NTA AIAPGET 2026 : आवेदन शुरू ! 30 जुलाई है आखिरी तारीख, जानें कौन कर सकता है अप्लाई व पूरी प्रवेश प्रक्रिया

Last Updated on 12/07/2026 9:10 AM by Prashant Shahi

NTA AIAPGET 2026 : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने All India AYUSH Post Graduate Entrance Test (AIAPGET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2026 से शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार आयुर्वेद (Ayurveda), होम्योपैथी (Homeopathy), सिद्ध (Siddha) और यूनानी (Unani) विषयों में पोस्टग्रेजुएट (MD/MS/PG Diploma) कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

यदि आप AIAPGET 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यहां आपको आवेदन तिथि, पात्रता, आवेदन शुल्क, जरूरी दस्तावेज, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण निर्देशों सहित पूरी जानकारी मिलेगी।

NTA AIAPGET 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामAIAPGET 2026
आयोजित संस्थाNational Testing Agency (NTA)
परीक्षा स्तरNational Level Entrance Exam
आवेदन प्रारंभ10 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि30 जुलाई 2026
आवेदन मोडऑनलाइन
परीक्षा का उद्देश्यAYUSH PG Courses में प्रवेश
आधिकारिक वेबसाइटNTA AIAPGET Portal

AIAPGET 2026 क्या है ?

AIAPGET 2026 (All India AYUSH Post Graduate Entrance Test) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इसके माध्यम से आयुर्वेद (BAMS), होम्योपैथी (BHMS), यूनानी (BUMS) और सिद्ध (BSMS) स्नातक डिग्री धारकों को देशभर के सरकारी, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों में MD, MS और PG डिप्लोमा जैसे AYUSH पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित होती है और प्रवेश मेरिट एवं काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर मिलता है।

AIAPGET 2026 के लिए पात्रता

AIAPGET 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होंगी :

  • संबंधित AYUSH विषय में BAMS, BHMS, BUMS या BSMS डिग्री।
  • मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री प्राप्त होना आवश्यक।
  • संबंधित मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन।
  • इंटर्नशिप से जुड़ी शर्तें आधिकारिक सूचना के अनुसार पूरी होनी चाहिए।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक सूचना में पात्रता की सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

AIAPGET 2026 आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया जाता है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा कर सकते हैं।

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य₹2700/- रुपये
ओबीसी/ईडब्लूएस₹2450/- रुपये
अनुसुचित जाति/अनुसुचित जनजाति/दिव्यंग₹1800/- रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन के समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सक्रिय मोबाइल नंबर
  • वैध ईमेल आईडी
  • हस्ताक्षर
  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • इंटर्नशिप संबंधी दस्तावेज (यदि लागू हो)
  • रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

NTA AIAPGET 2026 : ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:

  1. AIAPGET 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. New Registration विकल्प पर क्लिक करें।
  3. आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
  4. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें।
  5. आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  8. सभी जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  9. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट सुरक्षित रखें।

NTA AIAPGET 2026 : प्रवेश प्रक्रिया

AIAPGET 2026 चयन प्रक्रिया निम्न चरणों में पूरी होगी :

  • प्रवेश परीक्षा : NTA द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की रैंक तय होती है।
  • मेरिट सूची : परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवारों का स्कोर और ऑल इंडिया मेरिट रैंक (AIR) प्रकाशित की जाती है।
  • काउंसलिंग : योग्य उम्मीदवार संबंधित काउंसलिंग प्राधिकरण की वेबसाइट पर पंजीकरण कर अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन करते हैं।
  • दस्तावेज सत्यापन : काउंसलिंग के दौरान शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, इंटर्नशिप, रजिस्ट्रेशन, पहचान पत्र, श्रेणी प्रमाण-पत्र आदि की जांच की जाती है।
  • सीट आवंटन : उम्मीदवार की मेरिट, श्रेणी, चुने गए विकल्प और उपलब्ध सीटों के आधार पर कॉलेज एवं कोर्स आवंटित किया जाता है।
  • फाइनल एडमिशन : सीट स्वीकार करने के बाद निर्धारित समय में संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करके शुल्क व दस्तावेज जमा करने के बाद प्रवेश दिया जाएगा।

AIAPGET 2026 परीक्षा पैटर्न

AIAPGET परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

मुख्य विशेषताएं :

  • परीक्षा मोड : ऑनलाइन
  • प्रश्न प्रकार : बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
  • प्रश्नों की संख्या : 120
  • कुल अंक : 480
  • प्रत्येक सही उत्तर : 4 अंक
  • प्रत्येक गलत उत्तर : 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग
  • परीक्षा अवधि : 2 घंटे

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा पैटर्न और सिलेबस के अनुसार तैयारी करें।

आवेदन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • आवेदन अंतिम तिथि से पहले पूरा करें।
  • केवल सही जानकारी दर्ज करें।
  • दस्तावेज निर्धारित आकार और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल सक्रिय रखें।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट देखते रहें।

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रममहत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू10 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि30 जुलाई 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि30 जुलाई 2026
आवेदन फॉर्म में संशोधन (Correction Window)01 अगस्त से 02 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिअभी जारी नहीं
AIAPGET 2026 परीक्षा तिथि22 अगस्त 2026 (शनिवार)
परिणाम (Result) घोषित होने की तिथिअभी जारी नहीं

AIAPGET 2026 क्यों है महत्वपूर्ण ?

AIAPGET 2026 AYUSH क्षेत्र में पोस्टग्रेजुएट (MD, MS एवं PG Diploma) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा में अच्छा स्कोर प्राप्त करने पर उम्मीदवार देशभर के सरकारी, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों में प्रवेश का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। बेहतर रैंक से प्रतिष्ठित संस्थानों में सीट मिलने की संभावना बढ़ती है, जिससे विशेषज्ञ चिकित्सक बनने, बेहतर करियर अवसर हासिल करने और स्वास्थ्य क्षेत्र में पेशेवर विकास का मजबूत आधार तैयार होता है।

NTA AIAPGET 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top