्तर स्नातक स्तर का हो सकता है।
विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
सामान्य/वित्तीय जागरूकता2525
सामान्य अंग्रेजी2525
मात्रात्मक एवं तर्क क्षमता2525
कंप्यूटर ज्ञान2525
कुल100100

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए। गलत या अधूरे दस्तावेज आवेदन निरस्त होने का कारण बन सकते हैं।

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • स्नातक की मार्कशीट एवं डिग्री प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर (स्कैन कॉपी)
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि मांगा जाए)
  • स्थानीय भाषा से संबंधित प्रमाण पत्र
  • आरक्षण/विशेष श्रेणी से संबंधित प्रमाण पत्र

सलाह : आवेदन से पहले दस्तावेजों की स्कैन कॉपी निर्धारित फॉर्मेट और निर्धारित साइज में तैयार रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी की जा सके।

NIACL Apprentice Vacancy 2026 : ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकेंगे।

  1. एनआईएसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर अपरेंटिस भर्ती 2026 लिंक खोलें।
  2. नए उम्मीदवार पहले रेजिस्ट्रेशन पूरा करके यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें।
  3. लॉगिन कर फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  4. अब शैक्षणिक योग्यता, पता एवं अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  5. अपनी पसंद के राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का चयन कर, स्थानीय भाषा सुनिश्चित करें।
  6. फोटो, हस्ताक्षर, स्नातक प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  7. फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी की जांच करें तथा आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट करके आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

स्टिपेन्ड और प्रशिक्षण अवधि

NIACL Apprentice Recruitment 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान मासिक स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। यह कार्यक्रम उम्मीदवारों को बीमा क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव देने के उद्देश्य से संचालित किया जाता है।

  • प्रशिक्षण के समय ₹12,300 का मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा
  • प्रशिक्षण अवधि 12 माह (01 साल) तक निर्धारित है।
  • प्रशिक्षण पूरा होने पर अप्रेंटिसशिप समाप्त हो जाएगी।
  • अप्रेंटिसशिप के आधार पर स्थायी नौकरी का दावा नहीं किया जा सकता।

NIACL Apprentice Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

NIACL Apprentice Vacancy 2026 : FAQs

Q1. NIACL Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे ?
उत्तर : ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जून 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 06 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।

Q2. इस भर्ती के तहत कुल कितने पदों पर नियुक्ति की जाएगी ?
उत्तर : संक्षिप्त अधिसूचना के अनुसार कुल 550 अपरेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी।

Q3. अपरेंटिस के रूप में चयनित उम्मीदवारों को कितना मासिक स्टाइपेंड मिलेगा ?
उत्तर : चयनित उम्मीदवारों को 01 वर्ष की अप्रेंटिसशिप अवधि के दौरान ₹12,300 रूपये तक का मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।

Q4. क्या अपरेंटिस प्रशिक्षण पूरा होने के बाद स्थायी नौकरी मिलेगी ?
उत्तर : नहीं, अपरेंटिस केवल कौशल विकास और कार्य अनुभव के लिए होता है। प्रशिक्षण के बाद स्थायी नियुक्ति की गारंटी नहीं होती।

Scroll to Top