RRB ALP Admit Card 2026 : जारी, यहां से तुरंत करें डाउनलोड, जानें परीक्षा तिथि, शिफ्ट और जरूरी निर्देश

Last Updated on 28/03/2026 8:31 AM by Prashant Shahi

RRB ALP Admit Card 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सीईएन संख्या 1/2025 असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र 09 फरवरी 2025 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सहायक लोको पायलट भर्ती के लिए सफलता पूर्वक आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। इसमें परीक्षा तिथि, शिफ्ट, टाइमिंग और परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।

RRB ALP Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानरेलवे भर्ती बोर्ड
परीक्षा का नामआरआरबी एएलपी भर्ती परीक्षा 2026
परीक्षा मोडकंप्यूटर आधारित ऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी09 फरवरी 2026
परीक्षा की तिथि13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in

आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड में क्या जानकारी होगी ?

रेलवे RRB ALP Admit Card 2026 में निम्नलिखित जानकारी शामिल होगी। यदि एडमिट कार्ड में किसी भी जानकारी में त्रुटि हो, तो तुरंत अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए संपर्क माध्यम से संपर्क करें और विवरण के साथ सुधार के लिए अनुरोध करें, ताकि परीक्षा के दिन किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

  • उम्मीदवार का पूरा नाम
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा की तिथि, शिफ्ट और समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश
  • RRB का नाम और कोड

RRB ALP Admit Card 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया

आरआरबी सहायक लोको पायलट की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे बताए गए निम्नलिखित चरणों को उपयोग कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. पहले अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं
  2. होमपेज पर “CEN 1/2025” एएलपी एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें
  3. अब ALP Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुलेगा
  4. अभ्यर्थी अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें
  5. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  6. अपने एडमिट कार्ड को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें

परीक्षा तिथि व शिफ्ट टाइमिंग

आरआरबी द्वारा सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा का आयोजन 13, 16, 17 और 18 तारीख को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। आरआरबी एएलपी की परीक्षा प्रतिदिन तीन शिफ्ट में कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपनी परीक्षा शिफ्ट और टाइमिंग के अनुसार समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

शिफ्ट की जानकरीरिपोर्टिंग समयपरीक्षा शुरूपरीक्षा समाप्त
प्रथम शिफ्ट सुबह 07 : 30 बजेसुबह 09 : 00 बजे सुबह 10 : 00 बजे
द्वितीय शिफ्ट सुबह 11 : 15 बजेदोपहर 12 : 45 बजेदोपहर 01 : 45 बजे
तृतीय शिफ्ट दोपहर 03 : 00 बजेशाम 04 : 30 बजेशाम 05 : 30 बजे

आरआरबी एएलपी सीबीटी परीक्षा पैटर्न

आरआरबी सहायक लोको पायलट की परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा में मुख्य रूप से 10वीं/ITI स्तर के बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। इसमें गणितीय क्षमता, तर्कशक्ति, सामान्य विज्ञान और सामान्य जागरूकता विषयों से जुड़े 75 प्रश्न शामिल होंगे। जो समान रूप से 75 अंकों के होंगे। सीबीटी 01 परीक्षा की अवधि 60 मिनट की होगी।

  • कुल प्रश्न : 75
  • कुल अंक : 75
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए : 01 अंक
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए : 1/3 अंक

परीक्षा केंद्र पर साथ लें जानें वाले जरुरी दस्तावेज

परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बिना इन वैध दस्तावेजों दस्तावेजों के बिना परीक्षा में बैठने या प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • RRB ALP Admit Card 2026 का प्रिंट आउट
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड आदि)
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो

सीबीटी 01 परीक्षा के बाद की चयन प्रक्रिया

एएलपी CBT-1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को CBT-2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। CBT-2 परीक्षा में Part A और Part B शामिल होंगे, जिसमें Part B ट्रेड से संबंधित क्वालिफाइंग नेचर का होगा इसके बाद कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित किया जाएगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा, जिसके आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचे।
  • परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का आधार बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा
  • अभ्यर्थी अपने साथ एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या कैलकुलेटर लाना प्रतिबंधित है
  • अभ्यर्थी पर्यवेक्षकों द्वारा परीक्षा हॉल से सम्बंधित बताए गए निर्देशों का पालन करें
  • अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर परीक्षा से निष्कासित किया जा सकता है
  • उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध कराई गई रफ शीट का ही उपयोग करें

RRB ALP Admit Card 2026 :  महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Disclaimer : RRB ALP Admit Card 2026 से जुड़ा यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी आधिकारिक स्रोतों के आधार पर दी गयी हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि किसी भी निर्णय से पहले वे ऑफिसियल वेबसाईट पर जारी आधिकारिक नोटिस से ही अंतिम पुष्टि करें।

RRB ALP Admit Card 2026 : FAQs

Q1. क्या मोबाइल में डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड मान्य होगा ?
उत्तर : नहीं, परीक्षा केंद्र पर केवल प्रिंटेड हार्ड कॉपी एडमिट कार्ड ही मान्य होगी

Q2. एडमिट कार्ड पर रिपोर्टिंग टाइम और गेट क्लोज टाइम अलग क्यों होता है ?
उत्तर : रिपोर्टिंग टाइम बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए होता है, जबकि गेट क्लोज टाइम के बाद प्रवेश बंद कर दिया जाता है

Q3. क्या बिना आधार कार्ड के परीक्षा में बैठ सकते हैं ?
उत्तर : यदि एडमिट कार्ड पर आधार आधारित सत्यापन अनिवार्य है, तो आधार कार्ड जरूरी होगा

Q4. क्या CBT-1 का स्कोर फाइनल मेरिट में जोड़ा जाएगा ?
उत्तर : नहीं, CBT-1 केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है, फाइनल मेरिट CBT-2 और आगे के चरणों पर आधारित होती है

Scroll to Top