RBI Assistant Admit Card 2026 : जारी, यहाँ से अभी डाउनलोड करें और परीक्षा की पूरी जानकारी देखें

Last Updated on 03/04/2026 8:36 AM by Prashant Shahi

RBI Assistant Admit Card 2026 : भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बैंक सहायक भर्ती की प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन किए हुए उम्मीदवार, अब अपना आरबीआई बैंक प्रीलिम्स एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड केवल एग्जाम हॉल में प्रवेश के लिए नहीं हैं, बल्कि इसमें परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग, महत्वपूर्ण निर्देश जैसी अन्य जरूरी जानकारी भी दी गई है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में दी गई हर डिटेल को ध्यान से जांच लें।

RBI Assistant Prelims Admit Card 2026 : लेटेस्ट अपडेट

भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा 11 और 13 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली बैंक सिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड अधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर ऑनलाइन जारी कर दिया है, जिसमें परीक्षा के दिन से संबंधित सभी विवरण दिए गए हैं। RBI Assistant Pre Exam के लिए Admit Card / Call Letter डाउनलोड लिंक एक्टिव हो चुका है। उम्मीदवार अपने Registration Number/Roll Number और Password/Date of Birth की मदद से लॉगिन करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

RBI Assistant Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थान भारतीय रिज़र्व बैंक
परीक्षा का नामआरबीआई बैंक असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 2026
कुल पद650
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी02 अप्रैल 2026
परीक्षा की तिथि11 व 13 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.rbi.org.in/

RBI Assistant Pre Admit Card 2026 में क्या-क्या जानकारी मिलेगी ?

Admit card डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को केवल PDF save करके नहीं छोड़ना चाहिए। सबसे पहले उसमें मौजूद हर जानकारी verify करनी चाहिए। सामान्यतः hall ticket में निम्न जानकारी होती है:

  • उम्मीदवार का नाम
  • Roll Number / Registration Number
  • Photograph और Signature
  • Exam Date
  • Exam Shift
  • Reporting Time
  • Gate Closing Time
  • Exam Centre Name
  • Exam Centre Address
  • Exam City
  • Important Exam Instructions
  • Category / Candidate Details (जहां लागू हो)

अगर इनमें से किसी भी जानकारी में गलती दिखे — जैसे नाम की spelling, photo mismatch, date mismatch, या centre details missing — तो उम्मीदवारों को तुरंत संबंधित official helpdesk / recruitment authority से संपर्क करना चाहिए।

RBI Assistant Admit Card 2026 : डाउनलोड लिंक

उम्मीदवार RBI Assistant Pre Admit Card 2026 को RBI की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करते समय stable internet connection और सही login credentials रखना जरूरी है।

  • Registration Number / Roll Number
  • Password & Date of Birth

आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 : यहाँ क्लिक करें

RBI Bank Assistant Admit Card 2026 : ऐसे करें डाउनलोड

अगर आपको admit card डाउनलोड करने में दिक्कत हो रही है, तो नीचे दिए गए steps follow करें

  1. RBI की official website पर जाएं।
  2. Homepage पर recruitment / opportunities section खोलें।
  3. RBI Assistant Recruitment 2026 से जुड़ा admit card / call letter link खोजें।
  4. “Preliminary Exam Admit Card / Call Letter” लिंक पर क्लिक करें।
  5. Login page खुलेगा।
  6. अपना Registration Number / Roll Number दर्ज करें।
  7. इसके बाद Password / Date of Birth भरें।
  8. Captcha code भरकर login करें।
  9. Admit Card स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  10. PDF download करें और उसका clear printout निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर साथ लें जानें वाले आवश्यक दस्तावेज

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रख लेने चाहिए, ताकि एंट्री के समय किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

  • एडमिट कार्ड / कॉल लेटर का प्रिंटआउट
  • पासपोर्ट साइज फोटो (एडमिट कार्ड पर चिपकाने/सत्यापन हेतु, यदि आवश्यक हो)
  • फोटोयुक्त पहचान पत्र, जैसे :
    • आधार कार्ड
    • पैन कार्ड
    • पासपोर्ट
    • स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस
    • मतदाता पहचान पत्र

परीक्षा तिथि, शिफ्ट व टाइमिंग

आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स एग्जाम 2026 की परीक्षा 11 और 13 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा अलग-अलग केंद्रों पर कुल 4 शिफ्टों में कराई जाएगी, इसलिए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में परीक्षा सम्बंधित विवरण ध्यान से जाँच लें। परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने पर प्रवेश में दिक्कत हो सकती है, अभ्यर्थी रिपोर्टिंग समय से कम-से-कम 30 से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें।

  • शिफ्ट 01
    • रिपोर्टिंग समय : सुबह 8:00 बजे
    • परीक्षा समय : सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक
  • शिफ्ट 02
    • रिपोर्टिंग समय : सुबह 10:30 बजे
    • परीक्षा समय : सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
  • शिफ्ट 03
    • रिपोर्टिंग समय : दोपहर 1:00 बजे
    • परीक्षा समय : दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक
  • शिफ्ट 04
    • रिपोर्टिंग समय : दोपहर 3:30 बजे
    • परीक्षा समय : शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक

आरबीआई सहायक परीक्षा पैटर्न 2026

आरबीआई सहायक की प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का होगा। पूरी परीक्षा को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में English Language, Numerical Ability और Reasoning Ability से प्रश्न पूछे जाते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि परीक्षा में Negative Marking भी लागू होगी। इसलिए उम्मीदवारों को speed के साथ-साथ accuracy पर भी ध्यान देना चाहिए।

विषयप्रश्नों की संख्याअंक
English Language3030
Numerical Ability3535
Reasoning Ability3535
कुल100100

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं।
  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम-से-कम 30 से 45 मिनट पहले पहुंचें,
  • फोन, स्मार्ट वॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को परीक्षा केंद्र पर न ले जाएं।
  • एडमिट कार्ड पर दी गई परीक्षा तिथि, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र पहले से जांच लें।
  • परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल में इंविजिलेटर के सभी निर्देशों का पालन करें
  • परीक्षा वाले दिन शांत, आत्मविश्वासी और समय प्रबंधन पर हमेश केंद्रित रहें

RBI Assistant Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
एडमिट कार्ड नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Scroll to Top