Rajasthan Pre D.El.Ed Result 2026 : प्री डीएलएड रिजल्ट जारी, यहां देखें स्कोरकार्ड, रैंक और काउंसलिंग की पूरी जानकारी

Last Updated on 11/06/2026 9:37 AM by Prashant Shahi

Rajasthan Pre D.El.Ed Result 2026 : वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा द्वारा राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड, प्राप्त अंक, रैंक और योग्यता स्थिति देख सकते हैं। यह प्रवेश परीक्षा सामान्य/संस्कृत विषयों में 02 वर्षीय डी.एल.एड कार्यक्रम में प्रवेश के लिए 20 मई 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार अब डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट 2026 : घोषित

राजस्थान प्री डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक आज 10 जून 2026 से आधिकारिक पोर्टल पर सक्रिय हो चुका है। उम्मीदवार आवेदन संख्या/रोल नंबर और जन्मतिथि की सहायता से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ उम्मीदवारों की मेरिट रैंक भी जारी की गई है, जिसके आधार पर आगामी काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस वर्ष लगभग 4.97 लाख उम्मीदवार प्री डीएलएड परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि राज्यभर के शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में करीब 26 हजार सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

Rajasthan Pre D.El.Ed Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानवर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा
परीक्षा का नामराजस्थान प्री डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन
कोर्स का नाम डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डी.एल.एड)
कुल सीटलगभग 26 हजार
परीक्षा की तिथि20 मई 2026
रिजल्ट जारी की तिथि10 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटpredeledraj2026.com

Rajasthan Pre D.El.Ed Result 2026 : कैसे चेक करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं :

  1. पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए “Rajasthan Pre D.El.Ed Result 2026” लिंक खोले।
  3. अब लॉगिन पेज में अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारी को एक बार ध्यानपूर्वक जांच लें।
  5. इसके बाद सबमिट या प्रोसीड बटन पर क्लिक करें।
  6. अब आपके स्क्रीन पर रिजल्ट व स्कोरकार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
  7. काउंसलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।

स्कोरकार्ड में उपलब्ध महत्वपूर्ण विवरण

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को निम्न विवरणों की जांच अवश्य करनी चाहिए :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • जन्मतिथि
  • श्रेणी/वर्ग
  • विषयवार प्राप्त अंक
  • कुल प्राप्त अंक 
  • राज्य रैंक
  • क्वालिफाइंग स्टेटस
  • काउंसलिंग हेतु पात्रता

यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

Rajasthan Pre D.El.Ed 2026 : न्यूनतम योग्यता अंक

प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है।

श्रेणीन्यूनतम योग्यता प्रतिशत
सामान्य वर्ग50%
ओबीसी45%
एससी45%
एसटी45%
पीडब्ल्यूडी45%
विधवा / तलाकशुदा महिला45%

राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट के बाद क्या होगा ?

रिजल्ट जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। सबसे पहले ऑनलाइन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन करेंगे। विभाग मेरिट रैंक, श्रेणी और सीट उपलब्धता के आधार पर सीट आवंटन करेगा। सीट मिलने पर उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन कराना होगा और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग करके प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। काउंसलिंग शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

आगे की प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल होंगे :

  • काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन
  • काउंसलिंग शुल्क जमा करना
  • कॉलेज विकल्प भरना
  • मेरिट के आधार पर सीट आवंटन
  • दस्तावेज सत्यापन
  • आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग
  • अंतिम प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करना

काउंसलिंग में आवश्यक दस्तावेज

काउंसलिंग के दौरान निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है :

  • राजस्थान प्री डी.एल.एड स्कोरकार्ड 2026
  • प्रवेश पत्र (ऐड्मिट कार्ड)
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड, अन्य वैध पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर की प्रति
  • अन्य आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

Rajasthan Pre D.El.Ed Result 2026 घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड में दर्ज सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए स्कोरकार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें। आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि काउंसलिंग, सीट आवंटन और दस्तावेज सत्यापन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटे। किसी भी भ्रामक जानकारी पर भरोसा करने के बजाय केवल आधिकारिक नोटिस को ही मान्य मानें।

Rajasthan Pre D.El.Ed Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोड लिंक यहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top