OSSSC Nursing Officer Vacancy 2026 : आज से आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया

Last Updated on 13/06/2026 2:51 PM by Prashant Shahi

OSSSC Nursing Officer Vacancy 2026 : ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत नर्शिंग ऑफिसर भर्ती 2026 का अधिकारिक अधिसूचना प्रकाशित कर दिया हैं। इस भर्ती के माध्यम से जिला स्तरीय सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर के 5,989 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। स्वास्थ क्षेत्र में करियर बनाने के लिए इच्छुक अभ्यार्थी 13 जून 2026 से 6 जुलाई 2026 तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतनमान व अन्य आवश्यक विवरण आगे जानें।

ओएसएसएससी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 : रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

ओएसएसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार नर्सिंग ऑफिसर के 5,989 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 13 जून 2026 से शुरू हो चुकी है, और उम्मीदवार ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट osssc.gov.in पर अपना पंजीकरण 06 जुलाई 2026 तक पूरा कर सकते हैं। वहीं, आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गई है। भर्ती से संबंधित विस्तृत पात्रता, श्रेणीवार रिक्तियां और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध हैं।

OSSSC Nursing Officer Vacancy 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संगठनओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग
पद का नामनर्शिंग ऑफिसर (जिला कैडर समूह-सी)
कुल पद5,989
आयु सीमा21 – 42 वर्ष
योग्यताजीएनएम डिप्लोमा या बीएससी नर्सिंग
आवेदन प्रारंभ की तिथि13 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि06 जुलाई 2026
अधिकारिक वेबसाईटosssc.gov.in

पद का विवरण

ओड़िसा नर्शिंग ऑफिसर भर्ती 2026 के तहत राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नर्शिंग ऑफिसर (जिला कैडर ग्रुप सी) के कुल 5989 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति राज्य के राज्य के 30 जिलों में विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों और अस्पतालों में की जाएगी।

श्रेणीकुल रिक्तियाँ
सामान्य2,821
अनुसूचित जाति971
अनुसूचित जनजाति1,588
एसईबीसी609
कुल5,980

शैक्षणिक योग्यता

ओएसएसएससी नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग या जीएनएम योग्यता होना अनिवार्य हैं। साथ ही संबंधित राज्य नर्शिंग कॉउन्सिल में वैध पंजीकरण होना भी आवश्यक है।

  • 10+2 या उसके समकक्ष परीक्षा पास की हो।
  • बीएससी नर्सिंग / जीएनएम / पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से उत्तीर्ण
  • राज्य नर्शिंग कॉउन्सिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

आयु सीमा

OSSSC Nursing Officer Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आयोग द्वारा निर्धारित कट-ऑफ तिथि के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 42 वर्ष
  • आयु सीमा में छूट : सरकारी नियमों के अनुसार
    • SC/ST/SEBC एवं महिला उम्मीदवार : 05 वर्ष की छूट
    • दिव्यांग उम्मीदवार : 10 वर्ष की छूट
    • पूर्व सैनिक को कुल सेवा अवधि के बराबर आयु में छूट
  • अंतिम एवं सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹500/- रुपये
अनुसुचित जाति/अनुसुचित जनजाति/दिव्यांग₹00/- रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

OSSSC Nursing Officer Selection Process 2026 : चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक चरण को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण में शामिल किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा : भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण लिखित परीक्षा होगा, जिसमें नर्सिंग विषय और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
  • मेरिट सूची : लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
  • दस्तावेज सत्यापन : मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • अंतिम चयन : दस्तावेज सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद पात्र उम्मीदवारों की अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
  • नियुक्ति : अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत नर्शिंग ऑफिसर पद पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

ओड़िसा नर्शिंग ऑफिसर भर्ती 2026 से जुडी महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रमतिथि
नोटिफिकेशन जारी की तिथि12 जून 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ13 जून 2026
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि06 जुलाई 2026
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि13 जुलाई 2026
परीक्षा की तिथिजल्द घोषित होगी

आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवार निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें। आवेदन पत्र भरने के दौरान इन दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

  • 10वीं (HSC) का प्रमाण
  • जीएनएम, बीएससी नर्सिंग प्रमाण पत्र
  • नर्शिंग कॉउन्सिल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो & हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • PwD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पूर्व सैनिक का प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड/ वैध फोटो पहचान पत्र
  • सक्रिय मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी

OSSSC Nursing Officer Vacancy 2026 : आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं :

  1. पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और भर्ती सेक्शन खोलें।
  2. Nursing Officer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब नया रजिस्ट्रेशन या री पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  4. पंजीकरण के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  5. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य जानकारी दर्ज करें।
  6. अब फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  7. सभी जानकारी को जांचकर आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  8. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

OSSSC Nursing Officer Salary 2026 : वेतनमान

ओएसएसएससी नर्सिंग ऑफिसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को ओडिशा संशोधित वेतनमान (ORSP) नियम, 2017 के अनुसार आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा। यह पद वेतन स्तर-8 के अंतर्गत आता है। मूल वेतन के अलावा कर्मचारियों को सरकार द्वारा समय-समय पर स्वीकृत विभिन्न भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

  • वेतनमान : ₹29,200 – ₹92,300
  • वेतन मैट्रिक्स लेवल : लेवल-8
  • वेतन निर्धारण : ओआरएसपी नियम, 2017 के अनुसार
  • अतिरिक्त लाभ : महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, एवं अन्य सरकारी भत्ते

OSSSC Nursing Officer Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top