RRB JE Answer Key 2026 : जारी, रिस्पांस शीट करें डाउनलोड, ऐसे कैलकुलेट करें अपना स्कोर

Last Updated on 07/03/2026 5:02 PM by Prashant Shahi

RRB JE Answer Key 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने RRB JE CBT परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी (Answer Key), प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट चेक कर सकते हैं।

आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और यदि किसी प्रश्न में त्रुटि लगती है तो निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया उम्मीदवारों को अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाने में भी मदद करती है।

RRB JE Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानरेलवे भर्ती बोर्ड
परीक्षा का नामआरआरबी जेई भर्ती परीक्षा 2026
 परीक्षा की तिथि19 – 20 & 25 फरवरी 2026
 उत्तर कुंजी जारी की तिथि05 मार्च 2026
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि05 – 11 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाइटrrbcdg.gov.in

RRB JE Answer Key 2026 : डाउनलोड कैसे करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर RRB JE Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब लॉगिन पेज खुलेगा।
  4. अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।
  5. लॉगिन करते ही आपकी Response Sheet और Answer Key स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  6. इसे डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।

RRB JE Answer Key 2026 से स्कोर कैलकुलेशन कैसे करें

RRB JE की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित अंक आसानी से कैलकुलेट कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी Response Sheet और Answer Key को मिलाकर सही और गलत उत्तरों की संख्या निकालनी होती है। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होती है, इसलिए स्कोर कैलकुलेशन करते समय उसे भी ध्यान में रखना जरूरी है।

  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक जोड़ें
  • हर गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक घटाएं
  • सभी अंकों को जोड़कर अपना संभावित स्कोर निकालें।

RRB JE Answer Key 2026 पर ऑब्जेक्शन कैसे करें

यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है तो वह ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है।

  • सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • RRB JE Answer Key / Objection Link पर क्लिक करें।
  • Registration Number और Date of Birth से लॉगिन करें।
  • जिस प्रश्न पर आपत्ति करनी है उसे चुनें।
  • सही उत्तर के समर्थन में प्रमाण या स्रोत अपलोड करें।
  • निर्धारित आपत्ति शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • सभी जानकारी ध्यान से जांचकर सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए ऑब्जेक्शन रिसीप्ट डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

ध्यान रखें कि केवल निर्धारित समय सीमा के भीतर ही आपत्ति स्वीकार की जाएगी।

RRB JE Expected Cut Off 2026

हालांकि आधिकारिक कट ऑफ रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार संभावित कट ऑफ कुछ इस प्रकार हो सकती है:

श्रेणीसंभावित कट ऑफ
General65–75
OBC60–70
SC50–60
ST45–55

कट ऑफ कई कारकों पर निर्भर करती है जैसे परीक्षा का स्तर, उम्मीदवारों की संख्या और उपलब्ध रिक्तियां।

फाइनल आंसर की और रिजल्ट कब आएगा।

RRB JE परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई सभी आपत्तियों की जांच करता है। इस प्रक्रिया में कुछ समय लगता है। आमतौर पर ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के 2 से 3 सप्ताह के भीतर फाइनल आंसर की जारी की जाती है। इसके बाद उसी के आधार पर RRB JE Result तैयार किया जाता है। अनुमान है कि फाइनल आंसर की के साथ या उसके कुछ दिनों बाद रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है।

RRB JE Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

आंसर की डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
आंसर की नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top