RPF Constable Final Result 2026 : जारी, यहाँ से देखें मेरिट लिस्ट PDF, कटऑफ अंक और अगली प्रक्रिया

Last Updated on 17/02/2026 1:42 PM by Prashant Shahi

RPF Constable Final Result 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड नें आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 02/2024 का फाइनल रिजल्ट आज 16 फरवरी को जारी कर दिया गया है। रिजल्ट में आरपीएफ कांस्टेबल चयन प्रक्रिया की सभी चरणों भाग लिए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। रेलवे कांस्टेबल की सभी भर्ती प्रक्रिया में भाग लिए हुए अभ्यर्थी अब आरआरबी की अधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से रिजल्ट डाउनलोड कर अपने रौल नंबर की जाँच कर सकते हैं। अब अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की जोन अनुसार नियुक्ति की जाएगी।

RPF Constable Final Result 2026 : संक्षिप्त विवरण

भर्ती का नामरेलवे आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2025
आयोजन संस्थारेलवे भर्ती बोर्ड
कुल पद4660
कुल चयनित अभ्यार्थी4205
फाइनल रिजल्ट जारी की तिथि16 फरवरी 2026
अधिकारिक वेबसाइटrrbcdg.gov.in

आरपीएफ कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2026 : अपडेट

आरआरबी द्वारा आरपीएफ कांस्टेबल के 4660 रिक्त पदों के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया हैं। आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए सीबीटी परीक्षा का आयोजन 2 – 18 मार्च, 2025 को किया गया था। जिसके बाद 13 नवंबर – 6 दिसंबर 2025 तक फिजिकल परीक्षा आयोजित की गयी थी। फाइनल रिजल्ट में अंतिम रूप से कुल 4205 अभ्यर्थियों का चयन किया गया हैं। अभ्यर्थी फाइनल रिजल्ट और कटऑफ ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी पीडीऍफ़ सूची में देख सकते हैं।

RPF Constable Final Result 2026 : ऐसे करें रिजल्ट चेक

आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया में भाग लिए हुए अभ्यर्थी नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाए
  • होमपेज पर “RPF Constable Final Result 2026” लिंक खोजें।
  • अब अपने संबंधित ज़ोन का चयन करके रिज़ल्ट लिंक ओपन करें।
  • अब स्क्रीन पर उपलब्ध रिजल्ट पीडीऍफ़ फाइल को डाउनलोड करें।
  • अब Ctrl + F या सर्च ऑप्शन का उपयोग कर अपना रोल नंबर जांचें
  • अगर आपका रोल नंबर रिजल्ट लिस्ट में शामिल है, तो आप चयनित हैं।
  • भविष्य की प्रक्रिया के लिए रिज़ल्ट PDF को करके प्रिंटआउट निकल लें।

फाइनल रिजल्ट में दर्ज विवरण

आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती फाइनल रिजल्ट में निम्नलिखित जानकरी शामिल हो सकती हैं।

  • आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती से संबंधित विवरण
  • भर्ती विज्ञापन/नोटिफिकेशन का संदर्भ (02/2024)
  • फाइनल रिज़ल्ट जारी होने की तिथि
  • फाइनल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची
  • कैटेगरी-वाइज फाइनल कट-ऑफ अंक
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़ी जानकारी
  • मेडिकल एग्जामिनेशन से संबंधित विवरण
  • जॉइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी सूचना

आरपीएफ कांस्टेबल कट ऑफ 2026

आरपीएफ कांस्टेबल कट-ऑफ अंक उम्मीदवारों के सीबीटी स्कोर, फिजिकल क्वालिफिकेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर तय किए गए हैं। इसमें कुल रिक्तियों की संख्या, परीक्षा की कठिनाई स्तर और सभी चरणों में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को ध्यान में रखा गया है। कट-ऑफ श्रेण अनुसार (UR, OBC, SC, ST, EWS) अलग-अलग निर्धारित की गई है।

वर्गपुरुष महिला
सामान्य77.7143577.32802
अन्य पिछड़ा वर्ग75.6209574.92728
ईडब्ल्यूएस72.9923772.99237
अनुसूचित जाति72.1571570.95595
अनुसूचित जनजाति68.9808168.98081

कैसे हुआ अभ्यर्थियों का चयन ?

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे पुलिस फाॅर्स कॉन्स्टेबल पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन बहु-चरणीय प्रक्रिया के तहत किया गया है। जिसमें सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया हैं। इसके बाद सीबीटी में न्यूनतम आहर्ता प्राप्त किये अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक माप परीक्षा (PMT) के लिए आमंत्रित गया था, PET/PMT में सफल उम्मीदवारों दस्तावेज़ों का सत्यापन किया गया। सभी चरणों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम चयन सूची जारी की गयी हैं।

फाइनल रिजल्ट जारी के बाद आगे की प्रक्रिया

फाइनल रिज़ल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया से गुजरना होगा। सबसे पहले आरआरबी द्वारा अभ्यर्थियों को मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाता है, जिसमें दृष्टि और सामान्य स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। मेडिकल में फिट पाए गए अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट्स का अंतिम सत्यापन किया जायेगा। इसके बाद आरपीएफ द्वारा नियुक्ति पत्र जारी की जाएगी। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उम्मीदवार को निर्धारित ट्रेनिंग सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा, जहां प्रारंभिक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें पोस्टिंग दी जाएगी।

RPF Constable Final Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक कटऑफयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Disclaimer : आरपीएफ कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट से जुडी जानकारी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराई गई है। रिजल्ट से संबंधित सभी जानकरी मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ अधिकारिक सूचना के आधार पर दी गयी हैं। किसी भी त्रुटि, बदलाव या अपडेट की स्थिति में आधिकारिक नोटिस को प्राथमिकता दें।

यें भी पढ़ें..

RBI Assistant Recruitment 2026 : 650 रिक्त पदों पर आवेदन शुरू, जानें पात्रता, चयन प्रक्रिया व वेतनमान

UP Police SI ASI Typing Test Admit Card 2026 : आउट, जानें टाइपिंग टेस्ट परीक्षा तिथि और जरुरी निर्देश

RPF Constable Final Result 2026 : FAQs

Q1. कट-ऑफ अंक कैटेगरी वाइज क्यों अलग-अलग जारी की गयी है ?
उत्तर : आरक्षण नियम, रिक्तियों की संख्या और कैटेगरी वाइज परफॉर्मेंस के कारण अलग कट-ऑफ तय की गई है।

Q2. फाइनल रिज़ल्ट किस आधार पर तैयार किया गया है ?
उत्तर : फाइनल मेरिट लिस्ट CBT स्कोर, PET/PMT में क्वालिफिकेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद तैयार की गई है।

Q3. क्या फाइनल रिज़ल्ट के बाद भी अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित किया जा सकता है ?
उत्तर : हाँ, यदि मेडिकल या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में कोई कमी पाई जाती है तो उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

Q4. पोस्टिंग किस आधार पर दी जाएगी – मेरिट या ज़ोन के अनुसार ?
उत्तर : पोस्टिंग आमतौर पर मेरिट रैंक और उपलब्ध ज़ोनल रिक्तियों के आधार पर की जाती है।

Scroll to Top