OICL AO Mains Admit Card 2026 : फेज II एडमिट कार्ड अभी करें डाउनलोड, परीक्षा तिथि और जरुरी निर्देश

Last Updated on 21/02/2026 8:51 AM by Prashant Shahi

OICL AO Mains Admit Card 2026 : ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड नें प्रशासनिक अधिकारी भर्ती मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए सभी अभ्यर्थी अब अपना मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड ओआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं। ओआईसीएल एओ मुख्य परीक्षा 300 प्रशासनिक अधिकारी स्केल 1 पदों पर भर्ती के लिए 28 फरवरी 2026 को निर्धारित की गयी हैं।

OICL AO Mains Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
परीक्षा का नामओआईसीएल एओ मुख्य परीक्षा 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी19 फरवरी 2026
परीक्षा की तिथि28 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटorientalinsurance.org.in

OICL AO Mains Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

  1. OICL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Careers” या “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. “OICL AO Mains Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको
    • रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर
    • पासवर्ड / जन्म तिथि
      दर्ज करनी होगी।
  5. लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. इसे डाउनलोड करें और कम से कम 2 प्रिंटआउट निकाल लें।

सलाह : मोबाइल में PDF सेव करने के साथ-साथ हार्ड कॉपी रखना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।

मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को निम्न जानकारियों को ध्यान से जांचना चाहिए :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

अगर इनमें से किसी भी जानकारी में गलती हो, तो तुरंत OICL की आधिकारिक हेल्पलाइन या ईमेल आईडी पर संपर्क करें।

परीक्षा के दिन साथ ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर नीचे दिए गए दस्तावेज साथ ले जाने अनिवार्य हैं :

  1. OICL AO Mains Admit Card 2026 (प्रिंटआउट)
  2. एक वैध फोटो पहचान पत्र (ID Proof), जैसे –
    • आधार कार्ड
    • पैन कार्ड
    • वोटर आईडी
    • पासपोर्ट
    • ड्राइविंग लाइसेंस
  3. पासपोर्ट साइज फोटो (एडमिट कार्ड जैसी)

नोट : बिना वैध पहचान पत्र के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

OICL द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार :

  • उम्मीदवार परीक्षा समय से कम से कम 30–45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर आदि ले जाना प्रतिबंधित है।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पाए जाने पर परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।

OICL AO Mains Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top