NVS Class 6 Admission 2027-28 : नवोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए एडमिशन शुरू, 31 जुलाई तक करें फ्री आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

Last Updated on 09/07/2026 1:26 PM by Prashant Shahi

NVS Class 6 Admission 2027 : नवोदय विद्यालय समिति ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के तहत कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 07 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार देशभर के 665 जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 06 में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

यदि आपका बच्चा वर्तमान में कक्षा 5 में पढ़ रहा है और भविष्य में गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क आवासीय शिक्षा प्राप्त करना चाहता है, तो यह एक बेहतरीन अवसर है। इस लेख में आवेदन तिथि, पात्रता, आयु सीमा, आवश्यक दस्तावेज, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने की पूरी जानकारी आसान भाषा में दी गई है।

NVS Class 6 Admission 2027-28 : संक्षिप्त अवलोकन

विवरणजानकारी
संस्था का नामनवोदय विद्यालय समिति (NVS)
प्रवेशकक्षा 06
शैक्षणिक सत्र2027-28
आवेदन प्रारंभ की तिथि07 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 जुलाई 2026
आवेदन शुल्कनिःशुल्क
विद्यालय665 जवाहर नवोदय विद्यालय
चयन प्रक्रियाJNVST प्रवेश परीक्षा एवं मेरिट
परीक्षा28 नवंबर 2026 (समर बाउंड विद्यालयों के लिए)

NVS Class 6 Admission 2027 क्या है ?

जवाहर नवोदय विद्यालय भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित आवासीय विद्यालय हैं। जहाँ देश के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निःशुल्क कक्षा 06 से 12 तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रावास, भोजन, पुस्तकें, खेलकूद तथा अन्य सुविधाएं लगभग पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। एनवीएस विद्यालयों में प्रवेश जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के माध्यम से किया जाता है। इन विद्यालयों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है।

इस वर्ष देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में संचालित 665 जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 06 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रत्येक विद्यालय में सामान्यतः 80 सीटों तक प्रवेश दिया जाता है। हालांकि आवश्यकतानुसार कुछ विद्यालयों में सीटों की संख्या कम भी की जा सकती है।

कौन कर सकता है आवेदन ?

NVS द्वारा जारी पात्रता के अनुसार विद्यार्थी को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी।

  • विद्यार्थी वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षा 5 में अध्ययनरत हो।
  • विद्यालय सरकार या सरकार से मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
  • विद्यार्थी उसी जिले का निवासी होना चाहिए, जिस जिले के नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन कर रहा है।
  • उम्मीदवार का जन्म 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच (दोनों तिथियां शामिल) होना चाहिए।

ग्रामीण छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा

नवोदय विद्यालय समिति के नियमों के अनुसार :

  • कम से कम 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित रहेंगी।
  • शेष सीटों पर ग्रामीण एवं शहरी दोनों वर्ग के विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा।

इसलिए आवेदन करते समय ग्रामीण एवं शहरी श्रेणी का सही चयन करना बेहद आवश्यक है।

आरक्षण का लाभ किन्हें मिलेगा ?

प्रवेश प्रक्रिया में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण लागू होगा।

  • SC वर्ग को नियमानुसार आरक्षण
  • ST वर्ग को नियमानुसार आरक्षण
  • OBC (Central List) को 27% आरक्षण
  • कम से कम एक-तिहाई सीटें बालिकाओं के लिए
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार आरक्षण

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएसनिःशुल्क
महिला/अनुसुचित जाति/अनुसुचित जनजातिनिःशुल्क
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय सामान्यतः निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

  • छात्र का पासपोर्ट साइज फोटो
  • छात्र के हस्ताक्षर
  • अभिभावक के हस्ताक्षर
  • कक्षा 05 का प्रमाण
  • निवास प्रमाण (यदि लागू हो)
  • अन्य प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक हो)

अभ्यर्थियों को अपना दस्तावेज निर्धारित आकार और फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे।

NVS Class 6 Admission 2027 : आवेदन कैसे करें ?

छात्र ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को अपनाएं।

  1. सबसे पहले NVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब Class 6 Admission 2027-28 लिंक खोलें।
  3. अभ्यार्थी अब नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।
  4. आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें।
  5. फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें।
  7. फॉर्म सबमिट करें, क्योंकि आवेदन शुल्क नहीं है।
  8. आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया

जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन निम्न चरणों में होगा।

  • ऑनलाइन आवेदन : निर्धारित तिथि के भीतर पात्र अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन फॉर्म भरकर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन सत्यापन : नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आवेदन फॉर्म, पात्रता, दस्तावेज और दर्ज की गई जानकारी का प्रारंभिक सत्यापन किया जाएगा।
  • प्रवेश परीक्षा (JNVST) : पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) में शामिल होना होगा।
  • मेरिट सूची : प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों, आरक्षण नियमों एवं संबंधित जिले की सीटों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
  • दस्तावेज सत्यापन : मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों के मूल प्रमाण-पत्र, जन्मतिथि, निवास, अध्ययन एवं अन्य दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
  • मेडिकल फिटनेस : आवश्यकतानुसार चयनित विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच या मेडिकल फिटनेस की प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है।
  • अंतिम चयन सूची : सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी और प्रवेश की सूचना दी जाएगी।
  • विद्यालय में प्रवेश : अंतिम रूप से चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि तक संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय में रिपोर्ट कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

केवल परीक्षा में सफल और पात्र विद्यार्थियों को संबंधित नवोदय विद्यालय में प्रवेश मिलेगा।

नवोदय विद्यालय में मिलने वाली सुविधाएं

जवाहर नवोदय विद्यालय देश के सर्वश्रेष्ठ सरकारी आवासीय विद्यालयों में गिने जाते हैं। यहां छात्रों को —

  • निःशुल्क शिक्षा
  • छात्रावास सुविधा
  • पौष्टिक भोजन
  • आधुनिक प्रयोगशालाएं
  • स्मार्ट क्लास
  • पुस्तकालय
  • खेलकूद
  • कंप्यूटर शिक्षा
  • सांस्कृतिक गतिविधियां
  • NCC, Scouts & Guides जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

अभिभावकों के लिए जरूरी सलाह

  • अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
  • आवेदन भरते समय सभी जानकारी सही दर्ज करें।
  • दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसकी कॉपी सुरक्षित रखें।
  • केवल आधिकारिक सूचना के आधार पर ही आवेदन करें।

NVS Class 6 Admission 2027 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top