NTA JEE Advanced 2026 : सूचना जारी, जानें आवेदन तिथि, पात्रता, एग्जाम डेट और पूरी प्रक्रिया

Last Updated on 09/04/2026 5:34 PM by Prashant Shahi

NTA JEE Advanced 2026 : अगर आप IIT में BTech, BS, Dual Degree या अन्य UG प्रोग्राम में एडमिशन का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी अपडेट आ चुकी है। JEE Advanced 2026 का अधिसूचना जारी कर दिया गया है।परीक्षा का आयोजन IIT Roorkee की ओर से किया जा रहा है और परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित होगी। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार रजिस्ट्रेशन 23 अप्रैल 2026 से शुरू होगा, आवेदन की अंतिम तिथि 2 मई 2026 तय की गई है।

यह परीक्षा केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने JEE Main 2026 में क्वालिफाई किया है और निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करते हैं। आपको यह भी समझना होगा कि कौन आवेदन कर सकता है, किसे नहीं करना चाहिए, किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी, बोर्ड/ड्रॉप/अटेम्प्ट से जुड़ी कौन-कौन सी शर्तें लागू हैं और आवेदन के बाद अगला कदम क्या होगा।

NTA JEE Advanced 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामआईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026
संचालन निकायराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए)
परीक्षा मोडऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
पाठ्यक्रम प्रवेशबीटेक, यूजी प्रोग्राम
आवेदन प्रारंभ की तिथि23 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि02 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jeeadv.ac.in/

JEE Advanced 2026 : क्यों महत्वपूर्ण है ?

JEE Advanced 2026 उन छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण परीक्षा है जो IITs, IISc Bengaluru और देश के टॉप तकनीकी संस्थानों में दाखिला पाना चाहते हैं। यह सिर्फ एक एंट्रेंस एग्जाम नहीं, बल्कि उच्च स्तर की इंजीनियरिंग शिक्षा, बेहतर करियर अवसर और मजबूत अकादमिक भविष्य का प्रवेश द्वार है। JEE Main के बाद यही परीक्षा तय करती है कि अभ्यर्थी देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुंच पाएगा या नहीं।

  • JEE Main = NIT, IIIT, GFTI + JEE Advanced के लिए शॉर्टलिस्टिंग
  • JEE Advanced = IITs और कुछ विशेष संस्थानों में प्रवेश का आधार

कौन अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है ?

JEE Advanced 2026 के लिए हर छात्र आवेदन नहीं कर सकता। यह परीक्षा केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए होती है जो JEE Main 2026 में निर्धारित पात्रता हासिल करते हैं और आधिकारिक पात्रता नियम को पूरा करते हैं। इसलिए फॉर्म भरने से पहले यह समझना बहुत जरूरी है कि आप सिर्फ इच्छुक नहीं, बल्कि वास्तव में पात्र भी हैं या नहीं। अगर पात्रता गलत हुआ, तो आगे चलकर एडमिशन प्रभावित हो सकते हैं।

  • JEE Main 2026 के Paper 1 (B.E./B.Tech) में क्वालिफाई अभ्यर्थी
  • जो Top 2.5 लाख में पात्र उम्मीदवारों की सूची में शामिल हों
  • जिन्होंने 12वीं परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री व जीव विज्ञानं विषय लिए हों
  • जिन्होंने 12वीं पहली बार 2025 या 2026 में पास या शामिल की हो
  • जो लगातार 02 वर्षों में अधिकतम 02 अटेम्प्ट्स की शर्त पूरी करते हों
  • जिन्होंने पहले किसी IIT सीट को फाइनल ज्वाइन न किया हो (नियम अनुसार)

जेई एडवांस 2026 के लिए पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

  • अभ्यर्थी नें 12वीं में भौतिकी, रसायन और गणित विषय लिए होने चाहिए
  • बोर्ड / समकक्ष परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से होनी चाहिए
  • IIT में एडमिशन के समय अभ्यर्थी को 75% अंक (सामान्य वर्ग) के लिए
  • 65% अंक SC/ST/PwD वर्ग के लिए या Top 20 परसेंटाइल की शर्त।

आयु सीमा

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस वर्ग के लिए जन्मतिथि 01 अक्टूबर 2001 या बाद का होना चाहिए।
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट मिलेगी।
  • आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए जन्म तिथि 01 अक्टूबर 1996 या बाद का होनी चाहिए।
  • आवेदन के समय कक्षा 10वीं का सर्टिफिकेट या जन्म प्रमाण का उपयोग किया जा सकता है।

JEE Advanced 2026 : महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रमतिथि और समय
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू23 अप्रैल 2026
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि02 मई 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि04 मई 2026
परीक्षा की तिथि17 मई 2026
एडमिट कार्ड जारी की तिथि11 मई 2026
रिजल्ट जारी की तिथि01 जून 2026

परीक्षा तिथि और समय की जानकरी

JEE Advanced 2026 की परीक्षा 17 मई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो अलग-अलग पेपर में होगी और दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य रहेगा। प्रत्येक पेपर की अवधि 03 घंटे निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना चाहिए, क्योंकि देर से पहुंचने पर प्रवेश में परेशानी हो सकती है। यह भी ध्यान देने योग्य है कि यदि उस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित हो जाए, तब भी परीक्षा तिथि में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

  • Paper 1 : सुबह 09:00 बजे से 12:00 बजे तक
  • Paper 2 : दोपहर 02:30 बजे से 05:30 बजे तक

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • JEE Main 2026 आवेदन संख्या और लॉगिन डिटेल
  • कक्षा 10 का अंकपत्र और प्रमाणपत्र (जन्म तिथि सत्यापन के लिए)
  • कक्षा 12 का अंकपत्र या शामिल होने का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो & स्कैन किया हुआ सिग्नेचर
  • जाति प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC-NCL/EWS) (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • OCI/PIO Certificate (विदेशी/विशेष श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए)
  • फोटो पहचान पत्र (Aadhaar Card/Passport/Voter ID)

NTA JEE Advanced 2026 : रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

अभ्यर्थी नीचे बताए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले JEE Advance 2026 की आधिकारिक वेबसाइट जाए
  • JEE Main 2026 के रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और DOB से लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद सिस्टम में उपलब्ध व्यक्तिगत जानकरी को ध्यान से वेरीफाई करें।
  • यदि कोई जानकारी गलत हो, तो निर्धारित विकल्प के अनुसार सही संशोधन करें।
  • अब आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, अन्य) निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद प्रीव्यू फॉर्म पर जाकर पूरे फॉर्म को ध्यान से जांचें।
  • अब श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन से जमा करें।
  • अंत में फाइनल सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें।

JEE Advanced 2026 के बाद क्या होगा ?

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि का इंतजार करना होगा। परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित होने के बाद उत्तर कुंजी और रिस्पांस शीट जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को objection दर्ज करने का मौका मिलेगा। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद JEE Advanced 2026 Result घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों को JoSAA Counselling में भाग लेना होगा, जहां रैंक, विकल्प और सीट उपलब्धता के आधार पर IIT / अन्य संस्थानों में सीट आवंटन किया जाएगा।

NTA JEE Advanced 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशन PDFयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top