NTA NCHM JEE Admit Card 2026 : जारी, यहां से करें डाउनलोड, परीक्षा तिथि, जरूरी निर्देश व अन्य विवरण

Last Updated on 23/04/2026 10:07 AM by Prashant Shahi

NTA NCHM JEE Admit Card 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नें NCHM JEE 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल 2026 को किया जाएगा, जो होटल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है, सभी अभ्यर्थी समय रहते इसे डाउनलोड कर लें और दी गई जानकारी को जांच लें।

लेटेस्ट अपडेट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NCHM JEE Admit Card 2026 को 22 अप्रैल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट टाइम और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दी गई जानकारी को चेक कर लें। और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत NTA हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

NTA NCHM JEE Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थाननेशनल टेस्टिंग एजेंसी
परीक्षा का नामएनटीए एनसीएचएमसीटी जेईई 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी22 अप्रैल 2026
परीक्षा की तिथि25 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटnchmjee.nta.nic.in

NTA NCHM JEE Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “NCHM JEE Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें
  4. Submit बटन पर क्लिक करें
  5. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा
  6. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें

सलाह : कम से कम 2-3 प्रिंट आउट जरूर रखें ताकि अंतिम समय में परेशानी न हो।

परीक्षा तिथि और शिफ्ट टाइम

NCHM JEE 2026 परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा एकल शिफ्ट में आयोजित होगी, जिससे सभी उम्मीदवार एक ही समय पर परीक्षा देंगे।

महत्वपूर्ण समय :

  • परीक्षा तिथि : 25 अप्रैल 2026
  • परीक्षा समय : सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
  • रिपोर्टिंग टाइम : परीक्षा से कम से कम 1–2 घंटे पहले पहुंचें

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले केंद्र पहुंचें, ताकि एंट्री और वेरिफिकेशन प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सके।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होती है ?

अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण ध्यान से चेक करना चाहिए :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा तिथि और समय
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • जरूरी निर्देश

यदि किसी भी प्रकार की गलती हो, तो तुरंत NTA से संपर्क करें।

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज

NCHM JEE 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए पहले से तैयारी कर लें।

  • प्रिंटेड एडमिट कार्ड (स्पष्ट और साफ)
  • एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (Aadhaar Card / PAN Card / Voter ID / Passport)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (एडमिट कार्ड से मैच करता हुआ)
  • PwD उम्मीदवारों के लिए प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

ध्यान रखें : सभी दस्तावेज ओरिजिनल और वैध होने चाहिए, तभी एग्जाम हॉल में एंट्री मिलेगी।

परीक्षा के दिन जरूरी निर्देश

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार इन निर्देशों का पालन करें :

  • एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा
  • एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (Aadhaar, PAN, Voter ID) साथ रखें
  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें
  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (मोबाइल, स्मार्ट वॉच) प्रतिबंधित हैं
  • ड्रेस कोड और दिशा-निर्देशों का पालन करें
  • कोविड या अन्य सुरक्षा निर्देश (यदि लागू हों) का पालन करें

अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो क्या करें ?

कई बार तकनीकी समस्या के कारण एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत आ सकती है। ऐसे में :

  • सही Application Number और DOB दर्ज करें
  • इंटरनेट कनेक्शन चेक करें
  • अलग ब्राउज़र (Chrome/Edge) ट्राई करें
  • NTA हेल्पलाइन से संपर्क करें

NTA NCHM JEE Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
एडमिट कार्ड नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top