RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2026 : एक्टिव। तुरंत करें डाउनलोड, परीक्षा से पहले जानें जरूरी दस्तावेज और निर्देश

Last Updated on 10/07/2026 6:02 PM by Prashant Shahi

RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2026 : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2nd ग्रेड सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 10,537 2nd ग्रेड सीनियर टीचर पदों पर भर्ती की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

यदि आप इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करना, उसमें दर्ज जानकारी की जांच करना तथा परीक्षा दिवस के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है। इस लेख में आपको डाउनलोड लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग और महत्वपूर्ण निर्देशों की पूरी जानकारी मिलेगी

RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
परीक्षा का नामSenior Teacher (2nd Grade) Recruitment Exam 2026
कुल पद10,537
एडमिट कार्ड जारी09 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि12 जुलाई से 18 जुलाई 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR आधारित)
एडमिट कार्ड मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.in

RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर Admit Card या News & Events सेक्शन खोलें।
  3. RPSC Senior Teacher (2nd Grade) Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना आवेदन संख्या, जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
  5. अब सिक्युरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  6. अब स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  7. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए कम से कम दो प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्न जानकारी अवश्य जांच लें—

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • फोटो एवं हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • विषय का नाम
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश

यदि किसी भी जानकारी में त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत RPSC से संपर्क करें।

RPSC 2nd Grade परीक्षा तिथि और शिफ्ट टाइमिंग

RPSC 2nd Grade Teacher भर्ती परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपनी परीक्षा तिथि, विषय और शिफ्ट की पुष्टि एडमिट कार्ड से अवश्य कर लेनी चाहिए।

  • परीक्षा अवधि: 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026
  • प्रथम शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से 12:00/12:30 बजे (विषयानुसार)
  • द्वितीय शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे
  • सलाह: गेट बंद होने के समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का पालन करें।

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या लेकर जाएं ?

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ रखना आवश्यक है—

  • RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 का प्रिंट आउट
  • आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देशित हो)

इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा सकता।

परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए इन निर्देशों का पालन करें—

  • परीक्षा केंद्र पर कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखें।
  • निर्धारित ड्रेस कोड एवं आयोग के निर्देशों का पालन करें।
  • मोबाइल, कैलकुलेटर सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न लाएं।
  • प्रवेश के समय सुरक्षा जांच में सहयोग करें।
  • OMR शीट सावधानीपूर्वक भरें और निर्देश पढ़ें।
  • अभ्यार्थी परीक्षा समाप्त होने तक अपनी सीट न छोड़ें।
  • उत्तर पुस्तिका निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा करें।।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय किन बातों का ध्यान रखें ?

कई बार सर्वर पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण वेबसाइट धीमी हो सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और कुछ समय बाद पुनः प्रयास करें। एडमिट कार्ड डाउनलोड होने के बाद उसका PDF अपने मोबाइल, लैपटॉप और ईमेल में सुरक्षित रखें ताकि आवश्यकता पड़ने पर दोबारा प्रिंट लिया जा सके।

RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
परीक्षा तिथि नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top