Rajasthan Board 12th Result 2026 : आरबीएससी 12वीं रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से तुरंत देखें अपना रिजल्ट

Last Updated on 31/03/2026 1:01 PM by Prashant Shahi

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने Rajasthan Board 12th Result 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। अब Science, Commerce और Arts स्ट्रीम के छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने रिजल्ट 31 मार्च 2026 को जारी किया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस वर्ष भी RBSE 12वीं का रिजल्ट अच्छा रहा है और अलग-अलग स्ट्रीम में पास प्रतिशत मजबूत दर्ज किया गया है। छात्र अपना परिणाम रोल नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज अपनी अधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया हैं। आरबीएससी द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 तक किया गया था। 12वीं की बोर्ड की परीक्ष में शामिल हुए सभी छात्र अपने लॉगिन विवरण की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं।

ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट प्रोविजनल मानी जाएगी, मूल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूलों से प्राप्त होगी। अगर किसी छात्र को अंकों को लेकर संदेह है, तो वह बोर्ड द्वारा जारी प्रक्रिया के अनुसार स्क्रूटनी/रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है।

Rajasthan Board 12th Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामराजस्थान इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026
बोर्ड का नामराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
स्ट्रीमसाइंस, कॉमर्स & आर्ट्स
रिजल्ट मोडऑनलाइन
 लिखित परीक्षा की तिथि12 फरवरी – 11 मार्च 2026
रिजल्ट जारी की तिथि31 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाइटrajeduboard.rajasthan.gov.in

Rajasthan Board 12th Result 2026 Direct Link

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड अलग-अलग स्ट्रीम के लिए परिणाम लिंक सक्रिय है। यदि वेबसाइट स्लो हो, तो बार-बार पेज रिफ्रेश करने के बजाय कुछ मिनट बाद दोबारा प्रयास करना बेहतर होगा।

RBSE 12th Result 2026 : यहाँ क्लिक करें

RBSE 12th Result 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया

Rajasthan Board 12th Result 2026 चेक करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं :

  1. सबसे पहले RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर Examination Results 2026 या संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपनी स्ट्रीम – Science / Commerce / Arts चुनें।
  4. मांगी गई जगह पर अपना Roll Number दर्ज करें।
  5. इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  6. स्क्रीन पर आपका RBSE 12th Result 2026 खुल जाएगा।
  7. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

Rajasthan Board 12th Result 2026 पास प्रतिशत

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 में इस बार कुल प्रदर्शन काफी मजबूत देखने को मिला है। बोर्ड के अनुसार, कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए लगभग 9,10,009 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। यह परीक्षा प्रदेशभर के 6194 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद सामने आए आंकड़े बताते हैं कि इस वर्ष अलग-अलग स्ट्रीम में छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। खासतौर पर आर्ट्स और साइंस स्ट्रीम में पास प्रतिशत काफी अच्छा दर्ज किया गया, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम भी मजबूत रहा। इससे यह साफ होता है कि इस साल बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सफलतापूर्वक परीक्षा पास की है। नीचे स्ट्रीम-वाइज पास प्रतिशत की जानकारी दी गई है।

  • कुल पंजीकृत परीक्षार्थी : लगभग 9,10,009
  • परीक्षा केंद्रों की संख्या : लगभग 6150+
  • साइंस स्ट्रीम पास प्रतिशत : 97.52%
  • कॉमर्स स्ट्रीम पास प्रतिशत : 98.50%
  • आर्ट्स स्ट्रीम पास प्रतिशत : 97.54%

मार्कशीट में दर्ज जानकारी

RBSE 12वीं की ऑनलाइन मार्कशीट में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। छात्र रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद नीचे दिए गए विवरण जरूर जांच लें :

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • स्कूल/केंद्र का नाम
  • विषयवार अंक
  • थ्योरी और प्रैक्टिकल अंक
  • कुल प्राप्तांक
  • प्रतिशत
  • पास/फेल स्टेटस
  • डिवीजन

यदि इनमें से किसी भी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो छात्र को तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड से संपर्क करना चाहिए। गलत विवरण भविष्य में एडमिशन या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय समस्या पैदा कर सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड 12वीं 2026 में पास होने के लिए न्यूनतम अंक

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में पास होने के लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है। इसका मतलब है कि केवल कुल अंक अच्छे होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि हर विषय में अलग-अलग पास होना जरूरी है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाता, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा का अवसर मिल सकता है। इसलिए रिजल्ट देखने के बाद विषयवार अंक जरूर जांचें।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को क्या करना चाहिए ?

Rajasthan Board 12th Result 2026 जारी होने के बाद यदि आपका रिजल्ट अच्छा आया है, तो तुरंत कॉलेज एडमिशन, प्रोफेशनल कोर्स, एंट्रेंस फॉर्म या करियर ऑप्शन पर काम शुरू करें। यदि अपेक्षा से कम अंक आए हैं, तो घबराने के बजाय यह देखें कि क्या स्क्रूटनी, रीचेकिंग या सप्लीमेंट्री आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
  • मार्कशीट की सभी डिटेल्स चेक करें
  • कॉलेज/यूनिवर्सिटी की आवेदन तिथियां देखें
  • स्ट्रीम के अनुसार आगे की पढ़ाई का विकल्प तय करें
  • जरुरत हो तो स्क्रूटनी पर विचार करें

Rajasthan Board 12th Result 2026 Rechecking / Scrutiny

यदि किसी छात्र को लगता है कि उसके प्राप्तांक उसकी अपेक्षा के अनुसार नहीं हैं, तो वह RBSE Scrutiny / Rechecking के लिए आवेदन कर सकता है। आमतौर पर रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद बोर्ड इस प्रक्रिया की शुरुआत करता है। छात्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन करना होता है।

रीचेकिंग में उत्तरपुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन नहीं, बल्कि टोटलिंग, छूटी हुई एंट्री या मार्क्स फीडिंग जैसी तकनीकी जांच की जाती है। इसलिए आवेदन करने से पहले छात्र को अपने प्रदर्शन का व्यावहारिक आकलन कर लेना चाहिए। कई बार बहुत अधिक उम्मीद में किया गया आवेदन परिणाम नहीं बदलता।

Rajasthan Board 12th Supplementary Exam 2026

जो छात्र Rajasthan Board 12th Result 2026 में एक या अधिक विषयों में पास नहीं हो पाए हैं, उनके लिए Supplementary / Purak Exam एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकता है। पिछले पैटर्न के अनुसार बोर्ड रिजल्ट के कुछ समय बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करता है।

यह उन छात्रों के लिए राहत का विकल्प होता है जो पूरा साल दोबारा गंवाना नहीं चाहते। सप्लीमेंट्री परीक्षा देने से पहले छात्रों को अपनी कमजोरियों का सही विश्लेषण करना चाहिए और उसी आधार पर टारगेटेड तैयारी करनी चाहिए। गलतियों को दोहराने के बजाय इस मौके को कम्बैक एग्जाम की तरह लेना अधिक समझदारी होगी।

Rajasthan Board 12th Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top