Patna HC Stenographer Final Result 2026 : स्कोरकार्ड हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपने अंक, कट-ऑफ, और चयन प्रक्रिया जानें

Last Updated on 22/05/2026 8:25 PM by Prashant Shahi

Patna HC Stenographer Final Result 2026 : पटना हाई कोर्ट द्वारा स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 22 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई। पटना हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती की पूरी चयन प्रक्रिया में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपना फाइनल रिजल्ट देख सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया 111 पदों के लिए आयोजित की गई थी। यह परिणाम उन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो अंतिम चयन की प्रतीक्षा कर रहे थे और अब अपने करियर की दिशा तय कर सकते हैं।

ताज़ा अपडेट : स्टेनोग्राफर परीक्षा स्कोरकार्ड जारी

पटना हाई कोर्ट ने 22 मई 2026 को स्टेनोग्राफर परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। इससे पहले 23 अप्रैल 2026 को फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया था। अब अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह स्कोरकार्ड उम्मीदवारों को उनके प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी देगा, जिसमें प्राप्त अंक, चयन स्थिति और परीक्षा से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी शामिल हो सकती है। जिन उम्मीदवारों ने अंतिम चयन प्रक्रिया में भाग लिया था, वे अब अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।

Patna HC Stenographer Final Result 2026 : संक्षिप्त जानकारी

परीक्षा का नामपटना हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर परीक्षा 2026
बोर्ड का नामपटना हाई कोर्ट
कुल पद111
रिजल्ट मोडऑनलाइन
परीक्षा की तिथि22 दिसंबर 2025
फाइनल रिजल्ट जारी की तिथि23 अप्रैल 2026
स्कोरकार्ड जारी की तिथि22 मई 2026
अधिकारिक वेबसाइटpatnahighcourt.gov.in

Patna HC Stenographer Final Result 2026 : कैसे चेक करें ?

रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें :

  1. पटना हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट को खोलें।
  2. होमपेज पर “Stenographer Scorecard 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. लॉगिन आईडी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें
  5. अब आपका स्कोरकार्ड/रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. रिजल्ट PDF को डाउनलोड करके सुरक्षित रखें, भविष्य में काम आएगा।

स्कोरकार्ड में दर्ज विवरण

  • पंजीकरण नंबर
  • रोल नंबर
  • उम्मीदवार का नाम
  • श्रेणी/कैटेगरी
  • जन्म तिथि
  • प्राप्त अंक/स्थिति
  • चयन स्थिति
  • अन्य आवश्यक निर्देश

कैसे हुआ चयन ?

पटना हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया बहु-स्तरीय और पूरी तरह मेरिट आधारित रही। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी पड़ी, जिसमें सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी भाषा और बेसिक कंप्यूटर ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए। इस चरण में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

इसके बाद स्किल टेस्ट आयोजित हुआ, जहां उम्मीदवारों की शॉर्टहैंड स्पीड, टाइपिंग गति और एक्यूरेसी का मूल्यांकन किया गया। स्किल टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया, जिसमें उनकी कम्युनिकेशन स्किल, पेशेवर व्यवहार और जॉब के प्रति समझ का आकलन किया गया।

अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया गया, जहां सभी शैक्षणिक और पहचान से जुड़े दस्तावेजों की जांच हुई। इन सभी चरणों के प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार कर अंतिम चयन किया गया।

पटना हाई कोर्ट स्टेनेग्राफर कटऑफ 2026

पटना हाई कोर्ट द्वारा जारी फाइनल रिजल्ट के अनुसार विभिन्न कैटेगरी के लिए कट-ऑफ अंक निम्न प्रकार हैं। जिन श्रेणियों में योग्य उम्मीदवार उपलब्ध नहीं थे, वहां कट-ऑफ प्रदर्शित नहीं किया गया है।

CategoryCut-Off Marks
UR238.5687
UR Female
EWS234.6250
EWS Female234.2500
BC232.5625
BC Female
EBC229.8899
EBC Female
SC
ST

मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद क्या करें ?

पटना हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर फाइनल मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद अब सबसे पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज – शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र और फोटो सही और अपडेटेड रखें, क्योंकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में कोई भी गलती चयन रद्द कर सकती है।

इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जॉइनिंग लेटर से जुड़ी सूचना पर नजर बनाए रखें। कुछ मामलों में मेडिकल एग्जामिनेशन भी कराया जा सकता है, इसलिए बेसिक फिटनेस तैयार रखें। चयनित उम्मीदवारों को तय समय सीमा में रिपोर्ट करना होगा।

Patna HC Stenographer Final Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

स्कोरकार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
स्कोरकार्ड नोटिसयहाँ क्लिक करें
फाइनल रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top