Last Updated on 17/12/2025 4:34 PM by Prashant Shahi
RRB NTPC CBT 2 Result 2025 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC Graduate Level CBT-2 Result 2025 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने ग्रेजुएट लेवल की सीबीटी 02 परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आरआरबी की अधिकारिक वेबसाइट /www.rrbapply.gov.in/ पर जाकर अपना परिणाम, कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट स्टेटस की जानकारी देख सकते हैं। यह परिणाम NTPC भर्ती प्रक्रिया का एक बेहद महत्वपूर्ण चरण है, क्योंकि इसी के आधार पर उम्मीदवारों को आगे के चरणों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। आइए रिजल्ट डाउनलोड लिंक और अगले चरण की प्रक्रिया के बारें में जानें।
RRB NTPC CBT 2 Result 2025 : संक्षिप्त विवरण
| परीक्षा का नाम | आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 02 परीक्षा 2025 |
| आयोजन संस्था | रेलवे भर्ती बोर्ड |
| कुल पद | 8113 |
| परीक्षा की तिथि | 13 अक्टूबर 2025 |
| रिजल्ट जारी की तिथि | 15 दिसंबर 2025 |
| अधिकारिक वेबसाइट | www.rrbapply.gov.in |
एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 02 परीक्षा रिजल्ट जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 02 की परीक्षा विभिन्न जोनों के लिए 13 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गयी थी। अब उसका रिजल्ट/स्कोरकार्ड विभिन्न जोनों की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया हैं। CBT-2 परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई थी, जिन्होंने CBT-1 में निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त किए थे। अब CBT-2 के परिणाम के साथ उम्मीदवार आगे CBAT/Typing Skill Test/Document Verification जैसे चरणों में शामिल होंगे। Graduate Level पदों के लिए प्रतिस्पर्धा काफी अधिक होती है और CBT-2 में उम्मीदवारों की वास्तविक मेरिट का आकलन किया जाता है।
CBT-2 Result 2025 में क्या-क्या जानकारी होती है ?
RRB NTPC Graduate Level CBT-2 Result 2025 आमतौर पर PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें निम्नलिखित जानकारियां शामिल होती हैं :
- चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर
- संबंधित RRB जोन का नाम
- आगे के चरण के लिए पात्रता स्थिति
- कट-ऑफ अंकों की श्रेणीवार जानकारी (UR, OBC, SC, ST)
- परीक्षा चरण का उल्लेख (CBT-2 Qualified / Not Qualified)
कई RRB अपने पोर्टल पर स्कोर कार्ड भी अलग से जारी करते हैं, जिससे उम्मीदवार अपने सेक्शन-वाइज और कुल अंक देख सकते हैं।
CBT-2 के बाद चयन प्रक्रिया में अगला चरण क्या होगा ?
RRB NTPC Graduate Level CBT-2 Result 2025 के बाद भर्ती प्रक्रिया निम्न चरणों में आगे बढ़ती है :
CBAT / Typing Skill Test
कुछ Graduate Level पदों (जैसे Station Master, Traffic Assistant आदि) के लिए CBAT (Computer Based Aptitude Test) आयोजित किया जाता है। वहीं, कुछ पदों के लिए Typing Skill Test अनिवार्य होता है।
Document Verification (DV)
CBAT या Typing Test में सफल उम्मीदवारों को Document Verification के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयु संबंधी दस्तावेज और अन्य जरूरी कागजातों की जांच की जाती है।
Medical Examination
अंतिम चयन से पहले मेडिकल फिटनेस टेस्ट होता है, जिसमें रेलवे मानकों के अनुसार उम्मीदवार की शारीरिक योग्यता जांची जाती है।
RRB NTPC CBT 2 Result 2025 ऐसे करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए सामान्य स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं :
- संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर उपलब्ध “RRB NTPC CBT 2 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
- Result PDF डाउनलोड करें
- Ctrl + F का उपयोग करके अपना रोल नंबर सर्च करें
- यदि रोल नंबर सूची में है, तो आप अगले चरण के लिए योग्य हैं
- भविष्य के लिए Result PDF और स्कोर कार्ड को सुरक्षित रखें
RRB NTPC भर्ती 2025 : आगे की रणनीति
जो उम्मीदवार CBT-2 में सफल हुए हैं, उनके लिए यह समय आत्मसंतोष का नहीं बल्कि रणनीतिक तैयारी का है। CBAT या Typing Test में चयन पूरी तरह स्किल-आधारित होता है, इसलिए नियमित प्रैक्टिस जरूरी है। वहीं, जो उम्मीदवार इस बार सफल नहीं हो पाए, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। RRB समय-समय पर NTPC और अन्य भर्तियों के माध्यम से नए अवसर प्रदान करता रहता है।
RRB NTPC CBT 2 Result 2025 : महत्वपूर्ण लिंक
| रिजल्ट डाउनलोड | क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | जॉइन करें |
